एक्सप्लोरर

Gemini July Horoscope 2025: मिथुन जुलाई मासिक राशिफल, कई बड़े कार्य संपन्न हो सकते हैं

Monthly Horoscope 2025: मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर पूरे माह की भविष्यवाणी (Prediction) की जाती है. जानिए जुलाई महीना मिथुन राशि (Mithun Rashi) के लिए कैसा रहेगा.

Gemini July Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं,जुलाई (July 2025) का महीना मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Mithun Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि मार्च का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. इस माह आपको आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे और आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. माह की शुरुआत से ही आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा हुआ नजर आएगा.

इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ, सुखद एवं सफल साबित होंगी. धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा. आपके सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी. इस माह आप उदार मन के साथ लोगों के जुड़ेंगे जिसके बदले में लोग भी आपका पूरा सहयोग और समर्थन करेंगे.

माह के पूर्वार्ध में आपके कई बड़े कार्य संपन्न हो सकते हैं. इस दौरान आपको विभिन्न स्रोतों से आमदनी होगी. साथ ही साथ सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खूब खर्च भी होगा. व्यवसाय में वृद्धि और लाभ के योग बनेंगे. कारोबार के विस्तार का सपना साकार हो सकता है.

जुलाई महीने के मध्य में आपको अपने इष्टमित्रों और घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. इस दौरान तीर्थाटन अथवा पर्यटन का सुख प्राप्त होगा. जुलाई माह के उत्तरार्ध में आपको करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं.

इस दौरान अटके हुए धन की प्राप्ति तथा मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी. रिश्ते-नाते की दृष्टि से जुलाई का महीना आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है. आपको माता-पिता और छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान निकल आएगा. प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी. पारिवारिक एकता कायम रहेगी. माता-पिता का आशीर्वाद बरसेगा. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा.

उपाय : बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे वस्त्र दान करें.

Sawan 2025: सावन में नहीं होते ये 5 पांच काम, ये माह शुरू होने से पहले निपटा लें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 10-16 August 2026: किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
Sawan 2026: सावन में सुबह 4 बजे उठकर करें ये 5 काम, बरसेगी शिव कृपा!
सावन में सुबह 4 बजे उठकर करें ये 5 काम, बरसेगी शिव कृपा!
Second Sawan Somwar 2026: आज दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में शिव पूजा करना न भूलें
आज दूसरे सावन सोमवार पर 6 साल बाद दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में शिव पूजा करना न भूलें
Second Sawan Somwar 2026 Live: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें जलाभिषेक की विधि, शुभ मुहूर्त और पूजा नियम
LIVE: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें जलाभिषेक की सही विधि, 4 शुभ मुहूर्त और पूजा नियम

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget