एक्सप्लोरर

Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदना होता है शुभ, ये सामान लेने से बचें

धनतेरस का पर्व देशभर में आज मनाया जा रहा है. इस दिन लोग दिल खोल कर खरीदारी करते हैं. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज के दिन किन चीजों को खरीदना चाहिए और क्या नहीं खरीदना चाहिए.

 

नई दिल्ली: देशभर में आज धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाए जाने वाले इस पर्व के दिन कुछ न कुछ खरीदने का विधान है. ऐसे में लोग खरीदारी को लेकर असमंजस में भी रहते हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ रहता है और किन चीजों को आज खरीदने से बचना चाहिए.

बता दें कि धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. मान्यता है कि इस दिन जो भी सामान खरीदा जाता है वह जल्दी खराब नहीं होता है. कथाओं के अनुसार आज के दिन खरीदारी करने से धन में 13 गुना की वृद्धि होती है. धनतेरस के दिन से ही दिवाली की भी शुरुआत हो जाती है.

इन चीजों को खरीदें

धनतेसर के दिन सोने और चांदी के आभूषण लोग खूब खरीदते हैं. लेकिन जरूरी नहीं कि आज के दिन इसे ही खरीदा जाए. अपने बजट के अनुसार आप धातु का कोई भी सामान खरीद सकते हैं. आज के दिन पीतल के बर्तन, स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन भी खरीद सकते हैं. भगवान की छोटी मूर्तियां भी खरीदना शुभ रहता है.

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने को शुभ माना जाता है. इसके साथ ही घर की जरूरत के सामानों को खरीदना भी आज के दिन बेहतर रहता है. टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, गीजर, ओवन जैसी जरूरत की चीजें भी धनतेरस के दिन ले सकते हैं. वाहनों की खरीदारी भी आज के दिन शुभ मानी जाती है.

इन सामानों को खरीदने से बचें

धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को खरीदने से बचें. साथ ही कांच की चीजें अगर हो सके तो आज लेने से बचना चाहिए. आज के दिन लोग धारदार चीजें लेने से भी बचते हैं.

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

शाम 7 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 15 मिनट तक

प्रदोष काल-5 बजकर 42 मिनट से 8 बजकर 15 मिनट तक

वृषभ काल-6 बजकर 51 मिनट से 8 बजकर 47 मिनट तक

धनतेरस की पूजा का आसान तरीका

धनतेरस की शाम को तिल के तेल से आटे या पीतल का दीप जलाएं. शाम की पूजा में सबसे पहले गणेशजी की पूजा करें और इसके बाद गणेशजी की पूजा करें. लक्ष्मीजी की पूजा करने के बाद भगवान धन्वंतरि और यमराज जी की पूजा करें. पूजा के बाद दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके यमराज को जल दें. पूजा के बाद अनाज का दान करें. आपको बता दें कि धनतेरस के दिन गणेशजी की स्थापना करने विशेष लाभ होता है.

ऐसे बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस पर साफ-सफाई का खासा महत्व है. मान्यता है कि जहां स्वच्छता है वहीं माता लक्ष्मी का रहती हैं. उपायों के तौर पर पूजा घर में सुगंध फैलाने के लिए इत्र का इस्तेमाल करें. धनतेरस के सूर्योदय से लेकर भाई दूज की रात तक रोजाना 11 मालाएं ‘ओम लक्ष्मये नम:’ का जाप करें. जाप की माला कमलगट्टे की होनी चाहिए. जप करते समय किसी प्रकार का कोई और कार्य ना करें. अष्टमी के दिन घर पर 8 साल से कम की कन्या को भोजन कराएं और कन्या को उपहार दें.

यह भी पढ़ें-

Chhat 2019: अनुराधा पौडवाल का छठ गीत वायरल, अब तक देख चुके करोड़ों लोग

Dhanteras 2019: देशभर में आज मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व, इन उपायों से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
Nag Panchami 2026: महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
रक्षाबंधन पर सालों बाद बना अद्भुत संयोग, पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी; जानें 5 सबसे शुभ चौघड़िया समय
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget