एक्सप्लोरर

Bhadrapada Purnima 2024: भाद्रपद पूर्णिमा 2 दिन, बन रहा दुर्लभ संयोग, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कब रखें व्रत जानें

Bhadrapada Purnima 2024: भाद्रपद पूर्णिमा इस बार दो दिन रहेगी. ऐसा अद्भुत संयोग काफी दिनों बाद आया है ऐसे में मां लक्ष्मी (Laxmi ji) की कृपा पाने के लिए इस दिन क्या करें जानें.

Bhadrapada Purnima 2024: पूर्णिमा का दिन किसी त्योहार से कम नहीं माना जाता है. कहते हैं कि पूर्णिमा देवों की प्रिय तिथि हैं. इस दिन जो लोग ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करते हैं उनके सारे पाप धुल जाते हैं. व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति पाकर मृत्यु के बाद मोक्ष को प्राप्त होता है.

पूर्णिमा पर चंद्रमा सोलह कलाओं में रहता है, चांद की रोशनी से अमृत की किरणें बरसती है. ऐसे में चंद्र अर्घ्य (Chandra arghya) देने वालों को अमृत के गुण प्राप्त होता है. वहीं लक्ष्मी जी की जन्म तिथि होने से ये दिन धनदायक माना गया है. इस साल 2024 में भाद्रपद पूर्णिमा दो दिन मनाई, साथ ही कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं जानें.

भाद्रपद पूर्णिमा 17 और 18 सितंबर दोनों दिन (Bhadrapada Purnima 17 and 18 september 2024)

भाद्रपद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 17 सितंबर 2024, सुबह 11.44 से होगी जो 18 सितंबर सुबह 08.04 तक रहेगी. ऐसे में दोनों दिन पूर्णिमा व्रत किया जा सकता है. लक्ष्मी पूजा पहले दिन रात्रि काल में करना उत्तम होगा. 

मान्यता है कि जो जातक इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उन पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. भादों की पूर्णिमा से पितृ पक्ष (Pitru Paksha) भी शुरू हो रहे हैं.

भाद्रपद पूर्णिमा पर बन रहे अद्भुत संयोग (Bhadrapada Purnima 2024 Auspicious yoga)

  • धृति योग - 16 सितंबर 2024, सुबह 11.42 - 17 सितंबर 2024, सुबह 07.48
  • रवि योग - सुबह 06.07 - दोपहर 01.53
  • त्रिग्रही योग - 17 सितंबर को सूर्य, शुक्र और केतु कन्या राशि में विराजमान होंगे. इससे त्रिग्रही योग बनेगा.
  • शुक्रादित्य योग - भादों पूर्णिमा पर सूर्य और शुक्र का कन्या राशि होना, शुक्रादित्य योग का निर्माण करेगा. शुक्र सौंदर्य, धन, सफलता, और सुख के कारक ग्रह हैं. इनकी कृपा से जीवन आनंदमयी रहता है.

भाद्रपद पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजा का महत्व (Bhadrapada Purnima Laxmi puja Significance)

पूर्णिमा की शाम और रात में माता लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है. इस रात माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-दौलत में बरकत होती है. शास्त्र के अनुसार, इस  दिन कनकधारा स्त्रोत का पाठ करना बहुत ही लाभदायक होता है.

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में इन 2 पेड़ों में जरुर चढ़ाएं जल, पूर्वज हमेशा रहेंगे प्रसन्न

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर में रखे लड्डू गोपाल की ये 7 चीजें जरूर जांच लें, सेवा में न हो ये भूल
कृष्ण जन्माष्टमी से पहले घर में रखे लड्डू गोपाल की ये 7 चीजें जरूर जांच लें, सेवा में न हो ये भूल
Aaj Ka Panchang 14 August 2026: आज शुक्रवार लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज शुक्रवार लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
PM मोदी 15 अगस्त को लाल किले से किन मुद्दों पर कर सकते हैं फोकस? भारत की कुंडली बता रही कैसा रहेगा नया साल
लाल किले से PM मोदी दे सकते हैं बड़ी चेतावनी! 15 अगस्त के बाद भारत में बड़ी हलचल?
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget