एक्सप्लोरर

Dadi-Nani Ki Baatein: पूजा-पाठ के समय सिर ढकना है जरूरी, क्यों कहती है दादी-नानी

Dadi-Nani Ki Baatein: स्त्री हो या पुरुष दादी-नानी सभी को पूजा-पाठ के दौरान या धार्मिक स्थलों में सिर ढकने की सलाह देती है. आइये जानते हैं आखिर क्यों जरूरी है सिर ढकना.

Dadi-Nani Ki Baatein: सभी धर्मों में पूजा-पाठ का महत्व है. आप चाहे मंदिर जाएं, मस्जिद जाएं या गुरुद्वारे सभी जगहों पर सिर ढकना अनिवार्य माना जाता है. घर के बड़े-बुजुर्ग या दादी-नानी भी अक्सर सिर ढकने को कहती है. खासकर पूजा-पाठ के दौरान सिर ढकने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इसका धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों कारण है.

धार्मिक दृष्टिकोण से सिर ढकना जहां सम्मान और आदर प्रकट करने का माध्यम है तो वहीं विज्ञान मानता है कि सिर ढकने के लिए कई लाभ हैं. यही कारण है कि दादी-नानी हमें सिर ढकने को कहती है.

दादी-नानी की ये बातें आपको कुछ समय के लिए अटपटी या फिर मिथक लग सकती है. लेकिन शास्त्र और विज्ञान में इसके कारण और इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया गया है. अगर आप दादी-नानी की बताई बातों को फॉलो करेंगे तो सुखी रहेंगे और भविष्य में होनी वाली अशुभ घटना से बच जाएंगे. आइए जानते हैं आखिर क्यों दादी-नानी सिर ढकने को कहती है.

सिर ढकने का धार्मिक महत्व

धार्मिक स्थलों पर सिर ढकना एक प्राचीन परंपरा है, जिसका पालन आज भी किया जाता है. दरअसल धार्मिक स्थलों पर सिर ढकना यह दर्शाता है कि आप स्थान और भगवान के प्रति सम्मान प्रकट कर रहे हैं. सिर ढकने से पूजा के लिए आपका मन एकाग्र रहता है. इसके अलावा अगर आपका सिर खुला रहेगा तो पूजा-सामग्री में बाल गिर सकते हैं, जिससे सामग्रियां अशुद्ध हो सकती है. इन्हीं कारणों से पूजा-पाठ के दौरान सिर ढकना जरूरी माना जाता है.

सिर ढकने का वैज्ञानिक कारण

  • धार्मिक रीति-रिवाजों का वैज्ञानिक कनेक्शन भी जरूर होता है. सिर ढकने को विज्ञान में भी सेहत के लिए अच्छा माना गया है. विज्ञान के अनुसार आकाशीय विद्युत तरंगे खुले सिर में प्रवेश कर सकती है, जिससे आपको सिर दर्द, आंखों में तकलीफ, क्रोध, तनाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
  • इसके अलावा बालों में चुंबकीय शक्ति होती है. इसलिए रोग फैलाने वाले कीटाणु बालों के संपर्क में आसानी से आ जाते हैं और रोग बढ़ाते हैं. लेकिन जब सिर ढका रहता है तो, इससे बचाव होता है. इन्हीं कारणों से सिर ढकने को जरूरी माना जाता है और यह नियम स्त्री-पुरुष दोनों के लिए है.

ये भी पढ़ें: Dadi-Nani Ki Baatein: शाम हो गई है फूल-पत्तियां मत तोड़ो, क्यों कहती है दादी-नानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
हरियाली तीज की पूजा सामग्री में भूलकर भी न छोड़ें ये 4 चीजें, अखंड सौभाग्य के लिए है जरुरी
Rashifal 15 August 2026: हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली तीज 6 राशियों की स्त्रियों के लिए रहेगी लकी! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget