एक्सप्लोरर

Ganga Dussehra 2022: 4 महायोगों के साथ आ रहा गंगा दशहरा होगा बेहद खास, जानें स्नान-दान का महत्व

Ganga Dussehra 2022 Date: मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी. इस बार गंगा दशहरा 9 जून को मनाया जाएगा.

Ganga Dussehra 2022 Date, Mahayoga: हिंदू पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा 2022 का पर्व ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी. इस दिन गंगा स्नान करने और दान देने की परंपरा है. कहा जाता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से 10 प्रकार के पाप कट जाते हैं. इस बार गंगा दशहरा का पर्व 9 जून को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन चार शुभ योग का निर्माण हो रहा है.

गंगा दशहरा के दिन गुरु-चंद्रमा और मंगल का दृष्टि संबंध होने से गज केसरी और महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा. वहीं, वृष राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग भी होगा. इसके अलावा, सूर्य और चंद्रमा के नक्षत्रों से पूरे दिन रवि योग रहेगा. ऐसे चार शुभ महायोगों में दान स्नान का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है.

गंगा स्नान का शुभ समय 

  • शुभ चौघड़िया- सूर्योदय से लेकर 7 बजकर 7 मिनट तक
  • शुभ योग- सुबह 8 बजकर 23 मिनट से दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक
  • सफलता योग- सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक

गंगा दशहरा  2022 पर स्नान दान का महत्व

मान्यताओं के अनुसार, मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में हुआ था. इसलिए हस्त नक्षत्र में किये गए पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य पूर्णत: सफल होते हैं. पंचांग के मुताबिक़ गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र 9 जून को प्रातः काल 4 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर 10 जून की सुबह सूर्योदय से पहले तक रहेगा.

स्कंद पुराण के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन पवित्र नदी में स्नान करके ध्यान और दान करना चाहिए. इससे व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. गंगा दशहरा के दिन स्नान के बाद 10 चीजों के दान देने की परंपरा है. इन चीजों के दान से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. जीवन की तमाम समस्याओं से निजात मिल जाता है. दान करने से ग्रहों की पीड़ा से भी मुक्ति मिलना आसान हो जाती है.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर में रखे लड्डू गोपाल की ये 7 चीजें जरूर जांच लें, सेवा में न हो ये भूल
कृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर में रखे लड्डू गोपाल की ये 7 चीजें जरूर जांच लें, सेवा में न हो ये भूल
Aaj Ka Panchang 14 August 2026: आज शुक्रवार लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज शुक्रवार लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget