एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2025: कब है छठ पूजा? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

Chhath Puja 2025 Date: छठ पर्व, जिसे पूजा भी कहा जाता है, इस त्योहार में डूबते और उगते सूर्य की पूजा की जाती है. तो आइए जानें छठ पर्व के सही डेट और मुहूर्त क्या है? और इसे क्यों मनाया जाता है?

Chhath Puja 2025 Date: छठ पर्व, जिसे छठ पूजा भी कहते हैं, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है, जो सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है.

यह चार दिनों का पर्व है जो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को शुरू होता है और इसमें संतान प्राप्ति, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सूर्यदेव की उपासना की जाती है.

इस दौरान नदी किनारे डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और व्रती (व्रत रखने वाले) निर्जला उपवास करते हैं. छठ महापर्व यह दुनिया का मात्र एक ऐसा त्योहार है जिसमें डूबते सूर्य की भी पूजा की जाती है. तो आइए जानें छठ कब है, सही डेट और मुहूर्त भी जानें विस्तार से...

छठ क्यों मनाया जाता है?
छठ पूजा सूर्य देव और उनकी बहन छठी मैया को समर्पित एक प्राचीन त्योहार है. छठ पूजा संतान प्राप्ति और परिवार के उज्ज्वल भविष्य के लिए की जाती है, जिससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

यह त्योहार प्रकृति और सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक माध्यम है और इसमें कठोर नियमों का पालन किया जाता है, जिसमें पवित्र स्नान, उपवास और सूर्य को अर्घ्य देना शामिल है. 

छठ 2025 कब  है?
छठ पूजा का मुख्य पर्व 27 अक्टूबर 2025 को शाम के अर्घ्य और 28 अक्टूबर  को सुबह के अर्घ्य के साथ होगा, जो कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी और सप्तमी तिथियों पर मनाया जाता है.

यह चार दिवसीय त्योहार है जिसकी शुरुआत 25 अक्टूबर 2025 को 'नहाय खाय' से होगी, जिसके बाद 26 अक्टूबर को 'खरना' और 27 अक्टूबर को 'डूबते सूर्य का अर्घ्य' होगा और अंत 28 अक्टूबर को 'उगते सूर्य के अर्घ्य' से होगा.

छठ पूजा के चार दिन (2025)

नहाय खाय (25 अक्टूबर 2025, शनिवार):
इस दिन व्रती महिलाएं नदी या जलाशय में स्नान करके व्रत शुरू करते हैं. इसके बाद, वे केवल एक बार भोजन करते हैं, जिसमें कद्दू और अरवा चावल जैसी सात्विक भोजन सामग्री शामिल है.

खरना (26 अक्टूबर 2025, रविवार):
 इस दिन बिना पानी के निर्जला उपवास रखते हैं  और शाम को सूर्यदेव को भोजन चढ़ाते हैं. पूरा दिन जल और अन्न का त्याग किया जाता है और सूर्यास्त के बाद ही गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद खाकर के व्रत तोड़ा जाता है.

संध्या अर्घ्य (27 अक्टूबर 2025, सोमवार):
इस दिन भी व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को, नदी या तालाब के किनारे खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है.

उषा अर्घ्य (28 अक्टूबर 2025, मंगलवार): 
यह छठ पूजा का अंतिम दिन होता है, जिसमें सुबह जल्दी उठकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. अर्घ्य देने के  बाद व्रती कच्चे दूध और जल से व्रत का पारण करती है और छठ पूजा का समापन होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के फेनहारा गांव की रहने वाली निशात अंजुम उन तमाम युवाओं की तरह है, जो छोटे शहरों और गांवों से निकलकर बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करना चाहते हैं. 25 मई 2005 के दिन इस दुनिया में अपना पहला कदम रखने वाली निशात के पिता अब्दुल वाजिद बिजनेसमैन हैं और गांव में ही मेडिकल हॉल चलाते हैं. मां शाहेदा खातून हाउसवाइफ हैं. तीन भाइयों अब्दुल बासित, अब्दुल अली, अब्दुल गनी और दो बहनों माहेरुख अंजुम व आतिया अंजुम को निशात अपनी ताकत मानती हैं. 

फेनहारा के ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल से 8वीं तक की पढ़ाई करने के बाद निशात ने 2020 में हाजी फरजंद हाई स्कूल फेनहारा से मैट्रिक किया तो 2022 में भगवान सिंह कॉलेज मधुबन से इंटरमीडिएट किया. सिर्फ पढ़ाई-लिखाई ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी निशात का मन रमता है. 2022 ही उन्होंने कौशल विभाग फेनहारा से कंप्यूटर कोर्स किया. फिलहाल, लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन कर रही हैं, जिसका फाइनल रिजल्ट जल्द आने वाला है. निशात अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं और जिंदगी में कुछ बड़ा करने का मकसद रखती हैं. 

पढ़ाई की शौकीन निशात अपनी जिंदगी में रंग भरने के लिए भी तमाम काम करती हैं. युवा होने के बावजूद ईश्वर से जुड़ाव रखती हैं और रोजाना नमाज पढ़ती हैं. खबरों की दुनिया में बने रहना उन्हें अच्छा लगता है. यही वजह है कि वह रोजाना अखबार, न्यूज वेबसाइट्स और टीवी चैनलों से देश-दुनिया की जानकारी हासिल करती हैं. इसके अलावा उन्हें रील्स देखना, गाने सुनना और खाना बनाना बेहद पसंद है. 

निशात की सबसे अच्छी दोस्त सादिया सिद्दिकी हैं, जिनके साथ वह अपने सुख-दुख बांटती हैं. फेवरेट क्रिकेटर्स की बात हो तो निशात की लिस्ट में विराट कोहली, ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा का नाम लिखा है. वहीं, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार उन्हें काफी पसंद हैं. अगर फिल्म की बात करें तो तारे जमीं पर उन्हें इमोशनली छूती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Love Horoscope 16-22 August 2026: मिथुन वाले होंगे लव टेस्ट में पास, कुंभ सहित 3 राशि वालों की होगी परीक्षा ?
मिथुन वाले होंगे लव टेस्ट में पास, कुंभ सहित 3 राशि वालों की होगी परीक्षा ?
Rashifal 16 August 2026: सिंह, तुला को मिलेंगे बिजनेस में फायदे, कर्क-वृश्चिक के लिए चुनौतियां
सिंह, तुला को मिलेंगे बिजनेस में फायदे, कर्क-वृश्चिक के लिए चुनौतियां
Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget