एक्सप्लोरर

Dev Dipawali 2021: देव दीपावली पर क्यों जरूरी है यमुना स्नान? जानिए इस दिन किन देवताओं की पूजा कर देगी मालामाल

Dev Dipawali 2021: देव उठनी एकादशी को देवता जागने के बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन यमुना तट पर स्नान कर दिवाली मनाते हैं. इसलिए कार्तिक स्नान का खास महत्व है. आइए जानते हैं कि स्नान का महत्व और फायदे.

Dev Dipawali 2021: पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के मुताबिक कार्तिक मास में श्रीहरि जल में ही निवास करते हैं. इसलिए इस दिन भगवान विष्णु या उनके अवतारों की पूजा का विशेष लाभ मिलता है. इस महीने इंद्रियों पर संयम रखकर चांद-तारों की मौजूदगी में सूर्योदय से पूर्व ही पुण्य प्राप्ति के लिए रोजाना स्नान सभी मनोरथ पूरे करता है. इस महीने में पूर्णिमा का स्नान अति उत्तम है. इस दिन श्रद्धालु यमुना में स्नान के लिए उमड़ते हैं, इसके अलावा गढ़गंगा, हरिद्वार, कुरुक्षेत्र और पुष्कर आदि तीर्थों पर भी कार्तिम पूर्णिमा के स्नान को बड़ी संख्या में लोग सूर्य को जल चढ़ाने जाते हैं.

क्या है दीपदान (Kartik Purnima Deepdan): मान्यता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवता गंगा नदी के घाट पर आकर दीप जलाकर अपनी प्रसन्नता जताते हैं, इसीलिए इस दिन नदी में दीपदान का बहुत महत्व है. इसके अलावा पूरे कार्तिक माह में भगवान विष्णु या अवतारों के समक्ष दीपदान से समस्त यज्ञों, तीर्थों और दानों का फल प्राप्त होता है.

दीपदान के फायदे
संकट मुक्ति: नदी, तालाब आदि जगहों पर दीपदान से सभी संकट दूर होते हैं और दान करने वाले की अकाल मृत्यु नहीं होती है. यम, शनि, राहु और केतु के बुरे प्रभाव से भी बचाव होता है. सभी अला-बला, गृहकलह और संकटों से बचने के लिए दीपदान किया जाना चाहिए.

कर्ज मुक्ति: दीपदान करने से जातक कर्ज से भी मुक्ति पा जाता है. लंबे समय से कहीं फंसा धन भी मिल जाता है.

कष्ट मुक्ति: कार्तिक पूर्णिमा की शाम त्रिपुरोत्सव करके- 'कीटाः पतंगा मशकाश्च वृक्षे जले स्थले ये विचरन्ति जीवाः, दृष्ट्वा प्रदीपं नहि जन्मभागिनस्ते मुक्तरूपा हि भवति तत्र' से दीपदान करें तो पुनर्जन्म का कष्ट नहीं होता. 

मनोकामना की पूर्ति : इस दिन गंगा तट पर दीप जलाकर देवताओं से मनोकामना की प्रार्थना करें. किसी भी तरह की पूजा या मांगलिक कार्य की सफलता के लिए भी दीपदान किया जाता है.

धन समृद्धि में बढ़ोतरी : दीपदान करने से घर में धन समृद्धि बनी रहती है, लक्ष्मी माता और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए दीपदान किया जाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इन्हें भी पढ़ें

'चंद्र ग्रहण' से 'सूर्य ग्रहण' तक इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

कार्तिक पूर्णिमा कब है? इस दिन लक्ष्मीजी की कृपा पाने का विशेष संयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget