एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो चुका है, इस ग्रहण से जुड़ी अहम बातें यहां पढ़ें

Chandra Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है. इसका सूतक काल शुरू हो चुका है, जानते हैं चंद्र ग्रहण की संपूर्ण जानकारी.

Chandra Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज दिखाई देगा. ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2.38 बजे होगी और शाम को 4.23 से ईटानगर में चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण की संपूर्ण जानकारी.

कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan 2022 in India)

विदेशों के साथ ये ग्रहण भारत में भी दृश्यमान होगा. अरुणाचल प्रदेश में सबसे पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देग. देश के पूर्वी भाग कोलकाता, पटना, ईटानगर, रांची कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, ईटानगर के आसपास के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा.

दुनिया में चंद्र ग्रहण - ऑस्ट्रेलिया,उत्तर-दक्षिण अमेरिका, उत्तरी-पूर्वी यूरोप,एशिया,प्रशान्त महासागर

चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब शुरू होगा? (Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal Time)

चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से नौ घंटे पहले सुबह 9.21 बजे से शुरू हो जाएगा. ग्रहण से पूर्व की एक निश्चित समयावधि को सूतक के रूप में जाना जाता है. हिन्दु मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के समय पृथ्वी का वातावरण दूषित होता है. सूतक के अशुभ दोषों से सुरक्षित रहने हेतु अतिरिक्त सावधानी रखनी चाहिए. भारत में चंद्र ग्रहण का समय अलग-अलग है. इसकी समाप्ति शाम को 6.18 पर होगी और सूतक काल भी इसी के साथ खत्म हो जाएगा.

भारत में चंद्र ग्रहण- शाम 4.23 - शाम 6:18 (8 नवंबर 2022)

चंद्र ग्रहण-सूतक में क्या करें (Chandra Grahan Sutak Do's)

  • ग्रहण और सूतक काल में पूजा वर्जित हैं लेकिन मंत्र का जाप कर सकते हैं. ग्रहण के दौरान इस मंत्र का जाप करें तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन। हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥ या विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत। दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥२॥
  • चंद्र ग्रहण का सूतक काल लगने से पहले मंदिर के कपाट बंद कर दें. ग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान और दान करें. इसकी समाप्ति पर पूरे घर में गंगाजल छि़ड़कर शुद्धिकरण करें. भगवान को भी गंगाजल से स्नान कराएं.
  • सूतक काल लगने से पहले अनाज और तरल पदार्थों में तुलसी दल और कुश डाल दें. मान्यता है कि इससे इन चीजों को ग्रहण के दुष्प्रभाव से संरक्षित किया जा सकता है.

चंद्र ग्रहण-सूतक में क्या न करें (Chandra Grahan Sutak Dont's)

  • शास्त्रों के अनुसार ग्रहण एवं सूतक के दौरान समस्त प्रकार के ठोस एवं तरल खाद्य पदार्थों का सेवन निषिद्ध है, हालांकि बुजुर्गों और रोगियों के लिए मान्यता अनुसार इसमें छूट दी गई है.
  • इसमें न ही भोजन पकाना चाहिए, न ही इनका सेवन करना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना गया है.
  • सूतक काल में सूर्य को अर्घ्य भी नहीं दिया जाता, न ही तुलसी और किसी भी पूजनीय पेड़-पौधों में जल अर्पित न करें.
  • इस दिन गर्भवती महिलाएं विशेषकर सावधानियां बरतें. सूतक काल के शुरू होने से पहले ग्रहण खत्म होने तक घर से बाहर न निकलें.

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण कल, जानें आपके शहर में चंद्र ग्रहण और सूतक काल का समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Som Pradosh Vrat 2026 Date: सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
सोम प्रदोष व्रत 16 या 17 मार्च कब ? जानें पूजा का मुहूर्त
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश बंद! जानें फैसले का कारण और यात्रा की डेट?
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश बंद! जानें फैसले का कारण और यात्रा की डेट?
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगी नकारात्मकता, आएगी सुख-समृद्धि!
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगी नकारात्मकता, आएगी सुख-समृद्धि!
Ramadan 2026 Today Sehri Iftar: रमजान का 22वां रोजा आज, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Ramadan 2026 Today Sehri Iftar: रमजान का 22वां रोजा आज, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
Liver Cancer Symptoms:आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
आंखों में दिखें ये लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना लिवर में हो जाएगा कैंसर
Embed widget