एक्सप्लोरर

Lord Ram: सूर्यवंशी राम को क्यों कहा जाता है रामचंद्र, चंद्रमा से जुड़ा है संबंध

Lord Ram: 23 अगस्त 2023 चंद्रयान-3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग हो चुकी है. हिंदू धर्म में चंद्रमा से जुड़ी कई पौराणिक और धार्मिक कहानियां हैं, जिसमें एक है रामचंद्र के नाम से चंद्रमा का संबंध.

Lord Ram: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो’ (ISRO) के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने 23 अगस्त 2023 को शाम 06:04 पर चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिग की और स्वर्णिम इतिहास रह डाला. इसी के साथ के भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया.

लेकिन विज्ञान ही नहीं बल्कि धार्मिक और ज्योतिष में भी चंद्रमा का विषय वर्षों से महत्वपूर्ण रहा है. चंद्रमा को लेकर कई धार्मिक पौराणिक कथाएं भी प्रचलित हैं, जिसके अनुसार चंद्रमा कभी शिवजी के माथे पर विराजित हुए, कभी चंद्रमा से मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य का नाम जुड़ा तो वहीं सूर्यवंश से संबंध रखने वाले रामजी को भी रामचंद्र कहा जाता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आखिर क्यों सूर्यवंशी के रामजी को रामचंद्र कहा जाता है. क्या है रामचंद्र और चंद्रमा का संबंध. आइए जानते हैं इससे जुड़ी पौराणिक धार्मिक कहानी व मान्यताओं के बारे में.

सूर्यवंशी राम को क्यों कहा जाता है रामचंद्र (Why Suryavanshi Ram is Called Ramchandra)

रामजी का संबंध सूर्यवंश से था. इसलिए बहुत से लोगों को हैरानी होती है कि, आखिर सूर्यवंश से संबंध रखने वाले रामजी को रामचंद्र क्यों कहा जाता है. आखिर क्यों उनके नाम में चंद्रमा का जिक्र आता है. जबकि यह उपाधि उनके अन्य भाईयों या पिता के साथ नहीं जोड़ी गई थी.

दरअसल इसके पीछे एक लोकप्रिय कहानी है, जिसके अनुसार रामजी को चंद्रमा बहुत प्यारा था. वह तब तक नहीं सोते थे, जब तक उनकी मां उन्हें सोने से पहले बिस्तर के बगल में रखे पानी के पात्र में चंद्रमा का प्रतिबिंब न दिखाए. चंद्रमा को रामजी ने अपनी मां के भाई के रूप में देखा. इसलिए रामजी की तरह आज तक हम सभी चंद्रमा को चंदा मामा कहकर पुकारते हैं.

रामजी को रामचंद्र कहे जाने के पीछे अन्य कई मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं. सूर्यवंशी राम को रामचंद्र कहे जाने का एक कारण यह भी है कि, हनुमान जी ने रामजी की छवि चंद्रमा के समान बताई इसलिए उन्हें रामचंद्र कहा जाने लगा.

कह हनुमंत सुनहु प्रभु ससि तुम्हारा प्रिय दास।
तव मूरति बिधु उर बसति सोइ स्यामलता आभास 

अर्थ हैं: हनुमान जी कहते हैं, हे प्रभु! चंद्रमा आपका प्रिय दास है. आपकी सुंदर श्याम मूर्ति चंद्रमा के हृदय में बसती है, वही श्यामता की झलक चंद्रमा में है.

ये भी पढ़ें: चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरा चंद्रयान-3, ज्योतिष शास्त्र में किस ग्रह का है इस स्थान पर कब्जा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 8 August 2026: शनिवार को किस्मत देगी इन 6 राशियों का साथ, न गवाएं अवसर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को किस्मत देगी इन 6 राशियों का साथ, न गवाएं अवसर, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Freedom Sale 2026: मेष खरीदता है जल्दबाजी में, कन्या जांचती है Reviews! जानें राशियों का Shopping Style
मेष खरीदता है जल्दबाजी में, कन्या जांचती है Reviews! जानें राशियों का Shopping Style
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता
Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, कब चढ़ाएं शिव जी को जल, सही मुहूर्त में ही करें पूजा
सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, कब चढ़ाएं शिव जी को जल, सही मुहूर्त में ही करें पूजा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget