एक्सप्लोरर

Apara Ekadashi 2023: अपरा एकादशी व्रत पारण 16 मई को किया जाएगा, एकादशी व्रत खोलने से पहले जरुर जान लें ये नियम

Apara Ekadashi 2023 Parana Time: अपरा एकादशी का व्रत आज है. मान्यता है एकादशी के व्रत से 7 जन्मों का पापों का नाश हो जाता है. शास्त्रों में एकादशी व्रत पारण को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं आइए जानते हैं.

Apara Ekadashi 2023 Parana Time: अपरा एकादशी का व्रत 15 मई 2023 को है. अपने नाम स्वरूप ये एकादशी अपार खुशियां, धन और समृद्धि प्रदान करने वाली मानी गई है. इस साल अपरा एकादशी बहुत खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन चतुर्ग्रही और बुधादित्य योग भी बन रहा है. 

अपरा एकादशी (Apara Ekadashi 2023) पर भगवान विष्णु के त्रिविक्रम रूप की पूजा होती है. ज्येष्ठ महीने की एकादशी के दिन श्रीहरि का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए, मान्यता है एकादशी के व्रत से सात जन्मों का पापों का नाश हो जाता है. शास्त्रों में एकादशी व्रत पारण को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं आइए जानते हैं.

अपरा एकादशी 2023 व्रत पारण समय (Apara Ekadashi 2023 Vrat Parana Time)

अपरा एकादशी व्रत का पारण 16 मई 2023 को  सुबह 06 बजकर 41 मिनट से सुबह 08 बजकर 13 मिनट पर किया जाएगा. एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन किया जाता है. एकादशी व्रत के पारण विशेष महत्व रखता है, इसमें एक गलती व्रत को व्यर्थ कर सकती है.

अपरा एकादशी व्रत पारण में करें ये काम (Apara Ekadashi Vrat parana Niyam)

अपरा एकादशी व्रत के प्रताप से व्रती को सौभाग्य की प्राप्ति होती है और दरिद्रता का नाश होता है. ऐसे में अपरा एकादशी व्रत के पारण करने से पहले घर के मंदिर में गणपति और विष्णु जी का अभिषेक करें. रोली, मौली, हल्दी, श्रीफल, गुड़, सत्तू चढ़ाएं. भोग लगाएं और ब्राह्मण भोजन कराएं. इसके बाद एकादशी के दिन पूजा में चढ़ाएं प्रसाद से व्रत खोलें. साथ ही एकादशी व्रत के पारण में व्रती को चावल जरुर खाना चाहिए इसे अगले जन्म में दुख नहीं भोगना पड़ते.

एकादशी व्रत खोलने पर क्या सावधानी रखें ?

  • एकादशी का व्रत द्वादशी तिथि पर सूर्योदय के बाद शुभ मुहूर्त में व्रत खोलें. हरि वासर के दौरान भूलकर भी व्रत पारण न करें नहीं तो पूजा और व्रत निष्फल हो जाएंगे.
  • हरि वासर द्वादशी तिथि की पहली एक चौथाई अवधि है. साथ ही व्रत पारण में बैंगन, लहसून, प्याज, मसूर की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • व्रत खोलने से पहले विष्णु जी की पूजा करना न भूलें. अपरा एकादशी व्रत खोलने से पहले पानी से भरा घड़ा दान करना चाहिए.
  • शास्त्रों के अनुसार एकादशी व्रत तोड़ने के लिए सबसे उपयुक्त समय प्रातःकाल होता है, व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को मध्याह्न के दौरान व्रत तोड़ने से बचना चाहिए.

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती पर इन चीजों को भूलकर भी न खाएं, शुरू हो जाएंगे बुरे दिन, शनि जंयती कब है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
तुलसीदास जयंती कब ? जानें संत ने अवध भाषा में क्यों लिखी रामचरितमानस
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
आज 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget