एक्सप्लोरर

Ganesh Ji Puja: बुधवार के दिन गणेश जी को प्रसन्न करने से होता है इन चीजों का आगमन, जानें

Wednesday Ganesh Ji Puja: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. इस दिन श्री गणेश जी की पूजा-अराधना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है.

Wednesday Ganesh Ji Puja: बुधवार का दिन भगवान गणेश Wednesday Ganesh Puja को समर्पित होता है. इस दिन श्री गणेश (Shri Ganesh) जी की पूजा-अराधना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि भगवान गणेश अपने भक्तों के सभी दुख हर लेते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. भगवान गणेश की पूजा अराधना से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. इतना ही नहीं, बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा से बुध ग्रह को भी मजबूती मिलती है.  

मान्यता है कि गणेश जी के पूजन (Ganesh Pujan) से भक्तों के किसी कार्य में बाधा नहीं आती. गणेश जी उसे बिना किसी विघ्न के सफलता प्रदान करते हैं. अगर आप जीवन में दुखों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो भगवान गणेश की वंदना (Ganesh Vandana) करनी चाहिए. आइए जानते हैं बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा करने से जीवन में किन चीजों का आगमन होता है. 

ये भी पढ़ेंः Magh Month 2022: इस दिन से शुरू होगा माघ माह, जानें इस माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार


आत्मा शुद्ध होती है

मान्यता है कि भगवान श्री गणेश की पूजा अराधना करने से शरीर का शुद्धिकरण होता है. कहते हैं कि भक्ति एक ऐसी धारा है, जो व्यक्ति के तन-मन को पवित्र कर देती है. भक्ति से वाणी में मधुरता आती है. इतना ही नहीं,  कहते हैं कि भगवान गणेश की भक्ति से व्यक्ति के विचारों में निपुणता आती है. 

संवर जाती है किस्मत

ऐसा माना जाता है कि निमयित रूप से बुधवार के दिन श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश की पूजा करने से शीघ्र ही उसकी किस्मत संवर जाती है. इससे व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है. 

बुद्धि प्राप्त होती है

मान्यता है कि भगवान गणेश का गज मस्तिष्क बुद्धि का प्रतीक है. भगवान गणेश की दिल से भक्ति करने से उस पर भगवान की विशेष कृपा बरसती है. वहीं, व्यक्ति की बुद्धि, विद्या-शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है.

ये भी पढ़ेंः  Vastu Tips: घर में ये एक चीज रखने से वैवाहिक जीवन में आती है खुशहाली, आर्थिक परेशानियां होती हैं दूर

दूर होती हैं सभी बाधाएं

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहकर भी पुकारा जाता है. जिसका अर्थ है कि भक्तों के जीवन से सभी मुश्किलें और बाधाएं दूर करने वाले. शास्त्रों में लिखा है कि भगवान गणेश भक्तों की सच्ची पुकार सुनकर उनके दुःख-दर्द दूर करते हैं.

बढ़ता है धैर्य 

भगवान गणेश के बड़े-बड़े कान धैर्य को दर्शाते हैं. कहते हैं कि एकाग्रचित होकर भगवान गणेश की निरंतर पूजा करने से उस व्यक्ति में धैर्य का आगमन होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Pitru Dosh: जीवित माता-पिता के अपमान से बढ़ता है पितृ ऋण?
माता-पिता जीवित हैं, फिर भी लग सकता है पितृ दोष? पूजा नहीं, आपकी ये आदत बन सकती है कारण
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget