एक्सप्लोरर

Healthy Relationship Tips: ये संकेत बताते हैं कि आपके रिश्ते में है बदलाव की जरूरत

रिश्ता चाहे कोई भी हो, अगर समय-समय पर एक दूसरे को स्पेशल फील न कराया जाए, तो यह घिसे-पिटे से लगने लगते हैं. आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में, जब हमें अपनी आदतें बदल लेनी चाहिए.

कितनी भी अच्छी रिलेशनशिप हो कभी ना कभी संकट के दौर से गुजरती ही है. इसके कई कारण हो सकते हैं. हो सकता है कि आपका पार्टनर कुछ ऐसा कर रहा हो जो सच में गलत है. लेकिन कई बार मौजूदा लाइफ स्टाइल, वर्क प्रेशर, घटती फिजिकल-मेंटल स्टेमिना भी ऐसे कई कारण हैं, जिनकी वजह से पार्टनर्स के बीच अनचाहे ही नोक-झोंक हो जाती है. कई बार ये नोंक-झोंक मामूली सी कहा-सुनी साथ खत्म हो जाती है और फिर से सब कुछ नॉर्मल हो जाता है. लेकिन कई बार ये इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि गंभीर मोड़ ले लेती है.

ऐसा ना भी हो तब भी रोज-रोज के झगड़े किसी भी अच्छी-खासी रिलेशनशिप को स्पॉइल करने के लिए काफी हैं. ऐसे में ये झगड़े कोई बड़ी शक्ल इख्तियार करें, उससे पहले जरूरी है कि समय पर ये समझ लिया जाए कि आपकी रिलेशनशिप कोई बदलाव या एक फ्रेश टर्न चाहती है, जहां से सब कुछ फिर से नॉर्मल और खुशनुमा हो सके.

इस रिपोर्ट में हम आप को बता रहे हैं ऐसे ही तथ्यों के बारे में जिन्हें समय पर पहचान कर आप अपनी रिलेशनशिप को स्पॉइल होने से बचा सकते हैं.

  • सबसे पहले तो अपने पार्टनर के साथ हुई किसी भी तरह की असहमति को लड़ाई के तौर पर ना देखें. असल में ये झगड़े ऐसे अवसर होते हैं, जब आप और आपका पार्टनर एक दूसरे की जरूरतों को समझ सकते हैं. उनके दुख को महसूस कर सकते हैं. उनके हिसाब से खुद में बदलाव कर सकते हैं. 
  • कई बार ऐसा होता है कि हमारा झगड़ा किसी निष्कर्ष तक पहुंच ही नहीं पाता. हर बार पुराने घिसे-पिटे वाकियों को याद करते हैं. वहीं तर्क-वितर्क देते हैं. अंतर होता है तो रूडनेस का. हम हर बार पहले से ज्यादा रूड होते जाते हैं. ऐसा कर के जाने-अनजाने हम अपने पार्टनर को इतना हर्ट कर देते हैं, उसके ज़ेहन में ये बातें घर कर जाती हैं. असहमति बुरी नहीं है. बशर्ते इससे कोई पॉजिटिव निष्कर्ष निकले. अन्यथा घिसे-पिटे कुतर्कों से रिश्ता भी घिसता जाता है. 
  • कई बार झगड़ों के दौरान हमें लगने लगता है कि हम एक-दूसरे को समझ ही नहीं पा रहे हैं. अक्सर पार्टनर को पराया महसूस होने लगता है. यहां संभल जाएं. अपने पार्टनर की अच्छाइयां याद करें. वे सभी बातें अच्छाइयां याद करें जिन्होंने आपको उसके प्रति आकर्षित किया था. लेकिन फिर भी ऐसा नहीं हो पा रहा है तो समझ जाएं कि आपकी रिलेशनशिप में बदलाव की जरूरत है. 
  • कई बार ऐसा भी होता है जब आप अंदर ही अंदर, महसूस करने लगते हैं कि रिश्ते में अधिक सुरक्षित रूप से जुड़े रहने के लिए बहुत प्रयास करने की ज़रूरत है. हम रिश्ते में थके होने और अलग होने के कारण निराश महसूस करते हैं. यह भी ऐसा ही एक लक्षण है, जो बताता है कि इस आपको थोड़ा पॉज लेने की जरूरत है. ऐसा करने से आप नोटिस कर पाएंगे कि किन आदतों या बातों को बदलकर आप अपनी रिलेशनशिप को सहेज  सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे पता करें झूठ बोल रहा आपका माशूक? इन इशारों से समझें धोखे का गणित
कैसे पता करें झूठ बोल रहा आपका माशूक? इन इशारों से समझें धोखे का गणित
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम
अपनी क्रश से कैसे कहें दिल की बात? ये आसान तरीके आएंगे काम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget