एक्सप्लोरर

Putrada Ekadashi : 26 एकादशी व्रत में सबसे विशेष महत्व वाली है पुत्रदा, जानिए सभी एकादशी के बारे में सबकुछ

सनातन धर्म में एकादशी तिथि बेहद महत्व वाली रही है. इस दिन व्रत पूजन से आत्मविश्वास और संकल्प में बढ़ोतरी होती है. देवताओं की कृपा बरसती है और जीवन के दु:ख मिट जाते हैं.

Putrada Ekadashi : आम तौर पर एक माह में दो एकादशी होती हैं, इसके चलते वर्ष में 24 बार एकादशी आती हैं, जिनका व्रतपूजन हमेशा फल दायी होता है. हालांकि हर तीसरे वर्ष अधिकमास के चलते दो और एकादशियां जुड़कर कुल 26 हो जाती हैं. पुराणों में कहा गया है कि जो व्यक्ति एकादशी व्रतपूजन करता है, वह कभी भी संकटों से नहीं घिरता. जीवन में धन-समृद्धि बढ़ती जाती है.

हर माह में पड़ने वाली एकादशी

- चैत्र में कामदा, वरुथिनी एकादशी पड़ती है. कामदा से राक्षस आदि योनि से छुटकारा मिलता है तो सर्वकार्य सिद्धि मिलती है. वरुथिनी सौभाग्य, मोक्षदाता होने के साथ पापों को नष्ट करने वाली होती हैं.

- वैशाख में मोहिनी और अपरा एकादशी आती है, जो विवाह, सुख, समृद्धि और शांति देती हैं, मोह-माया के बंधनों से मुक्त करती हैं अपरा व्रत से अपार खुशियां मिलती हैं और पाप कटते हैं.

- ज्येष्ठ में निर्जला, योगिनी एकादशी होती हैं. इन्हें करने से हर प्रकार की मनोरथ सिद्धि होती है. योगिनी एकादशी से समस्त पाप दूर हो जाते हैं और व्यक्ति पारिवारिक सुख पाता है.

- आषाढ़ में देवशयनी, कामिका हैं. देवशयनी एकादशी व्रत से सिद्धि मिलती है और सभी उपद्रव शांत कर सुखी बनाती है. कामिका व्रत पापों से मुक्त कर जीव को कुयोनि से बचाता है.
- श्रावण में पुत्रदा, अजा एकादशी होती है. पुत्रदा एकादशी से संतान सुख मिलता है, अजा से पुत्र पर संकट नहीं आता, दरिद्रता दूर हो जाती है, खोया हुआ सबकुछ पुन: प्राप्त हो जाता है.
- भाद्रपद में परिवर्तिनी इंदिरा एकादशी आती हैं. परिवर्तिनी व्रत से दु:ख दूर होकर मुक्ति मिलती है. पितरों को अधोगति से मुक्ति देने वाली इंदिरा एकादशी के व्रत से स्वर्ग मिलता है.
- आश्‍विन में पापांकुशा, रमा एकादशी आती हैं. पापांकुशा सभी पापों से मुक्त कर अपार धन, समृद्धि और सुख देती है, रमा एकादाशी व्रत करने से सभी सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.

- कार्तिक में प्रबोधिनी, उत्पन्ना एकादशी आती हैं. देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी व्रत से भाग्य जाग्रत होता है. इस दिन तुलसी पूजा भी की जाती है. उत्पन्ना से हजार वाजपेय,, अश्‍वमेध यज्ञ का फल मिलता है. इससे देवता और पितर तृप्त होते हैं।

- मार्गशीर्ष में मोक्षदा, सफला एकादशी आती हैं. मोक्षदा एकादशी मोक्ष देने वाली और सफला एकादशी सफल करने वाली होती हैं. सफला व्रत से अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है.

- पौष में पुत्रदा, षटतिला एकादशी आती हैं. पुत्र की प्राप्ति के लिए पुत्रदा एकादशी व्रत करना चाहिए। षटतिला व्रत से दुर्भाग्य, दरिद्रता और अनेक कष्ट दूर होकर मोक्ष प्राप्ति होती है.

- माघ में जया, विजया एकादशी आती हैं. जया व्रत से ब्रह्महत्यादि पापों से छूट मिलती है. व्यक्ति मोक्ष प्राप्त करता है, भूत, पिशाच आदि योनियों में नहीं जाता है. विजया से भयंकर परेशानी से छुटकारा पाता है. इससे श‍त्रुओं का नाश होता है.

- फाल्गुन में आमलकी पापमोचिनी एकादशी आती हैं. आमलकी में आंवले का विशेष महत्व है, इससे सभी रोगों से मुक्ति मिलती है. हर कार्य में सफल होता है. पापमोचिनी व्रत से पाप नाश होता है.

- अधिकमास में पद्मिनी (कमला), परमा एकादशी आती हैं. पद्मिनी व्रत सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करता है. यह पुत्र, कीर्ति और मोक्ष देने वाला है। परमा एकादशी धन-वैभव देती है, पापों का नाश कर उत्तम गति भी देने वाली होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
सावन शिवरात्रि पर 4 प्रहर, 4 खास वस्तु, 4 मंत्र...आज रात इस तरह करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए क्यों भारत में मान्य नहीं होगा सूतक काल?
क्या 12 अगस्त को लगेगा सूतक काल? जानें हरियाली अमावस्या पर स्नान-दान का सही समय
Rashifal 12 August 2026: हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
हरियाली अमावस्या पर ग्रहों का बड़ा खेल, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Surya Grahan 2026 LIVE: ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर
ग्रहण कब शुरू होगा, कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या रहेगा असर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget