एक्सप्लोरर

Eid-al-Adha 2023 Date: 28 या 29 कब मनेगी बकरीद, माह ए जिलहिज्ज का चांद नजर आने के बाद तय हो गई तारीख

Eid-al-Adha 2023 Date: सोमवार 19 जून को माह-ए-जिलहिज्ज का चांद नजर आने के बाद बकरीद या ईद-उल-अजहा की तारीख भी तय हो गई है. इसी तारीख को भारत में मुस्लिम समुदाय के लोग बकरीद का त्योहार मनाएंगे.

Eid-al-Adha, Bakrid 2023 Date: इस्लाम धर्म में बकरीद या ईद-उल-अजहा का त्योहार बहुत खास माना जाता है. इस दिन कुर्बानी का विशेष महत्व है. इसे लेकर ऐसी मान्यता है कि, पैंगबर हजरत इब्राहिम से ही कुर्बानी देने की प्रथा की शुरुआत हुई थी.

हालांकि इस साल 2023 बकरीद कब मनाई जाएगी इसे लेकर लोग काफी कंफ्यूज थे. कुछ लोगों के अनुसार बकरीद की तारीख 28 जून तो कुछ के अनुसार 29 जून बताई जा रही थी. लेकिन सोमवार 19 जून को माह ए जिलहिज्ज का चांद नजर आने के बाद बकरीद की तारीख यह हो गई है और इसका ऐलान भी कर दिया गया है.

कब है बकरीद 2023? (Bakrid 2023 Date)

जिलहिज्ज इस्लामिक कैलेंडर का बारहवां और अंतिम महीना होता है, जोकि जु अल कादा के बाद आता है. इस्लाम धर्म के लिए यह महीना बहुत खास माना जाता है. इसी महीने हज जैसी महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा अदा की जाती है और कुर्बानी दी जाती है. सोमवार 19 जून को जु अल कादा के आखिरी दिन चांद नजर आया. इसे माह ए जिलहिज्ज का चांद कहा जाता है. ऐसे में आज 20 जून से जिलहिज्ज महीने की शुरुआत हो चुकी है और जिलहिज्ज महीने के दसवें दिन बकरीद मनाई जाती है. इस तरह से इस साल बकरीद या ईद उल अजहा के लिए 29 जून की तारीख मुकर्रर की गई है.

बकरीद में कुर्बानी का महत्व

बकरीद में कुर्बानी का महत्व होता है. इसलिए इस पर्व को कुर्बानी या बकरा ईद भी कहा जाता है. कुछ लोग तो बकरीद से लेकर अगले तीन दिनों तक भी कुर्बानी देते हैं. इस्लामिक मान्यता के अनुसार, ईद उल अजहा पर अल्लाह ने पैगंबर इब्राहिम की परीक्षा ली और अपनी सबसे प्यारी चीज को कुर्बान कर देने को कहा. पैगंबर को बेटे हजरत ईस्माइल से सबसे ज्यादा प्यार था और वह उन्हें जान से भी ज्यादा अजीज था.

अल्लाह का हुक्म पाकर पैगंबर इब्राहिम ने बेटे की कुर्बानी देने का फैसला कर लिया. जैसे ही वह अपने बेटे को कुर्बान करने जा रहे थे तब अल्लाह ने उनके बेटे को जीवन दान दे दिया. अल्लाह ने बेटे की जगह पशु को कुर्बान कर दिया. जिलहिज्ज के दसवें दिन हुई इस घटना की याद में ही हर साल जिलहिज्ज महीने के दसवें दिन ईद-उल-अजहा या बकरीद का पर्व मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें: International Yoga Day 2023: योग के पहले गुरु कौन हैं, योग की ताकत को दुनिया में फैलाने में क्या है सप्त ऋषियों की भूमिका, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget