एक्सप्लोरर

Gemini January Horoscope 2025: मिथुन राशि जनवरी मासिक राशिफल, काम का बढ़ेगा बोझ, विवाद से दूर रहें

Monthly Horoscope 2025: मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर पूरे माह की भविष्यवाणी (Prediction) की जाती है. जानिए जनवरी का महीना मिथुन राशि (Mithun Rashi) के लिए कैसा रहेगा.

Gemini January Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, जनवरी (January 2025) का महीना मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Mithun Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि जनवरी का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

मिथुन राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीने की शुरुआत थोड़ा उठापटक भरी रह सकती है. इस दौरान आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी. यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है और यदि आप व्यवसायी हैं तो आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी.

मिथुन राशि के जातकों को माह के पूर्वार्ध में घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा. माह के मध्य में आपके जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे थे तो इस दौरान आपको अच्छा अवसर मिल सकता है.

इस दौरान आपको कारोबार में अच्छी प्रगति एवं लाभ होता नजर आएगा. कुल मिलाकर इस दौरान आपकी करियर और कारोबार में अच्छी पकड़ देखने को मिलेगी. लोग आपके निर्णयों की तारीफ करेंगे. इस दौरान आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब होंगे.

माह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. इस दौरान आपको लोगों के साथ बेवजह विवाद करने से बचते हुए सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी.

माह के अंत में कुछ बड़े खर्च आने से आपके सामने आर्थिक दिक्कतें पैदा हो सकती हैं. सेहत और संबंध की दृष्टि से माह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं तो वहीं स्वजनों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं.

लव लाइफ और मैरीड लाइफ के लिए माह के मध्य का समय अनुकूल रहेगा. इस दौरान आप अपने घर-परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. माह के उत्तरार्ध में माता की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है.

उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.

Gemini Money Horoscope 2025: मिथुन राशि को 2025 में बेवजह के खर्चों का सामना करना पड़ सकता है, पढ़ें आर्थिक वार्षिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget