एक्सप्लोरर

Amla Navami 2022: आंवला नवमी कब, जानें मुहूर्त, इस दिन आंवले की पूजा का है खास महत्व

Amla Navami 2022: अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा कर उसी के नीचे भोजन करने का विधान है. जानते हैं आंवला नवमी कब है, मुहूर्त और महत्व

Amla Navami 2022: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को आंवला नवमी मनाई जाएगी. इसे अक्षय नवमी भी कहते हैं. हिंदू धर्म में कई वृक्षों को पूजनीय माना गया है, इन्हीं में से एक है आंवला. अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा कर उसी के नीचे भोजन करने का विधान है. आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है. मान्यता है कि इस दिन इनकी पूजा से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और जीवन में खुशहाली आती है. आइए जानते हैं आंवला नवमी कब है, मुहूर्त और महत्व

आंवला नवमी 2022 कब ? (Amla Navami 2022 Date)

आंवला नवमी इस साल 2 नवंबर 2022, बुधवार को मनाई जाएगी. इस दिन आंवले के पेड़ में सूत बांधकर परिक्रमा लगाई जाती है. मान्यता है इससे मनचाहा फल प्राप्त होता है.

आंवला नवमी 2022 मुहूर्त (Amla Navami 2022 Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय नवमी तिथि 01 नवंबर 2022 को रात 11 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 02 नवंबर 2022 को रात 09 बजकर 09 मिनट पर होगा. आंवला नवमी का पर्व 02 नंवबर को मनाया जाएगा.

  • पूजा का मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 34 - दोपहर 12.04
  • अभिजित मुहूर्त  - सुबह 11:55 - दोपहर 12:37

आंवला नवमी महत्व (Amla Navami Importance)

  • पद्मपुराण के अनुसार आंवले का वृक्ष साक्षात विष्णु का ही स्वरूप माना गया है. कहते हैं आंवला नवमी के दिन इसकी पूजा करने से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवला वृक्ष के मूल में भगवान विष्णु, ऊपर ब्रह्मा, स्कंद में रुद्र, शाखाओं में मुनिगण, पत्तों में वसु, फूलों में मरुद्गण और फलों में प्रजापति का वास होता है. इसकी उपासना करने वाले व्यक्ति को धन, विवाह, संतान, दांपत्य जीवन से संबंधित समस्या खत्म हो जाती है.
  • आंवले की पूजा करने से गौ दान करने के समान पुण्य मिलता है. सुख-समृद्धि और देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अक्षय नवमी का दिन बहुत उत्तम फलदायी माना गया है.

Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा कब? इस दिन ये 5 काम करने से बेहद प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Varalakshmi Vrat 2026 Date: 21 या 28 अगस्त? जानें वरलक्ष्मी व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का नियम
वरलक्ष्मी व्रत की तारीख पर बड़ा कन्फ्यूजन, 21 या 28 अगस्त, किस दिन पूजा करें महिलाएं?
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget