एक्सप्लोरर

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी के दिन बच्चों के लिए करें ये उपाय, दूर होंगे वाणी दोष और पढ़ने में लगेगा मन

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की अराधना की जाती है. माघ के शुक्ल पक्ष की पचंमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है. इस दिन को माता सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी (Basant Panchami 2022) के दिन मां सरस्वती (Maa Sawaraswati 2022) की अराधना की जाती है. माघ मास (Magh Month 2022) के शुक्ल पक्ष की पचंमी तिथि को बसंत पंचमी (Basant Panchami 2022) मनाई जाती है. इस दिन को माता सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. बता दें कि इस बार बसंत पंचमी 5 फरवरी को मनाया जाएगा. 

शास्त्रों के अनुसार मां सरस्वती के हाथ में वीणा, पुस्तक और माला लिए हुए हैं. श्वेत कमल पर विराजमान वर-मुद्रा में प्रकट हुई थीं. ग्रंथों के अनुसार वीणा से मधुरनाद छेड़ते ही सभी जीव-जन्तुओं को वाणी प्राप्त हो गई. जलधारा में कोलाहल और हवा में सरसराहट होने लगी. तभी से उन्हें ज्ञान, विद्या, वाणी, संगीत और कला की अधिष्ठात्री देवी कहा जाने लगा.

मान्यता है कि ज्ञान और वाणी की देवी माता सरस्वती की उपासना से मूर्ख भी विद्वान बन जाता है. इतना ही नहीं, वाणी से जुड़ी हर समस्या दूर होती है. धार्मिक मान्यता है कि बच्चे में किसी तरह का वाणी दोष होने पर या पढ़ाई में मन नहीं लगने पर बसंत पंचमी के दिन ये उपाय अवश्य करें. 

ये भी पढ़ेंः 2022 में कर्क, वृश्चिक समेत इन राशियों पर रहेगी शनि की नजर, देखें कहीं आपकी राशि तो इसमें नहीं

वाणी दोष दूर करने के लिए

मान्यता है कि किसी भी बच्चे में वाणी दोष होने पर बसंत पंचमी के दिन उसकी जीभ पर चांदी की सलाई या पेन की नोक से केसर द्वारा ‘ऐं’ लिखें. कहते हैं इससे बच्चे की जुबां स्पष्ट होती है और वाणी दोष समाप्त हो जाता है. इतना ही नहीं, वो बात करने की कला में निपुण होता है.

ये भी पढ़ेंः फरवरी 2022 में इन 4 राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन

जब पढ़ाई में नहीं लगता मन

अगर बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता, या फिर पढ़ाई से जी चुराता है तो बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को हरे रंग के फल अर्पित करने से लाभ होगा. वहीं, मां सरस्वती का एक चित्र बच्चे के स्टडी रूम में स्टडी टेबल के पास चिपका दें. पढ़ाई करने से पहले नियमित रूप से माता को प्रणाम करने के बाद ही पढ़ाई के लिए कहें. मां सरस्वती की पूजा के बाद बच्चे की जीभ पर शहद से ॐ बनाएं. ऐसा करने से बच्चा ज्ञानवान बनता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि में 'दिन' पूजे जाते हैं या 'रात'? समझिए व्रत, ऋतु परिवर्तन और 51 शक्तिपीठों की साधना का वैज्ञानिक आधार
नवरात्रि में 'दिन' पूजे जाते हैं या 'रात'? समझिए व्रत, ऋतु परिवर्तन और 51 शक्तिपीठों की साधना का वैज्ञानिक आधार
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026: तुला राशि में शुक्र के अस्त होने पर भी खरीदारी रहेगी शुभ, बन रहा 58 साल बाद दुर्लभ महासंयोग
शारदीय नवरात्रि 2026: तुला राशि में शुक्र के अस्त होने पर भी खरीदारी रहेगी शुभ, बन रहा 58 साल बाद दुर्लभ महासंयोग
Happy Shardiya Navratri 2026 Wishes: शारदीय नवरात्रि के 10 शानदार मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं
शारदीय नवरात्रि 2026 के 10 शानदार मैसेज, अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget