एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री को लगाएं इस चीज का भोग

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में पूजा का महत्व बहुत होता है, पूजा के साथ-साथ भोग या प्रसाद का भी महत्व माना गया है. नौ दिन नौ देवियों को अलग-अलग भोग लगते हैं. आइये जानते हैं नवें दिन का भोग.

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि का कल समापन होगा. चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 9 अप्रैल से हुई थी. नौवें दिन यानि 17 अप्रैल को नवरात्रि के आखिरी व्रत के साथ पारण किया जाएगा. चैत्र नवरात्रि का आखिरी व्रत मां सिद्धिदात्री का होता है, इस दिन देवी मां के आखिरी स्वरूप की आराधना की जाती है. 

मां सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं. इनका वाहन सिंह है. ये कमल पुष्प पर भी आसीन होती हैं. इनकी दाहिनी तरफ के नीचे वाले हाथ में कमलपुष्प है.

मां का यह स्वरूप सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियां देने वाली मां का माना गया है. इनके नाम का अर्थ है, 'सिद्धि' यानी अलौकिक शक्ति और 'धात्री' यानि देने वाली मां. चैत्र नवरात्रि में मां के इस स्वरूप की विशेष महिमा है. मां का ये रूप सभी कार्यों में सिद्धि प्रदान करने वाला बताया गया है.

चैत्र नवरात्रि पर ABP Live की विशेष पेशकश यहां देखें

मां सिद्धिदात्री का भोग (Maa Sidhidatri Bhog)

मां के नौ रूपों को नौ अलग-अलग दिन अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है. मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री को हलवा-पूड़ी और चना का भोग लगाया जाता है. मां के इस भोग या प्रसाद को कन्याओं और ब्राह्मणों में बांटना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं और साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं.

भगवान शिव ने मां से प्राप्त की थीं आठ शक्तियां (Maa Sidhidatri Name in Hindi)

देवीपुराण के अनुसार मां सिद्धिदात्री से ही भगवान शिव ने आठ सिद्धियां प्राप्त की थीं. बाद में मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही शिवजी का आधा शरीर देवी का हुआ और वे अर्द्धनारीश्वर कहलाए. इस दिन की भगवान शिव की पूजा भी विशेष फलदायी मानी गई है. बधुवार के दिन नवरात्रि का अंतिम दिन पड़ने से इस पूजा का महत्व बढ़ा जाता है. बुधवार का दिन भगवान गणेश जी का भी प्रिय दिन है.

मां सिद्धिदात्री के कई नाम हैं, जो इस प्रकार हैं-

  1. अणिमा
  2. लघिमा
  3. प्राप्ति
  4. प्राकाम्य
  5. महिमा
  6. ईशित्व
  7. वाशित्व
  8. सर्वकामावसायिता
  9. सर्वज्ञत्व
  10. दूरश्रवण
  11. परकायप्रवेशन
  12. वाक्‌सिद्धि
  13. कल्पवृक्षत्व
  14. सृष्टि
  15. संहारकरणसामर्थ्य
  16. अमरत्व
  17. सर्वन्यायकत्व
  18. भावना
  19. सिद्धि 

मां सिद्धिदात्री पूजा- विधि (Maa Sidhidatri Pujan-Vidhi)

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • मां की प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं.
  • मां को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करें.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को सफेद रंग पसंद है.
  • मां की आरती और पाठ करें.
  • मां को उनका प्रिय हलवा -पूड़ी चना का भोग लगाएं.

मां सिद्धिदात्री मंत्र (Maa Sidhidatri Mantra)

या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:- इस मंत्र का जाप करने से मां प्रसन्न होती हैं. नित्य इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के मान सम्मान में वृद्धि होती है. कार्य कुशलता बढ़ती है. नियम पूर्वक इस मंत्र का जाप करने से मन को शांति मिलती है. नव ग्रहों का दोष भी दूर होता है.

नवरात्रि में घर पर खुद इस आसान विधि से करें हवन, जान लें पूजन सामग्री और मंत्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
पहली बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं? जानें नियम, क्या करें और किन गलतियों से बचें
Rashifal 7 July 2026: मेष से मीन तक राशिफल, हनुमान जी और काल भैरव की कृपा से किसका चमकेगा भाग्य
मेष से मीन तक राशिफल, हनुमान जी और काल भैरव की कृपा से किसका चमकेगा भाग्य
Guru Asta 2026: 14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड
14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड
Ramayan: राजा दशरथ की वो 7 बातें, जिन्हें अपनाकर बदल सकती है आपकी जिंदगी!
राजा दशरथ की वो 7 बातें, जिन्हें अपनाकर बदल सकती है आपकी जिंदगी!

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget