एक्सप्लोरर

Buddha Amritwani: कौन थे महात्मा बुद्ध, जानिए बुद्ध की शिक्षा और वैवाहिक जीवन के बारे में

Buddha Amritwani: पूरी दुनिया को शांति, प्रेम, त्याग और सद्भावना का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गौतम बुद्ध का जीवन प्रेरणादायक है. राजा के बेटे होते हुए भी उन्होंने भिक्षु रूपी जीवन को चुना.

Gautam Buddha Amritwani in Hindi: कहा जाता है कि गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई. पू. में कपिलवस्तु के लुम्बिनी में हुआ था. वर्तमान में यह स्थान नेपाल में है. बुद्ध ने महज 29 साल की उम्र में ही घर-गृहस्थी का त्याग कर दिया और दिव्य ज्ञान की खोज में निकल पड़े. बुद्ध ने दुनियाभर में लोगों के बीच अहिंसा, शांति, प्रेम, सद्भावना और त्याग का संदेश देकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया.

कौन थे महात्मा गौतम बुद्ध

महात्मा बुद्ध राजा शुद्धोधन के बेटे थे, जोकि शाक्य गणराज्य के राजा थे. बुद्ध की माता का नाम मायादेवी थी. जन्म के समय माता-पिता ने बुद्ध का नाम राकुमार सिद्धार्थ रखा था. बुद्ध बचपन से ही शांत और गंभीर स्वभाव के थे. वे अपना अधिकांश समय एकांत में बैठने और चिंतन करने में बिताते थे. राजकुमार होने के बावजूद भी सांसारिक सुखों में उनकी कोई रूचि नहीं थी. जैसे-जैसे बुद्ध बड़े होने लगे उनकी सांसारिक रूचि भी खत्म होने लगी.

गौतम बुद्ध की शिक्षा

गौतम बुद्ध की प्रारंभिक शिक्षा राजमहल में ही हुई. लेकिन जब वे थोड़े बड़े हुए तो पिता ने उन्हें शिक्षा प्राप्त करने के लिए गुरु विश्वामित्र के पास भेजा. बुद्ध ने गुरु विश्वामित्र से वेद और उपनिषदों की शिक्षा ग्रहण की. धीरे-धीरे वे एक आदर्श शिष्य बन गए.

गौतम बुद्ध का विवाह

कुछ समय बाद बुद्ध का विवाह कोलीय वंश के राजा सुप्पबुद्ध की बेटी यशोधरा से हुआ. बुद्ध और यशोधरा का एक पुत्र भी हुआ, जिसका नाम राहुल था. लेकिन विवाह के बाद भी बुद्ध का वैराग्य भाव बढ़ता जा रहा था और सांसारिक सुखों के प्रति उनकी रुचि खत्म हो रही थी. इस तरह एक दिन बुद्ध अपनी पत्नी और बेटे को छोड़कर चुपचाप जंगल की ओर चले गए.

क्या था बुद्ध के गृह त्याग का कारण

बुद्ध अपनी आत्मा से जुड़ना चाहते थे. वे दिव्य ज्ञान की खोज में थे. इसलिए उन्हें घर, परिवार, संपत्ति या किसी अन्य वस्तु से कोई जुड़ाव नहीं था.  क्योंकि इन चीजों में उन्हें आध्यात्मिक आनंद नहीं मिलता था. बुद्ध अपने मन में चल रहे कई प्रश्नों का उत्तर ढूंढने के लिए बोधि वृक्ष के नीचे बैठकर तपस्या करने लगे और 6 साल बाद उन्हें पूर्ण और दिव्य ज्ञान की प्राप्ति हुई. इस तरह से वे राजकुमार सिद्धार्थ गौतम से महात्मा गौतम बुद्ध बन गए.

 ये भी पढ़ें: Buddha Amritwani: गौतम बुद्ध का सबसे प्रिय शिष्य कौन था, जिसे उन्होंने बताया ‘शीलगंध’ का ये रहस्य

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Third Sawan Somwar 2026: सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग
सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget