एक्सप्लोरर

Apara Ekadashi 2024: एकादशी व्रत को रखने का सही तरीका क्या है, 2 जून को कौन सी एकादशी है?

Apara Ekadashi 2024: एकादशी व्रत का बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. इस व्रत को अगर नियम और विधि पूर्वक रखा जाएं तो बहुत से कष्टों का निर्वाण होता है. जानते हैं एकादशी व्रत को रखने का सही तरीका.

Ekadashi Vrat: अपरा एकादशी (Apara Ekadashi 2024) आने वाली है, पंचांग (Panchang 2 June 2024) अनुसार 2 जून 2024 को अपरा एकादशी (Apara Ekadashi) का व्रत रखा जाएगा. सनातन धर्म (Sanatan Dharam) में जिन व्रतों का वर्णन मिलता है, उसमें एकादशी (Ekadashi) का व्रत सर्वोपरि है. इस व्रत का सीधा संबंध जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Vishnu Ji) से है.

य: पुन: पठते रात्रौ गातां नामसहस्रकम् ।
द्वादश्यां पुरतो विष्णोर्वैष्णवानां समापत: ।
स गच्छेत्परम स्थान यत्र नारायण: त्वयम् ।

स्कंद पुराण (Skand Puran) में बताया गया है कि जो मनुष्य एकादशी की तिथि की रात में विष्णु (Lord Vishnu) के सामने, विष्णु भक्तों के पास बैठकर विष्णुसहस्त्रनाम (Vishnu Sahasranamam) का विधि पूर्वक पाठ करता है, वह उस परम धाम को जाता है, जहां स्वयं भगवान विष्णु विराजमान हैं.

इससे समझ सकते हैं कि एकादशी का व्रत (Ekadashi Vrat) कितना महत्व रखता है. हिंदू धर्म (Hindu Dharam) में इस व्रत का पालन करना सबसे श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि ये व्रत सभी व्रतों में सबसे अधिक पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है. महाभारत की कथा (Mahabharat Story) में भी एकादशी व्रत के महामात्य के बारे में बताया गया है. भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्टिर और अर्जुन को इस व्रत के बारे में बताया था.

एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat) को सबसे कठिन व्रत भी माना गया है. क्योंकि इस व्रत का तीन तिथियों से संबंध है. मान्यता अनुसार दशमी की तिथि से ही इस व्रत का आरंभ हो जाता है.

दशमी की तिथि से ही एकादशी व्रत के नियमों का पालन प्रारंभ हो जाता है. इस व्रत में पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है, सभी प्रकार के भोग विलास का त्याग करना होता है. इस व्रत के दौरान पेड़ से पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए.

  • जो लोग एकादशी का व्रत रखना चाहते हैं या रख रहे तो उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए-
  • दशमी, एकादशी और द्वादशी के दिन कांसे के बर्तन का प्रयोन न करें.
  • एकादशी के व्रत में फलों का सेवन करना चाहिए. ये शुद्ध और स्वच्छ होने चाहिए.
  • दशमी और द्वादशी में जौ, गेंहू,गाय का घी का सेवन करना चाहिए.
  • बाल नहीं कटवाने चाहिए, जीवों को भूल से भी हानि नहीं पहुंचानी चाहिए. सत्य बोलना चाहिए. निंदा करने से बचना चाहिए. 

जून माह की एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है. 2 जून को पड़ने वाली एकादशी (Ekadashi June 2024) के दौरान इन बातों का ध्यान रखने से व्रत का पूर्ण पुण्य प्राप्त कर सकते हैं.

अपरा एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त (Apara Ekadashi 2024)

  • एकादशी तिथि 2 जून, 2024 को सुबह 05:04 मिनट पर शुरु होगी.
  • एकादशी तिथि का समापन 3 जून, 2024 को सुबह 02:41 मिनट पर होगा.
  • उदया तिथि होने के कारण अपना एकादशी का व्रत 2 जून को रखा जाएगा.
  • अपरा एकादशी व्रत का पारण 3 जून, 2024, सोमवार के दिन किया जाएगा.
  • व्रत पारण (Apara Ekadashi 2024 Parana) का समय सुबह 08:05 से 08:10 मिनट तक रहेगा.

June Horoscope 2024: रुठे यार को मनाना इन राशि वालों के लिए होगा कठिन, जानें जून मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget