एक्सप्लोरर

Daan Ke Niyam: सबसे बड़ा पुण्य है दान, लेकिन जान लें सप्ताह के किस दिन करें किन चीजों का दान

Daan Ke Niyam: हिंदू धर्म में दान देने की परपंरा काफी पुरानी है और इसे बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है. लेकिन किस दिन किन चीजों का दान करें, इसे लेकर शास्त्रों में निमय निर्धारित किए गए हैं.

Daan Ke Niyam in Hindi: हिंदू धर्म में दान का खास महत्व है. व्यक्ति को दान करते रहना चाहिए. क्योंकि मरणोपरांत सारी चीजें यहीं छूट जाती है, लेकिन पुण्य कर्म ही व्यक्ति के साथ जाते हैं. इसलिए अपने सामर्थ्यनुसार दान करते रहें.

शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान करना चाहिए. क्योंकि इससे अधिक पुण्य काम और कुछ नहीं. वेद, ग्रंथ, शास्त्र और पुराण में भी दान की महत्ता के बारे में बताया गया है. लेकिन दान देने के कुछ नियम होते हैं. इसलिए जाने-अनजाने में किसी भी चीज का दान किसी भी दिन कर देना आपको भारी पड़ सकता है. इससे आपको पुण्य फल की जगह परेशानियां झेलनी पड़ सकती है.

 

शास्त्रों में सप्ताह के सात दिनों के लिए नमक से लेकर चीनी और वस्त्र से लेकर आभूषण अलग-अलग चीजों के दान देने का दिन निर्धारित किए गए हैं. इसलिए आपको इसी के अनुसार दान देना चाहिए. आइए जानते हैं सप्ताह के किस दिन करें किन चीजों का दान.

  • रविवार दान (Ravivar Daan): रविवार दिन का संबंध सूर्य देव और सूर्य देव से होता है. इस दिन आपको गेंहू, लाल फूल, गुड़ और माणिक्य रत्न आदि जैसी चीजों का दान करना चाहिए. रविवार को किए इन चीजों के दान से आपको यश,सम्मान व कीर्ति की प्राप्ति होती है.
  • सोमवार दान (Somwar Daan): हिंदू धर्म के अनुसार, सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र देव से संबंधित है. इस दिन आपको सफेद रंग की चीजों चावल, सफेद वस्‍त्र, सफेद फूल, शक्कर, नारियल आदि का दान करना चाहिए. इन चीजों के दान से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी और कुंडली में चंद्रमा भी मजबूत होंगे.
  • मंगलवार दान (Mangalwar Daan): मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा के लिए शुभ होता है और इस दिन किए गए दान से मंगल ग्रह मजबूत होता है। मंगलवार को लाल फूल, लाल चंदन, लाल वस्‍त्र, बादाम और तांबे के पात्र का दान करना चाहिए।
  • बुधवार दान (Budhwar Daan): बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा जाती है और यह दिन बुध ग्रह से संबंधित है. बुधवार के दिन हरे रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए. गरीब व जरूरतमंदों में आप बुधवार के दिन हरे मूंग की दाल, हरी सब्जियां, हरी चूड़िया, हरे वस्‍त्र आदि का दान करें.  
  • गुरुवार दान (Guruwar Daan): सप्ताह के गुरुवार या बृहस्पतिवार के दिन पीली रंग की चीजों का दान करना शुभ होता है. इससे धन, समृद्धि वैभव और यश की प्राप्ति होती है. इस दिन आप पीली दाल, पीले वस्त्र, पीले फल, गुड़ और सोने का दान कर सकते हैं.
  • शुक्रवार दान (Shukrawar Daan): शास्त्रों में शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों के दान करने की बात कही गई है. इस दिन नमक, खीर, वस्त्र और केसर आदि का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.
  • शनिवार दान (Shaniwar Daan): शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है और शनि देव को काला रंग अतिप्रिय है. इसलिए शनिवार के दिन आप काले रंग की चीजों का दान करें. इस दिन आप काले वस्त्र, लोहा, सरसों तेल, काले तिल और चमड़े की चीजों का दान कर सकते हैं.

ये भ पढ़ें: Sawan 2023: आज सावन सोमवार और मासिक शिवरात्रि का शुभ संयोग, इस एक काम से करें शिवजी को प्रसन्न

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन में क्यों नहीं खाते नॉनवेज? सिर्फ धर्म नहीं, विज्ञान में भी छिपा है जवाब
Sawan 2026: सावन में नॉनवेज क्यों नहीं खाना चाहिए? असली वजह जानकर बदल जाएगी आपकी सोच
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget