एक्सप्लोरर

Lakshmi Puja: लक्ष्मी पूजन की सही विधि के बिना धन की देवी को प्रसन्न करना मुश्किल

Lakshmi Puja: धन-वैभव की देवी मां लक्ष्मी की पूजा प्रत्येक हिंदू घर पर होती है, क्योंकि हर कोई लक्ष्मीजी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहता है. लेकिन सही विधि से पूजा न करने पर इसका फल नहीं मिलता.

Lakshmi Puja: हर व्यक्ति सुखी और संपन्न जीवन व्यतीत करना चाहता है. इसलिए हर किसी की यही ख्वाहिश होती है कि उसे उसकी मेहनत का पूरा फल मिले और जीवन में धन, संपत्ति और सुख-सुविधाओं की कोई कमी न हो. इसके लिए हर व्यक्ति विभिन्न तरह के जतन भी करता है.

मां लक्ष्मी को हिंदू धर्म (Hindu Dharm) में धन की देवी कहा जाता है. मान्यता है कि जहां मां लक्ष्मी का वास होता है और जिस घर पर इनकी पूजा होती है वहां कभी धन-धान्य का अभाव नहीं रहता. पुराणों (Puran) में ऐसा कहा गया है कि, लक्ष्मी जी (Lakshmi ji) पूजा से घर पर कभी दरिद्रता नहीं आती. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि खूब पैसा कमाने, मेहनत करने और पूजा-पाठ (Puja Path) करने के बावजूद भी हाथ में धन (Money) नहीं टिकता है.

इसका एक कारण यह है कि आपके द्वारा की गई पूजा विधि (Puja Vidhi) से मां लक्ष्मी प्रसन्न नहीं हैं. इसलिए जान लीजिए मां लक्ष्मी की पूजा की सही विधि के बारे में. इस विधि से मां लक्ष्मी का पूजन कर आप उन्हें प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पा सकते हैं.

मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सामग्री (Devi Lakshmi Puja Samagri)

लक्ष्मीजी की विशेष पूजन के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी, जोकि इस प्रकार है- कलावा, रोली, सिंदूर, नारियल, अक्षत, लाल वस्त्र, फूल, सुपारी, लौंग, पान पत्ता, घी, कलश, आम का पल्लव, चौकी, समिधा, हवनकुंड, हवन सामग्री, कमल गट्टे, पंचामृत बनाने के लिए दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, फल, बताशे, मिष्ठान, आसन, हल्दी, अगरबत्ती, कुमकुम, इत्र, दीपक, रूई, आरती की थाली, कुशा, रक्त चंदन, श्रीखंड चंदन और कमल या गुलाब के फूल.

कैसी फोटो या मूर्ति मे करें पूजा

मां लक्ष्मी की पूजा के लिए ऐसी मूर्ति या तस्वीर का चयन करें जिसमें मां कमल के पुष्प पर विराजमान हों और धन की वर्षा कर रही हों. जिस तस्वीर में मां खड़ी मुद्रा में हो, वह घर पर न रखें. मान्यता है कि खड़ी मुद्रा में मां का स्वभाव चंचल होता है. ऐसे में मां लक्ष्मी घर पर अधिक दिनों तक वास नहीं करती हैं.

मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें (Goddess Lakshmi worship method in Hindi)

मां लक्ष्मी की पूजा करने से पहले स्नानादि कर साफ कपड़े पहन लें. फिर पूजाघर की साफ-सफाई करें. अब आसन बिछाकर बैठ जाएं. मूर्ति के समक्ष कलश स्थापित करें और कलश में पांच पत्तों वाला आम पल्लव डालकर उसके ऊपर नारियल रखें. अब मां लक्ष्मी को पंचामृत और जल से स्नान कराने के बाद फिर वस्त्र धारण करवाएं. फिर हल्दी, कुमकुम, अक्षत, चंदन और लाल फूल चढ़ाएं. फल, बताशे और मिष्ठान भी चढ़ा दें. अगर आप हवन कर रहे हैं तो कुंड में हवन करें. इसके बाद मां लक्ष्मी की आरती करें. इस विधि से पूजा करने पर आपको अवश्य ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

ये भी पढ़ें: Lakshmi Ji: इस अंक में छिपी है लक्ष्मी जी की असीम पावर, दोनों हाथों से लुटाएं तो भी खत्म नहीं होती दौलत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shukrawar Upay: 14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
Rashifal 14 August 2026: कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Third Sawan Somwar 2026: सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग
सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget