एक्सप्लोरर

Shubh Ashubh: घर पर बिल्ली का आना शुभ या अशुभ, इन संकेतों से जानें

Shubh Ashubh: बिल्ली से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत के बारे में अक्सर कहा सुना जाता है. लेकिन बिल्ली का घर पर आना शुभ है या अशुभ यह विशेष परिस्थितयों पर निर्भर करता है. जानतें है इससे जुड़े संकेत.

Shubh Ashubh Sanket: कुत्ता, गाय, भैंस के साथ ही बिल्ली भी पालतू जानवर है, जिसे लोग घर पर पालते हैं. कई लोग घर पर बिल्लियों को पालते हैं. लेकिन जो लोग बिल्ली नहीं भी पालते उनके घर पर भी बिल्ली आ जाती है. लेकिन बिल्ली का घर पर आना शुभ-अशुभ संकेतों से जुड़ा होता है.

बिल्ली को लेकर बहुत सारे मिथक और अंधविश्वास भी हैं. इसलिए आमतौर पर लोग बिल्ली को शुभ नहीं मानते हैं. कुछ लोग बिल्ली को काली शक्ति का प्रतीक मानते हैं. बिल्ली को नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी कहा जाता है. धर्म शास्त्रों में भी बिल्ली के घर पर आने से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है.  

घर पर बिल्ली का आना शुभ या अशुभ

अगर आपके घर पर अचानक से काली बिल्ली आने लगे तो इसे बहुत अशुभ माना जाता है. काली बिल्ली के घर पर आने के साथ ही काली बिल्ली का रास्ता काटना, काली बिल्‍ली का आपसे टकरा जाना, काली बिल्ली का आप पर हमला करना आदि जीवन में आने वाले संकट का प्रतीक है. घर पर काली बिल्ली का आना नकारात्मक शक्तियों के होने का भी संकेत देता है.

वहीं अगर आपके घर पर अचानक से सफेद रंग की बिल्ली आ जाए तो इसे बहुत शुभ माना गया है.  सफेद बिल्ली को शुभता का प्रतीक माना गया है. माना जाता है कि सफेद बिल्ली अपने साथ शुभ संदेश लेकर आती है. वहीं सफेद रंग की बिल्ली के घर पर आगमन से नकारात्मक ऊर्जाएं भी दूर हो जाती है.

बिल्ली से जुड़े अन्य शुभ-अशुभ संकेत

  • घर पर बिल्ली का बच्चा पैदा होना: घर पर बिल्ली के बच्चों को जन्म देना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है. इस संकेत का अर्थ होता है कि, जल्द ही आपके घर पर शुभ-मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है.
  • घर पर बिल्ली का रोना: घर पर बिल्ली का रोना अशुभ माना जाता है. अगर किसी शुभ काम से पहले बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई दे तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है. अगर लगातार कई दिनों तक बिल्ली के रोने की आवाजें आ रही है तो यह आने वाली किसी बड़े संकट का संकेत है.
  • घर पर बिल्ली का मरना: आपके घर पर यदि कोई बिल्ली मर जाए तो यह बहुत अशुभ संकेत है. इसके अलावा बिल्ली को खुद मारने की भी भूल न करें. बिल्ली को मारने वाले व्यक्ति के साथ अशुभ होना निश्चित है.
  • बिल्लियों का लड़ना: आपके घर पर अगर कई बिल्लियां आपस में लड़ रही हैं तो इसे भी अच्छा नहीं माना जाता है. यह परिवारिक रिश्तों में कलह-क्लेश का संकेत होता है.

ये भी पढ़ें: Puja Niyam: क्या आप भी करते हैं इस समय पूजा तो नहीं मिलेगा फल, जानिए पूजा करने का सही समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Som Pradosh Vrat 2026 Live: सोम प्रदोष व्रत की शाम न करें ये गलती, पूजा के फल से रह सकते हैं वंचित
LIVE: सोम प्रदोष व्रत की शाम न करें ये गलती, पूजा के फल से रह सकते हैं वंचित
Rashifal 11 August 2026: सावन शिवरात्रि पर चतुर्ग्रही योग, कर्क समेत 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य! मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन शिवरात्रि पर चतुर्ग्रही योग, कर्क समेत 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य! मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Shivratri 2026 Wishes: शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
सावन सोमवार और कमजोर चंद्रमा का रहस्य: जानें महादेव के मस्तक पर विराजे 'सोम' का ज्योतिषीय कनेक्शन
Sawan Somwar 2026: क्या आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है? जानें महादेव और 'सोम' का गहरा ज्योतिषीय कनेक्शन

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget