एक्सप्लोरर

Dhanteras 2023: धनतेरस पर धन वृद्धि के लिए 13 बार करें ये उपाय, जानें इस दिन 13 संख्या का महत्व

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन लक्ष्मी-कुबेर देव और भगवान धनवंतरी की पूजा का विधान है, इस दिन कुछ खास चीजों की खरीदारी और उपाय 13 बार करने पर मान्यता अनुसार फल मिलता है. जानें धनतेरस पर 13 का महत्व

Dhanteras 2023 Date: समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसी दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस पर कुबेर देव, मां लक्ष्मी, आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की पूजा कर धन-समृद्धि की कामना की जाती है. इस दिन से दिवाली का 5 दिन का त्योहार शुरू हो जाता है. इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 को है. इस दिन 13 अंक का विशेष महत्व है, जानें धनतरेस पर कौन से काम 13 बार की संख्या में करने चाहिए, इससे क्या लाभ मिलता है.

धनतेरस पर 13 संख्या का महत्व (Dhanteras Significance)

धन अर्थात समृद्धि और तेरस मतलब तेरह दिन. धनतेरस का पर्व धन और स्वास्थ से जुड़ा है. इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने पर, खरीदारी करने से धन और उस वस्तु में 13 गुना वृद्धि होती है. वहीं भगवान धनवंतरी की उपासना से स्वास्थ में तेरह गुना लाभ मिलता है. इसलिए इस दिन 13 की संख्या शुभ मानी जाती है.

धनतेरस पर 13 की संख्या में करें ये उपाय (Dhanteras Upay)

13 कौड़ियां - धन लाभ के लिए धनतेरस पर प्रदोष काम में 13 कौड़ियां हल्दी में रंगकर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता को पूजा में चढ़ाएं और फिर रात्रि में इन कौड़ियों को घर के अलग-अलग कोने में गाड़ दें. मान्यता है इससे घर में बरकत का वास होता. लक्ष्मी आकर्षित होती है. धन की कमी नहीं होती.

13 दीपक - धनतेरस से दीपोत्सव शुरू हो जाता है. इस दिन शाम के समय 13 की संख्या में दीप जलाएं और इन्हें घर और बाहर आंगन में रख दें. ये उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है. इससे नौकरी और व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होती है. घर में मौजूद नकारात्मकता ऊर्जा का नाश होता है.

बर्तन में 13 धनिया- कहते हैं भगवान धन्वंतरी उत्पन्न हुए थे उनके हाथों में एक पीतल का कलश था इसलिए धनतेरस के दिन पीतल का बर्तन खरीदना काफी शुभ माना गया है. धनतेरस के दिन खरीदे गए बर्तनों में लोग अन्न, या धनिया आदि भरकर रखते हैं. मान्यता है कि इससे सदैव अन्न और धन के भंडारे भरे रहते हैं. इस दिन चांदी के बर्तन भी खरीदना शुभफलदायी होता है.

13 सिक्के - धनतेरस पर आमतौर पर लोग सोना-चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदते हैं. ऐसे में इस दिन एक नया चांदी का सिक्का और जो पुराने कुछ सामान्य सिक्के हल्दी से रंगें और फिर उन्हें देवी लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें. कहते हैं इससे घर में लक्ष्मी जी ठहर जाती हैं. आर्थिक तंगी और कर्ज से शीघ्र छुटकारा मिल जाता है.

13 चीजों का दान - धनतेरस के दिन अन्न, वस्त्र, दीप, लोहा, नारियल, मिठाई आदि चीजों का दान करना अति शुभ होता है. इससे धन-संपदा में वृद्धि होती है. कहते हैं धनतेरस पर अगर इन चीजों को 13 की संख्या में दान किया जाए तो दुर्भाग्य कभी पास नहीं आता.

13 बार मंत्र जाप -  ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन्य धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा। ये कुबेर देव का मंत्र है. मान्यता है धनतेरस के दिन 13 बार कुबेर मंत्र का जाप करने से अपार धन प्राप्त होता है.

Hindu Calendar November 2023: हिन्दू कैलेंडर नवंबर 2023, जानें पूरे माह के व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और ग्रह-गोचर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पितृ दोष से मुक्ति पाने का श्रेष्ठ दिन
गंगा सप्तमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पितृ दोष से मुक्ति पाने का श्रेष्ठ दिन
Adi Shankaracharya Jayanti 2026: सनातन धर्म के मास्टर माइंड थे आदि शंकराचार्य, जानें 4 दिशाओं में क्यों बनाए चार धाम
सनातन धर्म के मास्टर माइंड थे आदि शंकराचार्य, जानें 4 दिशाओं में क्यों बनाए चार धाम
Singh Weekly Horoscope 20-26 April 2026: सिंह वालों का लंबे समय से देखा सपना पूरा हो सकता है, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
सिंह वालों का लंबे समय से देखा सपना पूरा हो सकता है, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Makar Weekly Horoscope 20-26 April 2026: मकर वालों को पुराना निवेश अच्छा लाभ देगा,पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मकर वालों को पुराना निवेश अच्छा लाभ देगा,पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

Vinfast launches VF MPV 7 at Rs 24.49 Lakh #vinfast #mpv #carlaunch #autolive
TVS NTORQ 150 Review: Best 150cc Scooter Right Now? #tvs #ntorq150 #review #autolive
Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम्हारी सुप्रीम कोर्ट में एंट्री बैन कर देंगे', नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्र पुत्र घोषत करने की मांग करने वाले पर क्यों CJI को आया इतना गुस्सा?
'तुम्हारी सुप्रीम कोर्ट में एंट्री बैन कर देंगे', नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्र पुत्र घोषत करने की मांग करने वाले पर क्यों CJI को आया इतना गुस्सा?
नीतीश कुमार ने पार्टी के हित में लिया बड़ा फैसला, खुश हो जाएगा JDU का एक-एक कार्यकर्ता
नीतीश कुमार ने पार्टी के हित में लिया बड़ा फैसला, खुश हो जाएगा JDU का एक-एक कार्यकर्ता
Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद 'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
Japan Tsunami Alerts: भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
GT VS MI: गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखिए
GT VS MI: गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखिए
'शहबाज शरीफ का शुक्रिया, आपने...', 45 मिनट की फोन कॉल में ईरानी राष्ट्रपति ने क्यों पाकिस्तान की तारीफ में पढ़े कसीदे?
'शहबाज शरीफ का शुक्रिया, आपने...', 45 मिनट की फोन कॉल में ईरानी राष्ट्रपति ने क्यों पाकिस्तान की तारीफ में पढ़े कसीदे?
JEE Main Result 2026: जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
AI ने दिखाया अपना जलवा, ऐप स्टोर्स पर आई नई ऐप्स की बाढ़, कमाई भी बढ़ी
AI ने दिखाया अपना जलवा, ऐप स्टोर्स पर आई नई ऐप्स की बाढ़, कमाई भी बढ़ी
Embed widget