एक्सप्लोरर

Eid-al-Fitr 2024 Highlights: भारत में नजर आया ईद का चांद, कल मनेगी ईद-उल-फितर

Eid-al-Fitr 2024 Highlights: शव्वाल (इस्लामिक 10वां महीना) का अर्धचंद्र देखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है. ईद का चांद रमजान के 29वे या 30वें रोजे में नजर आता है. आज चांद नजर आया अब कल ईद-मनेगी.

Key Events
Eid-al-Fitr 2024 Live Updates Eid Moon Sighting Saudi Arabia Pakistan Eid Celebration Eid-al-Fitr Date in India Eid-al-Fitr 2024 Highlights: भारत में नजर आया ईद का चांद, कल मनेगी ईद-उल-फितर
ईद-उल-फितर 2024

Background

Eid-al-Fitr 2024 India Highlights: ईद को लेकर भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस्लामिक कैलेंडर के नौंवे महीने रमजान में 29 या 30 दिन का रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है. मंगलवार, 9 अप्रैल को भारत में रोजेदार रमजान का 29वां रोजा रखेंगे. ऐसे में भारत में 10 या 11 अप्रैल को ईद मनाए जाने की उम्मीद है.

हालांकि ईद कब मनेगी इसकी तारीख शव्वाल (इस्लामिक कैलेंडर का 10वां महीना) का अर्धचंद्र देखने के बाद ही तय होती है. ऐसे में सभी को ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार है. ईद मुसलमानों का खास पर्व है. इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है. इसे मीठी ईद, ईद-उल-फितर, ईद-अल-फितर और रमजान ईद भी कहा जाता है. रमजान में महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और इसके बाद ईद मनाई जाती है. ऐसे में ईद का पर्व रमजान के अंत का भी प्रतीक है.

भारत में कब मनेगी ईद

दुनियाभर में ईद की तारीख में अंतर होता है. क्योंकि जिस देश में चांद पहले नजर आता है, वहां ईद पहले मनाई जाती है. आमतौर पर सऊदी में चांद नजर आने के अगले दिन ही भारत में ईद होती है. भारत में आज रोजेदार शाम में 29वें रोजे का इफ्तार करने के बाद आसमान में चांद का दीदार करेंगे. अगर आज शव्वाल का चांद नजर आता है तो भारत में 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी और अगर अर्धचंद्र दिखाई नहीं देता, तो मुल्क में 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी.

सऊदी में तय हुई ईद की तारीख

सोमवार 8 अप्रैल को सऊदी में ईद का अर्धचंद्र नजर नहीं आया. ऐसे में सऊदी में 10 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी. सऊदी के साथ ही 10 अप्रैल को संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्र, तुर्की, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व और पश्चिम के अन्य देशों में भी ईद मनाई जाएगी

ईद से पहले चांद देखना क्यों जरूरी

दरअसल इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है और इस्लाम से जुड़े सभी पर्व-त्योहार चंद्रमा की चाल पर निर्भर करते हैं. इस्लामी रूयत-ए-हिलाल (नया चांद देखना) के अनुसार अर्धचंद्र को देखना एक धार्मिक प्रकिया है. इस्लामिक कैलेंडर में नया चांद दिखने के बाद नए महीने की शुरुआत होती है. इसी तरह रमजान के आखिरी दिन भी नए चांद को देखने के बाद शव्वाल का महीना शुरू होता है और ईद मनाई जाती है. इस्लाम के 5 महीने शावान, रमजान, शव्वाल, जीकादाह और जिलहिज्जा में नए चांद को देखना वाजिबे किफाया यानी महत्वपूर्ण है. आइये जानते हैं ईद के चांद के जुड़ी अपडेट्स (Eid-al-Fitr 2024 Live Updates)-

ये भी पढ़ें: Eid-ul-Fitr Moon Sighting: भारत में कब दिखेगा ईद का चांद और कब मनेगी ईद-उल-फितर, यहां जानिए
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

21:01 PM (IST)  •  10 Apr 2024

ईद का चांद देख लोगों ने दी मुबारकबाद

भारत में आज ईद के चांद का दीदार किया गया है. इसके बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चांद दिखाई देने के बाद देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी.

20:36 PM (IST)  •  10 Apr 2024

भारत में नजर आया शव्वाल का चांद, कल मनेगी ईद

भारत के कई राज्यों में शव्वाल का चांद देखा गया. जामा मस्जिद कमेटी ने कुछ देर पहले चांद नजर आने का ऐलान किया. अब कल मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी और ईद मनाया जाएगा.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Somwar 2026: 'शिव के ससुराल' में सावन सोमवार पर आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़
'शिव के ससुराल' में सावन सोमवार पर आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़
एक शर्त, एक छल और जन्मों की दुश्मनी! जानें गरुड़ और नागों के बैर की पूरी कहानी
गरुड़ और नागों की दुश्मनी कैसे शुरू हुई? दो बहनों की एक शर्त ने बना दिया जन्मों का बैर
Kark Saptahik Horoscope 17-22 August 2026: कर्क वाले प्रॉपर्टी सहित इन चीजों में न लें बड़े फैसले, पड़ सकता है भारी
कर्क वाले प्रॉपर्टी सहित इन चीजों में न लें बड़े फैसले, पड़ सकता है भारी
Mithun Saptahik Rashifal 17 to 22 August 2026: मिथुन वाले नए काम का मौका नहीं गंवाएं, सप्ताह के अंत में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मिथुन वाले नए काम का मौका नहीं गंवाएं, सप्ताह के अंत में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget