एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2025: कब है बप्पा का आगमन? शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व, जानें सबकुछ!

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी 2025 को अब कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में बप्पा के स्वागत के लिए तैयारियां अभी से ही तेज हो गई है. जानिए गणेश चतुर्थी की तिथि, पूजा-विधि और पौराणिक महत्व क्या है?

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी 2025 हर किसी को इसका बेसब्री से इंतजार है. हर साल लोग बप्पा का धूमधाम से स्वागत करते हैं, जिसे पूरे भारत में गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी या गणेश उत्सव के रूप में भी मनाते हैं. नाम अनेक लेकिन आस्था एक है. 

गणेश चतुर्थी एक हिंदू पर्व, जो हाथी के सिर वाले देवता गणेश जी के जन्म का प्रतीक है. भगवान गणेश जिन्हें उनके भक्त गजानन, धूमकेतु, एकदंत, वक्रतुंड और सिद्धि विनायक के नाम से भी जानते हैं. गणेश जी को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य का देवता कहा जाता है. 

  • तिथि: बुधवार, 27 अगस्त 2025
  • मध्याह्न पूजा मुहूर्त: 11:05 AM – 1:40 PM
  • विसर्जन (अनंत चतुर्दशी): 6 सितंबर 2025, शनिवार
  • चंद्र दर्शन वर्जित समय: 10:13 AM – 9:54 PM, 27 अगस्त 

भारत में कब है गणेश चतुर्थी?
गणेश चतुर्थी का त्योहार 10 दिन का होता है, जिसे महाराष्ट्र , दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत दुनिया भर के हिंदू बड़े धूमधाम से मनाते हैं. गणेश चतुर्थी का त्यौहार हिंदू माह के भाद्रपद के चौथे दिन यानी चतुर्थी से शुरू होता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक अगस्त और सितंबर का महीना होता है. 

साल 2025 में गणेश चतुर्थी का पर्व और अनुष्ठान 27 अगस्त 2025 बुधवार को दोपहर के समय गणेश पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है, जो सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर के 1 बजकर 40 मिनट तक रहने वाला है. वही गणेश विसर्जन 6 सितंबर 2025, शनिवार के दिन होगा. 

गणेश चतुर्थी 2025 पूजा विधि 

  • प्रातः स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें.
  • स्थापना स्थल (ऊंचा, स्वच्छ, पीला/लाल कपड़ा बिछा कर) तैयार करें.
  • कलश स्थापना करें, फिर गणपति मूर्ति स्थापित करें.
  • गणेश पूजा करने से पहले संकल्प, आवहन, प्राण प्रतिष्ठा मंत्र का जाप करना चाहिए. 
  • अष्टोपचार/षोडशोपचार पूजा: अक्षत, पुष्प, दूर्वा, मोदक,लड्डू, पंचामृत,दूध, दीप, धूप आदि अर्पित करें.
  • गणपति अथर्वशीर्ष, गणपति स्तोत्र, 108 नाम का जप.
  • आरती (सुबह-शाम), प्रसाद वितरण.
  • व्रतधारी चंद्र दर्शन से परहेज़ रखें (वर्जित समय का ध्यान रखें).

गणेश चतुर्थी 2025 महत्व
गणेश चतुर्थी का पर्व सालों से भारत में धूमधाम से मनाया जाता आ रहा है. मराठा साम्राज्य के वक्त छत्रपति शिवाजी महाराज ने इस पर्व को राष्ट्रवाद और एकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया था. 

लेकिन इस त्यौहार को ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान काफी लोकप्रियता मिली. जब स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्या तिलक ने लोगों को एकता और आजादी के प्रति प्रेरित करने के लिए इस पर्व को मनाया.

गणेश चतुर्थी की पौराणिक कथा क्या कहती है?
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार गणेश जी को माता पार्वती ने अपने शरीर से बनाया था, तथा उनमें प्राण डाले थे. गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, जिनकी पूजा बाधा दूर करने तथा ज्ञान, बुद्धि और शिक्षा के देवता के रूप में भी की जाती है. 

गणेश उत्सव का त्यौहार भारत में हर जाति समूह के लोग धूमधाम से मनाते हैं. वहीं भोग में उन्हें मोदक काफी प्रिय है. 

गणेश चतुर्थी 2025 से जुड़े नियम
साल 2025 में अब कुछ ही दिन बप्पा के स्वागत में बचे हुए हैं. ऐसे में गणेश जी को घर लाने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है. 

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद मूर्ति स्थापना करें.
  • मूर्ति को ऊँचे और स्वच्छ मंच पर स्थापित करें.
  • रोज़ सुबह-शाम आरती एवं भोग (मोदक/लड्डू) लगाएं.
  • दूर्वा, लाल पुष्प, सिंदूर, मोदक विशेष रूप से प्रिय माने जाते हैं.
  • इको-फ्रेंडली मूर्ति और कृत्रिम टैंक में विसर्जन (आवश्यक हो तो अपनाएं) स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन अवश्य करें.

क्या न करें (Don’ts)

  • वर्जित समय में चंद्र दर्शन न करें.
  • POP (Plaster of Paris) की बड़ी/ऊँची मूर्तियों की जगह मिट्टी के गणेश जी का इस्तेमाल करें. 
  • सार्वजनिक स्थानों पर कचरा या मूर्ति अवशेष न छोड़ें.

गणेश विसर्जन कब करें? (1.5, 3, 5, 7, 10 दिन के विकल्प)

  • डेढ़ दिन (27 अगस्त 2025, बुधवार)
  • तीसरा दिन (28 अगस्त 2025, गुरुवार)
  • पांचवां दिन (30 अगस्त 2025, शनिवार)
  • सातवां दिन (1 सितंबर 2025, सोमवार)
  • दसवां दिन / अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर 2025, शनिवार)

FAQ

Q1. गणेश चतुर्थी 2025 कब है?
A1.
साल 2025 में गणेश चतुर्थी का पर्व और अनुष्ठान 27 अगस्त 2025 बुधवार को है. 

Q2. गणेश विसर्जन कब है?
A2. गणेश विसर्जन 6 सितंबर 2025, शनिवार के दिन होगा. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Sawan 2026: भारत का ऐसा शिव मंदिर, जहां हर साल अपने आप प्रकट होता है नाग! क्या कहती है धार्मिक मान्यता?
Sawan 2026: भारत का ऐसा शिव मंदिर, जहां हर साल अपने आप प्रकट होता है नाग! क्या कहती है धार्मिक मान्यता?
कुंभ राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपका भविष्य, करियर और कमाई का गणित?
कुंभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं, जानें छमाही राशिफल
Shani Vakri 2026: वक्री शनि बढ़ाएंगे मेष, कुंभ सहित 5 राशियों की मुश्किलें, 138 दिन भूल से भी न करें ये काम
वक्री शनि बढ़ाएंगे मेष, कुंभ सहित 5 राशियों की मुश्किलें, 138 दिन भूल से भी न करें ये काम

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget