एक्सप्लोरर

भौम प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें शिव चालीसा पाठ, मिलता है भोलेनाथ का आशीर्वाद

प्रदोष व्रत भगवान शिव के प्रिय व्रतों में से एक है. सप्ताह में जिस भी दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है, उसे उसी नाम से जाना जाता है. मंगलवार के दिन आने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष के नाम से जाना जाता है.

प्रदोष व्रत भगवान शिव के प्रिय व्रतों में से एक है. सप्ताह में जिस भी दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है, उसे उसी नाम से जाना जाता है. जैसे सोमवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है. फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत रखा जाएगा. इस बार 15 मार्च, मंगलवार के दिन प्रदोष व्रत होने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है.

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन व्रत करने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं और भगवान प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. ऐसा माना जाता है कि भौम प्रदोष व्रत रखने से पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान में वृद्धि होती है. ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव के साथ बजरंग बली की अराधना से व्यक्ति की कुंडली में मंगल मजबूत होता है. इस दिन पूजा के बाद भगवान शिव का चालीसा पाठ किया जाता है. 

भगवान शिव का चालीसा

दोहा

जय गणेश गिरिजा सुवन,
मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम,
देहु अभय वरदान ॥

चौपाई

जय गिरिजा पति दीन दयाला ।
सदा करत सन्तन प्रतिपाला ॥
भाल चन्द्रमा सोहत नीके ।
कानन कुण्डल नागफनी के ॥
अंग गौर शिर गंग बहाये ।
मुण्डमाल तन क्षार लगाए ॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे ।
छवि को देखि नाग मन मोहे ॥
मैना मातु की हवे दुलारी ।
बाम अंग सोहत छवि न्यारी ॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी ।
करत सदा शत्रुन क्षयकारी ॥
नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे ।
सागर मध्य कमल हैं जैसे ॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ ।
या छवि को कहि जात न काऊ ॥
देवन जबहीं जाय पुकारा ।
तब ही दुख प्रभु आप निवारा ॥
किया उपद्रव तारक भारी ।
देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी ॥
तुरत षडानन आप पठायउ ।
लवनिमेष महँ मारि गिरायउ ॥
आप जलंधर असुर संहारा ।
सुयश तुम्हार विदित संसारा ॥

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई ।
सबहिं कृपा कर लीन बचाई ॥
किया तपहिं भागीरथ भारी ।
पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी ॥
दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं ।
सेवक स्तुति करत सदाहीं ॥
वेद नाम महिमा तव गाई।
अकथ अनादि भेद नहिं पाई ॥
प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला ।
जरत सुरासुर भए विहाला ॥
कीन्ही दया तहं करी सहाई ।
नीलकण्ठ तब नाम कहाई ॥
पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा ।
जीत के लंक विभीषण दीन्हा ॥
सहस कमल में हो रहे धारी ।
कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी ॥
एक कमल प्रभु राखेउ जोई ।
कमल नयन पूजन चहं सोई ॥
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर ।
भए प्रसन्न दिए इच्छित वर ॥
जय जय जय अनन्त अविनाशी ।
करत कृपा सब के घटवासी ॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावै ।
भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै ॥
त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो ।
येहि अवसर मोहि आन उबारो ॥
लै त्रिशूल शत्रुन को मारो ।
संकट से मोहि आन उबारो ॥
मात-पिता भ्राता सब होई ।
संकट में पूछत नहिं कोई ॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी ।
आय हरहु मम संकट भारी ॥
धन निर्धन को देत सदा हीं ।
जो कोई जांचे सो फल पाहीं ॥
अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी ।
क्षमहु नाथ अब चूक हमारी ॥
शंकर हो संकट के नाशन ।
मंगल कारण विघ्न विनाशन ॥
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं ।
शारद नारद शीश नवावैं ॥
नमो नमो जय नमः शिवाय ।
सुर ब्रह्मादिक पार न पाय ॥
जो यह पाठ करे मन लाई ।
ता पर होत है शम्भु सहाई ॥
ॠनियां जो कोई हो अधिकारी ।
पाठ करे सो पावन हारी ॥
पुत्र हीन कर इच्छा जोई ।
निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई ॥
पण्डित त्रयोदशी को लावे ।
ध्यान पूर्वक होम करावे ॥
त्रयोदशी व्रत करै हमेशा ।
ताके तन नहीं रहै कलेशा ॥
धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे ।
शंकर सम्मुख पाठ सुनावे ॥
जन्म जन्म के पाप नसावे ।
अन्त धाम शिवपुर में पावे ॥
कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी ।
जानि सकल दुःख हरहु हमारी ॥

दोहा

नित्त नेम कर प्रातः ही,पाठ करौं चालीसा ।
तुम मेरी मनोकामना,पूर्ण करो जगदीश ॥
मगसर छठि हेमन्त ॠतु,संवत चौसठ जान ।
अस्तुति चालीसा शिवहि,पूर्ण कीन कल्याण ॥

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

18 महीने बाद इन राशि के जातकों को होने वाला है जबरदस्त धनलाभ, मेष राशि में प्रवेश करेंगे राहु

लाल चंदन के ये उपाय हैं बहुत ही प्रभावी, दूर होंगे वास्तु दोष और कारोबार में मिलेगी बेशुमार तरक्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Mesh Saptahik Rashifal 27 July- 2 August 2026: इस सप्ताह मेष वालों की मेहनत नहीं जाएगी बेकार! आगे बढ़ने के मिलेंगे अवसर
इस सप्ताह मेष वालों की मेहनत नहीं जाएगी बेकार! आगे बढ़ने के मिलेंगे अवसर
Kumbh Saptahik Rashifal 27 July -2 August 2026: कुंभ वाले सफलता करीब, लेकिन छोटी गलतियां करा सकती है नुकसान
कुंभ वाले सफलता करीब, लेकिन छोटी गलतियां करा सकती है नुकसान
Vrishabh Saptahik Rashifal 27 July to 2 August 2026: लंबे इंतजार के बाद अब मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, वृषभ का साप्ताहिक राशिफल
लंबे इंतजार के बाद अब मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, वृषभ का साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget