एक्सप्लोरर

Adhik Maas 2020: अधिक मास शुरू, जानें क्या होती है नवधा भक्ति? मलमास में करने से होता है भगवत दर्शन और सभी मनोकानायें पूरी

Adhik Maas 2020: भक्ति के 9 प्रकारों को ही नवधा भक्ति कहा जाता है. श्रीमद्भागवत महापुराण में 9 तरह की भक्ति को बताया गया है.

Adhik Maas 2020: श्रीमद्भागवत महापुराण में भक्ति के 9 प्रकारों के बारे में बताया गया है. भक्ति के इन्हीं 9 प्रकारों को ही नवधा भक्ति कहा जाता है. कहा जाता है कि जो मनुष्य अधिक मास में इन नवधा भक्ति में से किसी एक भक्ति को अपनाकर उसका नियमित अभ्यास करता है उसके भगवत प्राप्ति का मनोरथ जल्द ही पूर्ण होता है.

मनुष्य के जीवन का परम लक्ष्य या उद्देश्य भगवान या भगवत प्राप्ति है. लेकिन जन्म के बाद मनुष्य जैसे-जैसे बड़ा होता जाता है वह अपने परम लक्ष्य या उद्देश्य से दूर होता जाता है क्योंकि मनुष्य भौतिक वस्तुओं के भोग और लालच में अपने जीवन का परम उद्देश्य ही भूल जाता है.

श्रीमद्भागवत महापुराण में भी यही बतलाया गया है कि जो मनुष्य अपने जीवन के परम उद्देश्य को हासिल करना चाहता है उसे इन्हीं 9 तरह की भक्ति में से किसी एक तरह की भक्ति को अपनाकर उसका नियमित अभ्यास करना चाहिए. ऐसा करने से मनुष्य को भगवद्दर्शन का लाभ प्राप्त होता है.

श्रीमद्भागवत महापुराण के मुताबिक नवधा भक्ति के प्रकार:

श्रवणं कीर्तनं विष्णो: स्मरणं पादसेवनम्।

अर्चनं वन्दनं दास्यं सख्यमात्मनिवेदनम्।।

अर्थात श्रीमद्भागवत महापुराण में श्रवण, कीर्तन, स्मरण, पादसेवन, अर्चन, वंदन, दास्य, सख्य और आत्मनिवेदन या समर्पण को नवधा भक्ति कहा जाता है. जिसके मुताबिक-

  1. श्रवण भक्ति- ऐसा कहा जाता है कि श्रद्धा पूर्वक भगवान के चरित्र, लीला, महिमा और उनके नाम को सुनना चाहिए. ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं.
  2. कीर्तन भक्ति के तहत भक्त अपने भगवान का कीर्तन करते समय भगवान के अत्यंत करीब पहुंच जाता है.
  3. स्मरण भक्ति के तहत भक्त अपने भगवान के गुण, रूप, स्वाभाव, आदि का हर क्षण स्मरण करता रहता है.
  4. पादसेवन भक्ति के तहत भक्त अपने भगवान के पाद या चरणों की मानसिक सेवा करके भगवान को प्रसन्न करने का प्रयास करता है.
  5. अर्चन भक्ति के तहत भक्त अपने भगवान की रोज धूप एवं दीप जलाकर और भोग लगाकर पूजा-अर्चना करता है.
  6. वंदन भक्ति के तहत भक्त पूरे जगत को भगवान का स्वरुप मानकर उनकी वंदना या प्रणाम करता है.
  7. दास भक्ति के तहत भक्त अपने भगवान को अपना स्वामी और स्वयं को उनका दास समझते हुए उनकी सेवा करता है.
  8. सख्य भक्ति के तहत भक्त, भगवान को अपना सख्य या सखा या मित्र मानता है.
  9. आत्मनिवेदन या समर्पण भक्ति के तहत भक्त अपने भगवान को अपना सब-कुछ समर्पित कर भगवान की भक्ति करता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
Rashifal 23 July 2026: मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
मीन-मकर राशि वाले जल्दबाजी में न लें फैसला, मिथुन सहित 3 राशियों के लिए लकी रहेगा दिन, सभी 12 राशियों का राशिफल देखें
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Lord Krishna: भगवान श्रीकृष्ण हमेशा मुकुट में मोरपंख ही क्यों लगाते हैं? जानिए इसकी खास वजह
Rashifal 22 July 2026: कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
कर्क सहित 4 राशियों को बिजनेस में मुनाफा, तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget