एक्सप्लोरर

सूर्य ग्रहण में क्यों नहीं करने चाहिए ये काम, जानें इनके पीछे का विज्ञान

हिन्दू धर्म में सूर्य ग्रहण को अशुभ माना गया है. इसके साथ कई तथ्य ऐसे भी जुड़े हैं जिनकाआधुनिक काल के आलोक में विश्लेषण है जरूरी. आइये जानें इनके बारे में.

Surya Grahan 2020: हिन्दू धर्म शास्त्रों, पुराणों और अन्य धर्म ग्रंथों में सूर्य ग्रहण को अशुभ माना गया है. सूर्य ग्रहण से पड़ने वाले कुप्रभावों से बचने के लिए लोगों में कुछ तथ्य ऐसे भी फैले हैं जिनके पीछे का विज्ञान और है. आइये जानें इन तथ्यों के पीछे के विज्ञान की हकीकत क्या है? घरों से बाहर न निकलें प्राचीन काल में ऋषि मुनियों के द्वारा यह धारणा फैलाई गई कि सूर्य ग्रहण के समय लोगों को विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए. सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलने पर अनर्थ हो जायेगा. इसके पीछे उनकी सोच यह रही होगी कि अंधकार में निकलना सभी के लिए जंगली जानवरों या अन्य नुकसानदायक चीजों से खतरा हो सकता है. इस विषय पर आधुनिक विद्वानों का भी यही मानना है कि पहले समय में सूर्य को ही प्रकाश का एक मात्र स्रोत माना जाता था. सूर्य ग्रहण के समय अंधकार हो जाता था. अंधेरे में घर से बाहर निकलना उचित नहीं होता है. परन्तु आज के समय में प्रकाश के अनेक स्रोत हैं. ऐसे में जो लोग आज भी यह मानते हैं कि सूर्य ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए नहीं तो अनर्थ हो जायेगा. उनका यह मानना आज के इस वैज्ञानिक युग में प्रासंगिक नहीं है. गर्भवती महिला पर ग्रहण की साया नहीं पड़ना चाहिए  इस पर लोगों की अलग –अलग मान्यताएं हैं. कोई कहता कि प्रेगनेंट महिला पर ग्रहण की साया पड़ने से बच्चे अपंग पैदा होते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि प्रेगनेंट महिला को अपने शारीर पर गेरू लगा लेना चाहिए. इस विषय पर आधुनिक विद्वानों का कहना है कि ग्रहण के वक्त जो किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं उसके कुछ साइडइफेक्ट होते हैं. इन किरणों से सावधान रहना चाहिए. उन्हें अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार काम करना चाहिए. ग्रहण में बना खाना जहर हो जाता है. पहले सूर्य ही प्रकाश के स्रोत थे. इसलिए खाना बनाने और खाने के समय सूर्य के प्रकाश की नितांत आवश्यकता होती है. ग्रहण के समय अंधकार हो जाता था. इसलिए अन्धकार में भोजन बनाना और भोजन करना दोनों उचित नहीं था, क्योंकि अन्धकार में खाना बनाते समय या भोजन करते समय कुछ भी अनुचित चीज भोजन में पड़ सकती है जो नुकसानदायक हो. नुकसानदायक चीज का भोजन के साथ पेट में चले जाने से जान को खतरा हो सकता है. इसलिए प्राचीन काल में ऐसी मान्यता थी. परन्तु आज के समय में प्रकाश के अनेक स्रोत हैं. इसलिए सूर्य ग्रहण के समय भी लोगों के यहाँ प्रकाश की व्यवस्था होती है. आज की परिस्थितियों में ग्रहण के समय खाना न बनाने और न खाने की बात प्रासंगिक नहीं है. ग्रहण के समय भगवान का ध्यान करना चाहिए. प्राचीन काल में सूर्य ग्रहण के समय अंधकार हो जाता था. अंधकार में कोई काम करना संभव नहीं था. इसलिए वे खाली समय में क्या करें? इसी खाली समय के सदुपयोग के लिए कहा जाता रहा कि वे भगवान का ध्यान करें. परन्तु आज ऐसी स्थिति नहीं है. ग्रहण के समय में भी लोगों के पास प्रकाश की उचित व्यवस्था है. इसलिए सूर्य के प्रकाश के अभाव में भी काम किया जा सकता है.

सूर्यग्रहण का समय

सूर्यग्रहण इस साल 21 जून को लगाने वाला है. इस दिन रविवार है और आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तथा मृगसिरा और आद्रा नक्षत्र. यह सूर्य ग्रहण मिथुन राशि में लगेगा.  सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण रविवार की सुबह 9:15 बजे से शुरू हो जाएगा और 03:04 बजे समाप्त होगा जबकि सूतक काल 20 जून शनिवार की रात 09:25 से शुरू हो जाएगा और ग्रहण की समाप्ति के साथ ही समाप्त होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navratri 2026: दोनों ऑफिस जाते हैं तो घर में कलश स्थापना कैसे करें?
नवरात्रि में कलश स्थापना करनी है, लेकिन दोनों ऑफिस जाते हैं… पूजा कैसे होगी?
Aaj Ka Panchang 7 October 2026: अभिजीत नहीं, द्वादशी और मघा श्राद्ध कब करें?
Aaj Ka Panchang 7 October 2026: अभिजीत नहीं, द्वादशी और मघा श्राद्ध कब करें?
आज का मीन राशिफल 7 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से कर्ज से मिलेगी मुक्ति, भविष्य की योजनाओं को मिलेगा आकार, यात्रा से नए आर्थिक अवसर
आज का मीन राशिफल 7 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से कर्ज से मिलेगी मुक्ति, भविष्य की योजनाओं को मिलेगा आकार, यात्रा से नए आर्थिक अवसर
आज का कुंभ राशिफल 7 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से दांपत्य में आनंद, नेटवर्क विस्तार से फेस्टिवल सीजन में लाभ, वर्कप्लेस पर अधिकारियों की प्रसन्नता
आज का कुंभ राशिफल 7 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से दांपत्य में आनंद, नेटवर्क विस्तार से फेस्टिवल सीजन में लाभ, वर्कप्लेस पर अधिकारियों की प्रसन्नता

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
Embed widget