एक्सप्लोरर

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती पर इन चीजों को भूलकर भी न खाएं, शुरू हो जाएंगे बुरे दिन, शनि जंयती कब है?

Shani Jayanti 2023: शनि जयंती 19 मई 2023 को है. शनि जयंती के दिन कुछ चीजों का सेवन करने की मनाही है, मान्यता है ऐसा करने पर शनि देव क्रोधित हो जाते हैं.

Shani Jayanti 2023: ज्योतिष में शनि को बहुत शक्तिशाली माना जाता है. नवग्रहों में न्यायधीश कहलाने वाले शनि ग्रह के बारे में मान्यता है कि यदि यह किसी कुंडली में शुभ फल प्रदान करे तो व्यक्ति को फर्श से अर्श पर पहुंचा देते हैं, जबकि इनकी वक्र दृष्टि पड़ते ही मनुष्य संकटों से घिर जाता है. इस साल शनि जयंती 19 मई 2023 को है.

इस दिन शनि देव की पूजा करने से कभी न खत्म होने वाला सुख प्राप्त होता है लेकिन शनि जयंती पर कुछ सावधानी जरुर बरतें, तभी फल प्राप्त होगा. शनि जयंती के दिन कुछ चीजों का सेवन करने की मनाही है, मान्यता है ऐसा करने पर शनि देव क्रोधित हो जाते हैं.

शनि जयंती पर न खाएं ये चीजें (Shani Jayanti Rules)

दूध

शनि जयंती का पूरे दिन शनि देव का प्रभाव तेज रहता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दूध का संबंध शुक्र ग्रह से है. शुक्र यौन इच्छाओं का कारक ग्रह है. वहीं शनि देव का संबंध  अध्यात्म से है. ऐसे में शनि जयंती पर दूध के सेवन से बचें. कहते हैं इससे घर में अपव्‍यय बढ़ने लगता है. वैवाहिक जीवन में परेशानी शुरू हो सकती है.

लाल मिर्च

शास्त्रों में शनि देव को उग्र स्वभाव का माना गया है, यही कारण है कि शनि जयंती के दिन लाल मिर्च जैसे ज्वलनशील पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए. शनि देव के क्रोध और अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो शनि जयंती पर लाल मिर्च का त्याग करें, अन्यथा जीवन मुश्किलों से घिर जाता है.

मसूर दाल

मसूर दाल का रंग लाल होता है. मसूर दाल से मंगल ग्रह का गहरा संबंध है. इसके सेवन से व्यक्ति का क्रोधी स्वभाव का होता है. शनि जयंती के दिन मसूर की दाल का सेवन गलती से भी न करें. ऐसा करने पर बुरे परिणाम झेलने पड़ेंगे.

खट्‌टी चीज

शनि जंयती इस साल शुक्रवार को है, ऐसे में इस दिन खट्‌टी चीजें और भोजन में भी खट्‌टे पदार्थ का सेवन न करें. मान्यता है इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. अनावश्यक धन खर्च बढ़ने लगते हैं.

पाप है इन चीजों का सेवन

धार्मिक मान्यता है कि शनि जयंती पर जो व्यक्ति मांसाहार, तामसिक भोजन और मदिरा पान करता है उसके जल्द बुरे दिश शुरू हो जाते हैं.हिंदू धर्म में शराब का सेवन राक्षसी प्रवृत्ति बढ़ाने वाला माना गया है. इनके सेवन से शनि देव और मां लक्ष्क्षी की अप्रसन्नता का पात्र बन सकते हैं जिससे आर्थिक और शारीरिक रूप से नुकसान भुगतना पड़ सकता है.

Shani Jayanti 2023: इन 3 राशियों पर बरसेगी शनि कृपा, शनि जयंती पर बन रहा है अति दुर्लभ योग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026 Puja Muhurat: 20 अक्टूबर को दशहरे की पूजा कब करें?
Dussehra 2026: कल दशहरे की सुबह भी रहेगी नवमी, दोपहर 12:50 बजे शुरू होगी दशमी… घर में पूजा कब करें?
Navami Havan: पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?
नवमी के हवन में नारियल की पूर्णाहुति क्यों देते हैं? इसके बिना अधूरी रहती है नवरात्रि की पूजा?
Aaj Ka Panchang 19 October 2026: अष्टमी-नवमी आज, सुबह 10:51 बजे बदलेगी तिथि, कब करें कन्या पूजन?
Aaj Ka Panchang 19 October 2026: अष्टमी-नवमी आज, सुबह 10:51 बजे बदलेगी तिथि, कब करें कन्या पूजन?
पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय
पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget