एक्सप्लोरर

Eid 2022: एक ईद, एक चांद- लेकिन दुनिया में तीन तीन दिन ईद- चांद की लुकाछिपी या मुस्लिम दुनिया की कारस्तानी

Eid Celebration: ईद के चांद का इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं, पर हर बार ईद की तारीख अलग हो जाती है. बड़ा सवाल ये है कि जब ईद एक है, चांद भी एक है तो फिर दुनिया में तीन-तीन दिन ईद क्यों मनाई जाती है.

"वहां ईद क्या वहां दीद क्या

जहां चांद रात न आई हो"

शारिक़ कैफ़ी की इस शायरी में वह ईद के चांद के इंतजार के साथ ही महबूबा के आने का इंतजार, और उसके न दिखने पर ईद न हो पाने की मायूसी को बयां करते हैं. काफी हद तक यह मायूसी हर साल रमजान के पाक महीने के समापन पर ईद के लिए दिखती है. लोग चांद के इंतजार में रहते हैं ताकि ईद की घोषणा हो सके. इस इंतजार में हर साल अलग-अलग देशों में ईद की तारीख भी अलग हो जाती है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब ईद एक है, चांद भी एक है तो फिर दुनिया में तीन-तीन दिन ईद क्यों, यह चांद की लुकाछिपी है या फिर मुस्लिम धर्म के कुछ मौलवियों की कारस्तानी है. आइए जानते हैं इन सब सवालों के जवाब.

पहले अंतर समझ लीजिए

सऊदी अरब में ईद सोमवार को यानी 2 मई को मनाई जा रही है. भारत में चांद तो नहीं दिखा, लेकिन अधिकतर राज्यों में 3 मई को ईद की घोषणा की गई है, वहीं केरल 2 मई को ही ईद मना रहा है. इन सबसे अलग अफगानिस्तान में रविवार को ही ईद मनाई जा चुकी है.

ये है बांग्लादेश का फॉर्म्युला, इसे अपनाते हैं कई देश

कुछ मौलवी कहते हैं कि चांद को लेकर ज्यादा मतभेद नहीं रखना चाहिए. वह कहते हैं कि बांग्लादेश इसका सबसे अच्छा उदाहरण है. वहां इस्लामिक फाउंडेशन की मून साइटिंग कमिटी तय करती है कि ईद कब है. ये कमिटी रमजान के 29वें दिन दोपहर में एक मीटिंग करती है और ईद के दिन का निर्धारण करती है. निर्धारण का फॉर्म्युला बहुत सीधा रहता है. अगर रमजान के 29वें दिन कहीं भी चांद दिख जाए तो उसके अगले दिन को ईद के रूप में मनाया जाता है. इसी वजह से अक्सर बांग्लादेश में सऊदी अरब के एक दिन बाद ही ईद मनाई जाती है. दुनिया के कुछ और मुस्लिम देश इसी फॉर्म्युले को फॉलो करते हैं.

एक ही दिन ईद के कई हिमायती

वहीं कुछ मौलवी पूरी दुनिया में एक ही चांद और एक ही दिन पर ईद की बात कहते हैं. ऐसा करने वाले कुछ मौलवी कहते हैं कि अपने देश में चांद देखने की कोई बाध्यता नहीं है. इसके पीछे उनका तर्क है कि इमाम अबू हनीफा और पैगंबर ने यही कहा है कि एक ही दिन रोजा रखना चाहिए और एक ही दिन सबको तोड़ना चाहिए. क्योंकि जब चांद उगता है तो चंद्र मास शुरू हो जाता है. इसके अलावा एक और तर्क कुछ मौलवी देते हैं. वह कहते हैं कि जब मक्का मुसलमानों का सबसे पवित्र स्थल है और वहां चांद दिख गया है तो फिर दूसरी जगह चांद का इंतजार क्यों, हमें उसी आधार पर ईद मनानी चाहिए. कुछ मौलवी सवाल करते हैं कि हिजरी वर्ष का चंद्र मास नग्न आंखों से चांद के दिखते ही शुरू हो जाता है. इस पर सब सहमत भी हैं, फिर भी ईद के चांद को लेकर अलग-अलग मत समझ से परे है.

अलग-अलग चांद दिखने की ये भी वजह

यहां ये भी समझने की जरूरत है कि चांद एक ही है और वह एक ही चक्र से पूरी दुनिया में चलता है. ऐसे में अलग-अलग देशों में उसके एक साथ न दिखने की वजह सिर्फ भौगोलिक है. इसे ऐसे भी समझा जा सकता है. दरअसल, पृथ्वी जब सूर्य का चक्कर लगाती है तो एक चक्कर पूरा होने में 365 दिन और कुछ घंटे लगते हैं. ऐसे में 365 दिनों वाला साल हर चौथे वर्ष लीप ईयर कहलाता है. तब फरवरी में एक दिन बढ़ जाता है. लीप ईयर 366 दिनों का होता है. ठीक इसी तरह चांद भी पृथ्वी का चक्कर लगाता है. विज्ञान के मुताबिक अगर पृथ्वी अपनी जगह ठहरी रहे और चांद परिक्रमा करता रहे तो 27 दिन में चांद पृथ्वी का एक चक्कर पूरा कर लेता है, लेकिन चांद के साथ-साथ पृथ्वी भी घूमती है. जिसकी वजह से पृथ्वी और चांद का एक चक्कर 29 दिन और कुछ घंटों में पूरा होता है. एक चक्कर कंप्लीट होने के बाद जो चांद नजर आता है उसी को नया चांद कहते हैं. ऐसे में यहां भी मतभेद की जरूरत महसूस नहीं होती है.

कैलेंडर के हिसाब से भी मतभेद की जरूरत नहीं

अब अगर कैलेंडर के हिसाब से भी देखें तो ईद को लेकर अलग-अलग दिन और मतभेद की जरूरत महसूस नहीं होती. ईद उर्दू कैलेंडर हिजरी के हिसाब से मनाई जाती है. इस कैलेंडर का 9वां महीना रमज़ान का होता है जो अमूमन 29 या 30 दिनों का होता है. इसके बाद 10वां महीना शव्वाल शुरू होता है, जिसकी पहली तारीख को ही ईद मनाई जाती है. कुछ मौलवी कहते हैं जब कैलेंडर एक है तो फिर ईद और चांद अलग-अलग दिन क्यों.

ये भी पढ़ें

Eid 2022: 29वां रमजान, अब ईद का इंतजार, हुस्न परियों से शायरों की अपील... तुम छत पे न जाना हरगिज़, शहर में ईद की तारीख़ बदल जाएगी

Akshaya Tritiya 2022: कल है अक्षय तृतीया, इन 4 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, हर मुराद करेंगी पूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amarnath Yatra 2026: बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन न जाएं जम्मू-कश्मीर, जानिए यात्रा से जुड़े नए नियम और प्रशासन की अहम अपील
बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन न जाएं जम्मू-कश्मीर, जानिए यात्रा से जुड़े नए नियम और प्रशासन की अहम अपील
Chaturmas 2026: चातुर्मास 25 जुलाई से, पर 12 जुलाई से ही बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य, क्या है वजह
चातुर्मास 25 जुलाई से, पर 12 जुलाई से ही बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य, क्या है वजह
Kalashtami 2026: इस बार भैरव अष्टमी पर बन रहा है बेहद दुर्लभ संयोग, जानें सही पूजा मुहूर्त और महामंत्र
इस बार भैरव अष्टमी पर बन रहा है बेहद दुर्लभ संयोग, जानें सही पूजा मुहूर्त और महामंत्र
झारखण्ड के विराट सिंह बने आस्था की मिसाल, 51 लीटर जल लेकर कर रहे कांवड़ यात्रा
झारखण्ड के विराट सिंह बने आस्था की मिसाल, 51 लीटर जल लेकर कर रहे कांवड़ यात्रा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget