एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 नवमी कब है? इस दिन की पूजा विधि, सामग्री अभी से नोट कर लें

Chaitra Navratri 2025 Navami Puja: नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा होती है. लेकिन नवमी तिथि महत्वूर्ण मानी जाती है. जानें चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि कब है.

Chaitra Navratri 2025 Navami Puja: पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि चैत्र महीने में पड़ती है. इसकी शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है और नवमी तिथि पर समापन होता है. इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च को हो रही है. नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक मां भगवती के अलग-अलग रूपों की पूजा-उपासना की जाती है.

वैसे तो नवरात्रि का हर दिन महत्वपूर्ण होता है. लेकिन विशेषकर अष्टमी-नवमी तिथि का खास महत्व है. इस दिन लोग कन्या पूजन (KanjaK Puja) करते हैं और हवन (Havan) करते हैं. साथ ही चैत्र नवरात्रि की नवमी को राम नवमी (Ram Navami 2025) का त्योहार भी मनाया जाता है. आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि किस दिन पड़ेगी और इस दिन पूजा के लिए किन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी.

चैत्र नवरात्रि 2025 नवमी कब? (Chaitra Navratri 2025 Navami Date)

नौ दिनों तक चलने वाले उत्सव में नवमी तिथि चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है. इस साल चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि 7 अप्रैल 2025 को है. इस दिन लोग कंजक पूजते हैं और घर पर हवन भी कराते हैं और इसी के साथ नवरात्रि का समापन भी हो जाता है. नवमी पूजा के लिए विशेष पूजा सामग्रियों की आवश्यकता होती है. आप अभी से इन सामग्रियों की सूची तैयार कर इन्हें इकट्ठा कर लें, जिससे कि पूजा-हवन में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो.   

चैत्र नवरात्रि 2025 नवमी पूजा सामग्री (Chaitra Navratri 2025 Navami Puja Samagri)
नवमी पूजा सामग्री (Puja Samagri List): लाल कपड़ा, घी, रौली, सिंदूर, अक्षत, फूल, फल, मिष्ठान, धूप-दीप, नारियल, गंगाजल, श्रृंगार का सामान, कपूर, लाल चुनरी, हल्दी की गांठ, लौग, सुपारी, पान आदि.
हवन सामग्री (Havan Samagri):   हवन कुंड, जौ, पंचमेवा, गूलर की छाल, आम की लकड़ी, तिल, लौंग, अश्वगंधा, कपूर, घी, शक्कर, इलायची, अक्षक, पान, सूखा नारियल, कलावा, नवग्रह की लकड़ियां, चंदन की लकड़ी आदि.
कन्या पूजन सामग्री (Kanya Puja Samagri):  गंगाजल, कलावा, फूल, रोली, फल, मिठाई, चुनरी, अक्षत, पैर धोने के लिए परात, कपड़ा और पानी आदि. भोज के लिए नारियल, पूरी, चना हवना. भेंट के लिए पैसे या उपहार.

नवमी पूजा विधि (Chaitra Navratri 2025 puja vidhi)

चैत्र नवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहन लें. पूजा स्थल पर माता रानी की प्रतिमा स्थापित करें. प्रतिमा या तस्वीर में फूलों की माला अर्पित करें. मां को फूल, अक्षत, सिंदूर, चंदन, सुहाग का सामान और भोग आदि अर्पित करें.

हवन के लिए सबसे पहले हवन स्थल की सफाई करके वहां गंगाजल छिड़कें. साथ ही हवनकुंड को भी साफ कर लें. हवन कुंड में आम की लकड़ियां सजाएं. लकड़ियों के बीच में कपूर और घी डालें. सूखे नारियल में कलावा बांधकर हवन कुंड में रखें. पान का पत्ता, लौंग, सुपारी आदि सामग्रियों को डालकर मंत्रों जाप करते हुए नवदुर्गा, नवग्रह और त्रिदेव समेत सभी देवी-देवताओं को आहुति दें. इसके बाद माता रानी की आरती करें और फिर कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोजन कराएं. कन्याओं को विदा करने से पहले उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें और उन्हें कुछ उपहार जरूर दें.

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि, जानें 9 दिनों की पूजा का पूरा कैलेंडर और मुहूर्त
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget