एक्सप्लोरर

Friday Lakshmi Mantra: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सरल उपाय, शुक्रवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, होगा विशेष लाभ

Friday Maa Laxmi: माना जाता है कि शुक्रवार के दिन अगर मां लक्ष्मी (Maa Laxmi Friday Puja) के मंत्रों का जाप किया जाए, तो मां बहुत जल्द प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं.

Laxmi Ji Mantra: आज शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी जी को बेहद प्रिय है. इस दिन खासतौर से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है. विष्णुप्रिया लक्ष्मी मां को धन-वैभव की देवी कहा जाता है. मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा आदि करने से वे बहुत जल्द प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाती हैं. धार्मिक मान्यता है कि नियमित रूप से जो शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी के व्रत रखता है उसे जीवन भर धन संबंधी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता. इतना ही नहीं, माना जाता है कि शुक्रवार के दिन अगर मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप किया जाए, तो मां बहुत जल्द प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मंत्रों के बारे में...

Chanting These Laxmi Mantra On Friday (शुक्रवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप)

1. मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।

धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी का आर्शीवाद पाने के लिए बीज मंत्र का जाप करना चाहिए. कहते हैं बीज का मंत्र सदैव कमल गट्टे की माला से ही किया जाता है. 

2. श्री लक्ष्मी महामंत्र

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

यह मां लक्ष्मी का महामंत्र है. यह मंत्र धन, सौभाग्य, ऐश्वर्या और यश आदि देने वाला मंत्र है. कहते हैं कि इस मंत्र का जाप शुक्रवार के दिन करना चाहिए. तिल का दीपक जलाकर 108 बार इस मंत्र का जाप करने से धन, सौभाग्य आदि की प्राप्ति होती है. 

3. आर्थिक तंगी दूर करने का मंत्र

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। ।

मान्यता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की उपासना करने से कर्ज और आर्थिक तंगी जैसी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है. इस मंत्र का जाप आर्थिक तंगी दूर करने में कारगर है. 

Laxmi Ji Ke Upaye: लक्ष्मी जी की कृपा बनाएं रखने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, कभी घर छोड़कर नहीं जाएंगी देवी मां

4. सुख-समृद्धि के लिए मंत्र

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए. साथ ही, शुक्रवार के दिन इत्र और सुगंधित पदार्थ मां को अर्पित करें. इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. 

5. सभी मनोकामना पूर्ति के लिए मंत्र

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

मान्यता है कि सभी मनोकामना पूर्ति के लिए ऊपर लिखे मंत्र का जाप करना चाहिए. साथ ही मां को कमल या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करने चाहिए. कहते हैं इससे सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं.  

Shukrawar Laxmi Chalisa: आज इस विशेष योग में लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने से मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा, सुख-सौभाग्य का होगा आगमन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Valmiki Jayanti 2026: वाल्मीकि जयंती कल, पूर्णिमा में पूजा के लिए सुबह कितने बजे तक मिलेगा समय?
Valmiki Jayanti 2026: वाल्मीकि जयंती 26 अक्टूबर को, सुबह कितने बजे तक कर सकते हैं पूजा?
कार्तिक मास 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य
कार्तिक मास 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर अमृत वर्षा और सर्वार्थ सिद्धि का महासंयोग, जानें खीर रखने का सही समय और पूजा विधि
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर अमृत वर्षा और सर्वार्थ सिद्धि का महासंयोग, जानें खीर रखने का सही समय और पूजा विधि
Kojagari Lakshmi Puja 2026: आज कोजागरी लक्ष्मी पूजा, जानें पूर्णिमा तिथि, पूजा का समय और सरल विधि
Kojagari Lakshmi Puja 2026: आज कोजागरी लक्ष्मी पूजा, जानें पूजा का समय, विधि और जागरण का महत्व

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget