एक्सप्लोरर

Devuthani Ekadashi 2021: देवउठनी एकादशी से शुरू होते हैं मांगलिक कार्य, जानें तिथि मुहूर्त व पूजा विधि

Devuthani Ekadashi 2021 date: जिस दिन भगवान विष्णु शयन से उठते हैं उस एकादशी को देव उठनी एकादशी कहते हैं. देवशयानी एकादशी हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को होता है.

Devuthani Ekadashi 2021 date Puja Vidhi:  हिंदी पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी का व्रत (Dev uthani ekadashi 2021 Vrat) रखा जाता है. इस एकादाशी को चातुर्मास में भगवान विष्णु पाताल लोक में शयन करके उठते हैं. इस लिए इसे देवउठनी एकादशी कहते हैं. देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी और देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं.

देव उठनी एकादशी व्रत (Devuthani Ekadashi 2021 Vrat)

पंचांग के अनुसार 14 नवंबर 2021, रविवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस तिथि को देव उठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस तिथि को व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अराधना करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और भक्त मृत्युोपरांत विष्णु लोक को प्राप्त करता है.

मांगलिक कार्य प्रारंभ (Dev Uthani Ekadashi Shubh Muhurat)

चातुर्मास का प्रारंभ देवशयनी एकादशी से आरंभ होता है. इसी के साथ सारे मांगलिक और शुभ कार्य बंद कर दिए जाते हैं तथा देव उठनी एकादशी के दिन चातुर्मास समाप्त हो जाता है और भगवान विष्णु पुनः पृथ्वी लोक पर आ जाते हैं तथा इसी के साथ सारे मांगलिक कार्य और शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं.   

देव उठानी एकादशी शुभ मुहूर्त (Dev Uthani Ekadashi Shubh Muhurat)

  • एकादशी तिथि का प्रारम्भ- 14 नवम्बर, 2021 को प्रातः 05 बजकर 48 मिनट से.
  • एकादशी तिथि का समाप्त- 15 नवम्बर, 2021 को प्रातः 06 बजकर 39 मिनट पर.

देवउठनी एकादशी व्रत पूजा विधि (Dev Uthani Ekadashi Puja Vidhi)

देवउठनी एकादशी के दिन व्रती प्रातःकाल स्नानादि से निवृत्त होकर व्रत और पूजा का संकल्प लें. उसके बाद पूजा स्थल पर बैठकर भगवान विष्णु के चरणों में धूप, दीप, नैवेद्य, फल, फूल आदि अर्पित करें.  नीचे लिखे मंत्रों का पाठ करें और अंत में आरती करके प्रणाम करें.

मंत्र:

'उत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पतये।

त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत्‌ सुप्तं भवेदिदम्‌॥'

'उत्थिते चेष्टते सर्वमुत्तिष्ठोत्तिष्ठ माधव।

गतामेघा वियच्चैव निर्मलं निर्मलादिशः॥'

'शारदानि च पुष्पाणि गृहाण मम केशव।'

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: सप्तमी दो दिन तो कालरात्रि पूजा कब? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: सप्तमी दो दिन तो कालरात्रि पूजा कब? जानें सरस्वती पूजा का मुहूर्त और राहुकाल
आज का मीन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, ऑनलाइन मार्केटिंग से बनेंगे मार्केट किंग
आज का मीन राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से लोगों की भावनाओं की गहरी समझ, ऑनलाइन मार्केटिंग से बनेंगे मार्केट किंग
आज का कुंभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से समाज सेवा की प्रेरणा, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से करियर में शुभ समाचार, ऑपोजिट जेंडर का सपोर्ट
आज का कुंभ राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से समाज सेवा की प्रेरणा, सुकर्मा व सर्वार्थ सिद्धि योग से करियर में शुभ समाचार, ऑपोजिट जेंडर का सपोर्ट
आज का मकर राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से अपरिपक्वता पर नियंत्रण जरूरी, व्यवसाय में शारीरिक उपस्थिति अनिवार्य
आज का मकर राशिफल 18 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा से अपरिपक्वता पर नियंत्रण जरूरी, व्यवसाय में शारीरिक उपस्थिति अनिवार्य

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget