एक्सप्लोरर

Garuda Purana: किन आदतों से व्यक्ति बन सकता है कंगाल, जानें विष्णु नीति ग्रंथ गरुड़ पुराण में क्या कहा गया है

Garuda Purana: गरुड़ पुराण ग्रंथ व्यक्ति को अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित करता है. इसमें व्यक्ति की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है जो कंगाली का कारण बना सकती है. इसलिए आज ही इसे सुधार लें.

Garuda Purana, Lord Vishnu Niti Granth: हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण ग्रंथ का विशेष महत्व है. इसमें ना सिर्फ जीवन-मृत्यु और स्वर्ग-नरक के बारे में बताया गया है, बल्कि गरुड़ पुराण में ऐसी कई अहम जानकारियां भी मिलती है जो मनुष्य के जीवन से संबंधित है. गरुड़ पुराण ग्रंथ में बताएं नियमों का पालन करने से व्यक्ति जीवन में सभी सुखों का भोग करता है और ऐसे लोगों को मरणोपरांत स्वर्ग की प्राप्ति होती है.

कई बार ऐसा होता है कि खूब पैसा कमाने के बाद भी धन का अभाव बना रहता है. इसका कारण व्यक्ति की आदतें होती हैं, इसका उल्लेख गरुड़ पुराण में मिलता है. गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु अपने वाहन पक्षीराज गरुड़ को बताते हैं कि व्यक्ति अपनी आदतों के कारण ही कंगाल बनता है. यदि आप में भी ये आदतें हैं तो समय रहते इन आदतों से दूरी बना लें, वरना ये आदतें आपको राजा से रंक भी बना सकती है.

राजा को भी रंक बना देती हैं ये 3 आदतें

भगवान को भोग न लगाना

गरुड़ पुराण के अनुसार, जिस घर पर रसोई में बनने वाले भोजन का भोग भगवान को नहीं लगाया जाता है, वहां दरिद्रता छा जाती है. यदि आप भगवान को भोग लगाए बिन पहले खुद ही भोजन करने लगते हैं तो आप पाप के भोगी बनते हैं और ऐसे घर पर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता. इसलिए रसोई में बने भोजन को सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं. इससे सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर पर मां अन्नापूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है और घर अन्न-भंडार से सदैव भरा रहता है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को लगाया गया भोग शुद्ध व सात्विक होना चाहिए.

संपत्ति और पैसों का अहंकार

गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी अपनी धन- संपत्ति पर घमंड नहीं करना चाहिए. घमंड करने से आप दूसरों को अपमानित करते हैं और यह आपके अभिमान को दर्शाता है. ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और घर पर वास नहीं करतीं. इसलिए अपनी धन-संपत्ति पर अहंकार करने के बजाय भगवान का धन्यवाद करें और गरीब व जरूरतमंदों की मदद करें.

धर्म ग्रंथों का पाठ न करना

जो लोग धर्म ग्रंथों का पाठ नहीं करते उनके घर नकारात्मकता का वास होने लगता है. इसलिए रामायण, महाभारत, गरुड़ पुराण और अन्य धर्म ग्रंथों का अध्ययन जरूर करें. आप धर्म के जानकार लोगों से भी इससे संबंधित जानकारी लें या फिर जहां भी धार्मिक ग्रंथों का पाठ या कथा हो रहा हो उसमें शामिल जरूर हों, इससे भी पुण्य मिलता है. धार्मिक पुस्तकों व ग्रंथों के माध्यम से भगवान का स्मरण होता है, इसलिए इनका पाठ जरूर करें.

ये भी पढ़ें: Makar Sankranti 2023 Date: 14 या 15 जनवरी, मकर संक्रांति की डेट में है कंफ्यूजन तो जानिए शास्त्रों में क्या कहा गया है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026 LIVE: आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा ?
आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा ?
Sawan Amavasya 2026: सावन अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में होगा स्नान, सही मुहूर्त देखें, इसी दिन सूर्य ग्रहण भी
सावन अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र में होगा स्नान, सही मुहूर्त देखें, इसी दिन सूर्य ग्रहण भी
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्यों भारत में मान्य नहीं होगा सूतक काल?
क्या 12 अगस्त को लगेगा सूतक काल? जानें हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान का सही समय
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget