एक्सप्लोरर

Goddess Temple: देवी मां का एक ऐसा मंदिर जहां मां आज भी कर रही हैं अपने भक्त का इंतज़ार, जरूर पढ़ें

Goddess Temple: हिमाचल प्रदेश के इस ज्वालादेवी मंदिर में सदियों से 9 ज्वालाएं जल रही हैं. ऐसा माना जाता है कि देवी मां यहां पर ज्वाला जलाकर अपने भक्त गोरखनाथ का इंतज़ार कर रही हैं.

Goddess Temple: सनातन धर्म में देवी मां को शक्तिस्वरुपा कहा जाता है. पूरे भारत में देवी मां के कुल 51 शक्तिपीठ हैं. यहीं यह भी बता दें कि माता सती के अंग जहां-जहां भी गिरे थे उन्हीं स्थानों को शक्तिपीठ कहा गया. ऐसा माना जाता है कि इन शक्तिपीठों में देवी मां भगवान शिव के साथ हमेशा निवास करती हैं.

हिमाचल प्रदेश का ज्वालादेवी मंदिर: भारत के कुल 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ हिमाचल प्रदेश का ज्वालादेवी मंदिर है. यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कालीधार पहाड़ी के बीच बना हुआ है. ऐसा माना जाता है कि इसी स्थान पर देवी सती की जीभ गिरी थी. इस मंदिर में सदियों से 9 ज्वालाएं आज भी जल रही हैं. इन 9 ज्वालाओं में जो ज्वाला चांदी के दिए के बीच स्थित है उसे महाकाली कहते हैं. बाकी अन्य 8 ज्वालाओं के रूप में मां अन्नपूर्णा, चंडी देवी, हिंगलाज, मां विंध्यवासिनी, महालक्ष्मी, मां सरस्वती, अम्बिका एवं अंजी देवी इस ज्वाला मंदिर में निवास करती हैं.

इसी मंदिर में मां कर रही हैं अपने भक्त गोरखनाथ का इंतज़ार: इस ज्वाला मंदिर में माता की ज्वाला के अलावा जो दूसरा चमत्कार देखने को मिलता है वह है मंदिर में ही स्थित एक कुंड जिसका नाम है ‘गोरख डिब्बी.’ इस कुंड को देखने पर ऐसा लगता है कि इसमें पानी खौल रहा है लेकिन इस कुंड के पानी को छूने पर पानी ठंडा लगता है. इस कुंड के बारे में एक प्राचीन कथा यह है कि देवी मां के एक अनन्य भक्त गोरखनाथ थे.

गोरखनाथ इसी स्थान पर देवी मां की सेवा करते थे. एक बार की बात है गोरखनाथ को भूख लगी तब उन्होंने देवी मां से कहा कि हे माता आप आग जलाकर पानी गर्म कीजिए, मैं भिक्षा मांगकर लाता हूं. लेकिन गोरखनाथ भिक्षा लेकर अभी तक नहीं लौटे हैं. देवी मां आज भी पानी गर्म करके अपने पुत्र का इन्तजार कर रही हैं. ऐसा माना जाता है कि कलयुग की समाप्ति होने पर जब पुनः सतयुग आएगा तब गोरखनाथ लौट कर मां के पास आएंगे.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
Hariyali Teej Vrat 2026 Paran: हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें
हरियाली तीज के व्रत पारण में न करें ये गलती, सही मुहूर्त, नियम देखें
Happy Hariyali Teej 2026 Wishes: हरियाली तीज की शुभकामनाएं, इन संदेशों से अपनों को सावन तीज की बधाई
हरियाली तीज की शुभकामनाएं, इन संदेशों से अपनों को सावन तीज की बधाई
15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे ही क्यों आजाद हुआ भारत? तारीख अंग्रेजों की थी, लेकिन समय के पीछे छिपी थी ज्योतिष की कहानी
भारत सुबह नहीं, आधी रात को क्यों आजाद हुआ? कहानी चौंका देगी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget