एक्सप्लोरर

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा के हैं कई लाभ, स्कंद पुराण में भी मिलता है जिक्र

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा के लिए गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत, श्रीकृष्ण और बाल-ग्वाल की आकृति बनाकर पूजा करने का महत्व है. गोवर्धन पूजा करने के कई लाभ हैं, इससे घर-परिवार में खुशहाली आती है.

Govardhan Puja 2024: हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में गोवर्धन पूजा का खास महत्व है. पंचदिवसीय दीपोत्सव (Deepotsav) या प्रकाश पर्व में गोवर्धन पूजा भी एक है, जिसे दीपावली (Diwali) के अगले दिन मनाया जाता है. इस साल गोवर्धन पूजा शनिवार, 2 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी.

गोवर्धन पूजा 2024 तिथि (Govardhan puja 2024 date)

गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है. लेकिन पंचांग के अनुसार यह त्योहार कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा तिथि को होती है. इस साल प्रतिपदा तिथि 1 नवंबर 2024 को शाम 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी, जिसका समापन 2 नवंबर को रात 8 बजकर 21 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार शनिवार 2 नवंबर के दिन मनाया जाएगा.

गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna), गोवर्धन पर्वत (Govardhan Parvat) और इंद्र (Indra) से जुड़ी है. धार्मिक कथाओं के अनुसार, इस पर्व की शुरुआत श्रीकृष्ण ने ही की थी. गोवर्धन के दिन गोबर से गौ माता, गोवर्धन पर्वत और कृष्ण के बाल स्वरूप की आकृति बनाकर पूजा की जाती है. आइये जानते हैं आखिर क्यों महत्वपूर्ण है गोवर्धन पूजा और इसके क्या है लाभ.

गोवर्धन पूजा की शुरुआत कैसे हुई (Govardhan puja 2024)

गोवर्धन पूजा से जुड़ी (Govardhan Puja Katha in Hindi) कथा के अनुसार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव के घमंड को चूर किया था. जब इंद्रदेव ने क्रोधित होकर अपना प्रकोप दिखाते हुए बृज में भारी वर्षा कराई तब श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठ अंगुली से गोवर्धन पर्वत छावनी बनाया और बृजवासियों की रक्षा की. इसके बाद से ही गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा की शुरुआत हुई

गोवर्धन पूजा के लाभ (Govardhan puja 2024 Benefits)

गोवर्धन पूजा का पर्व श्रीकृष्ण द्वारा इंद्रदेव को पराजित कर उनके घमंड का नाश करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत, श्रीकृष्ण बाल रूप और बाल-ग्वालों की आकृति बनाकर पूजा करने से घर-परिवार में सुख-संपदा बनी रहती है. साथ ही इस दिन अन्नकूट यानी 56 तरह के पकवान (56 Bhog) भी तैयार कर भगवान को भोग लगाया जाता है. इस दिन अन्नकूट (Annakoot) तैयार करने से मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है और घर पर अन्न की कमी नहीं होती.

गोवर्धन पूजा में गोवर्धन पर्वत और गाय की पूजा की जाती है. स्कंद पुराण (Skanda Purana) में भी गौ पूजा करने और इससे पुण्य प्राप्त करने का वर्णन मिलता है. स्कंद पुराण के अनुसार गौ पूजन और गौ दान करने से मृत्यु भय और कई दोष दूर हो जाते हैं और सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: Diwali 2024 Upay: दीपावली के दिन तिजोरी में रख दीजिए ये पांच चीजें, सालभर टिकी रहेगी मां लक्ष्मी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget