एक्सप्लोरर

Jyeshtha Month 2023: भोजन की थाली ज्येष्ठ मास में कैसी होनी चाहिए? खतरनाक बीमारियों से बचना चाहते हैं तो जान लें नियम

Jyeshtha Month 2023: ज्येष्ठ के महीने में प्रंचड गर्मी पड़ती है. क्योंकि सूर्य की किरणे सीधे पृथ्वी पर पड़ती है और इस तरह से सूर्य प्रकृति की शीतलता को पूरी तरह से सोख लेता है.

Jyeshtha Month 2023: पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ साल का तीसरा महीना होता है. इस साल ज्येष्ठ मास की शुरुआत 6 मई 2023 से हो चुकी है जोकि 4 जून 2023 को समाप्त होगी. ज्येष्ठ मास ग्रीष्म ऋतु का ऐसा समय होता है, जिसमें प्रचंड गर्मी पड़ती है.

ज्येष्ठ महीने में ही नौतपा की भी शुरुआत होती है और पूरे नौ दिनों तक लोगों को भयंकर गर्मी का अहसास होने लगता है. शास्त्रों में ज्येष्ठ मास को लेकर कई नियम बताए गए हैं, जोकि स्वास्थ्य के लिए अनुकूल माने गए हैं. इन्हीं में एक है आहार ग्रहण करने के नियम. शास्त्रों और भारतीय परंपरा में ऋतु अनुसार आहार ग्रहण करने यानी खाने-पीने के नियमों के बारे में बताया गया है. जन कवि घाघ हर मास व ऋतु के अनुसार आहार ग्रहण करने को लेकर कहते हैं-

चैते गुड़ बैसाखे तेल जेठे मिर्च, आषाढ़ बेल।
सावन साग भादो मही क्वांर करेला कार्तिक दही।।
अगहन जीरा पूस धना माघै मिश्री फाल्गुन चना।
जो कोई इतने परिहरै, ता घर बैद पैर नहिं धरै।।

इस दोहे का अर्थ है कि, चैत महीने में गुड़, वैशाख में तेल, जेठ में मिर्च-मसाला, आषाढ़ में बेल, सावन में साग, भादो में दही, क्वार में दूध, कार्तिक में दही, अगहन में जीरा, पूस में धनियां, माघ में मिश्री और फागुन महीने में चने का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है. इसलिए शास्त्रों में ऋतुचर्या के अनुसार आहार ग्रहण की बात कही गई है. ऋतु क अनुसार भोजन ग्रहण करने से शरीर स्वस्थ रहता है और खतरनाक बीमारियों दूर रहती हैं.  

ज्येष्ठ महीने में कैसी होनी चाहिए भोजन की थाली

  • ज्येष्ठ के महीने में खाने-पीने के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि इस दौरान कुछ भी खा-पी लेना स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए इस महीने खासकर गरिष्ठ भोजन से दूर रहना चाहिए. ज्येष्ठ मास में अत्यधिक तेल-मसाले वाला भोजन, तला-भुना आदि से दूरी बनाना की हितकर है.  
  • ज्येष्ठ के महीने में भोजन के विषय में महाभारत में कहा गया है कि- 'ज्येष्ठामूलं तु यो मासमेकभक्तेन संक्षिपेत्। ऐश्वर्यमतुलं श्रेष्ठं पुमान्स्त्री वा प्रपद्यते।‘ यानी ज्येष्ठ मास में दिन में एक ही समय भोजन करें. इससे व्यक्ति निरोगी रहता है और धनवान बनता है.
  • ज्येष्ठ महीने में आप अपने भोजन में मौसमी फल और हरी सब्जियों को शामिल करें. साथ ही सत्तू और बेल से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए.
  • इस महीने हो सके तो ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों (दही, छाछ, लस्सी, जूस आदि) को आहार में शामिल करें. क्योंकि मसालेदार भोजन से आपको चक्कर आ सकती है या घबराहट हो सकती है.
  • ज्येष्ठ के महीने में बैंगन को अपने आहार में शामिल बिल्कुल न करें. इससे स्वास्थ प्रभावित होता है और गठिया रोग की संभावना बढ़ती है. शास्त्रों में कहा गया है कि, ज्येष्ठ मास में बैंगन खाने से संतान को भी कष्ट होता है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ji: ये हैं कलिकाल के 10 परम हनुमान भक्त, किसी को भगवान ने दिए दर्शन तो किसी को माना जाता है हनुमान अवतार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Devshayani Ekadashi 2026: देव सोने के बाद क्या बदल जाते हैं श्रीकृष्ण की पूजा के नियम ? शास्त्रों क्या कहते हैं
देव सोने के बाद क्या बदल जाते हैं श्रीकृष्ण की पूजा के नियम ? शास्त्रों क्या कहते हैं
Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग
देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग
Rashifal 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष से मीन तक राशिफल देखें
देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Devshayani Ekadashi: चातुर्मास से पहले घर के ये 3 कोने बदल देंगे आपकी किस्मत! जानिए देवशयनी एकादशी के अचूक उपाय
क्या आपके घर में भी रुकता नहीं पैसा? चातुर्मास शुरू होने से पहले करें ये छोटा सा वास्तु काम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget