एक्सप्लोरर

Ramadan 2021: पवित्र महीने के दौरान इन आदतों से जरूर करें परहेज, सेहत के लिए हैं नुकसानदेह

पवित्र महीने रमजान में मुसलमान सुबह से लेकर शाम तक कुछ नहीं खाते पीते हैं. उनके उपवास रखने को रोजा कहा जाता है. रमजान के महीने में मुसलमानों के सोने, खाने और जागने का शेड्यूल पूरी तरह बदल जाता है. लेकिन देखने में ये आता है कि उचित मंसूबा बंदी नहीं होने के चलतेे खराब आदतों को हम छोड़ नहीं पाते. अगर इस महीने हमने अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव लाकर अच्छी आदतों को अपनाने से बड़ा फायदा हासिल किया जा सकता है.

रमजान का महीना बहुत तेजी से गुजर जाता है और इस दौरान हम खुद को महीने के मुताबिक ढाल नहीं पाते. हमें रूटीन तो बेहतर बनाने का समय नहीं मिलता. इसलिए रमजान से पहले मंसूबा बंदी करना जरूरी है. चंद नुकसानदेह आदतों से छुटकारा हासिल करना निहायत जरूरी है. हालांकि, अभी रमजान का आधा महीना गुजर चुका है. बावजूद इसके खराब आदतों को छोड़ कर कुछ बदलाव लाए जा सकते हैं. रमजान के महीने में सबसे ज्यादा नींद का समय खराब होता है. उसका असर हमारी दैनिक रूटीन पर पड़ता है. अक्सर लोग रमजान में हर समय नींद्रा अवस्था में नजर आते हैं जबकि वक्त रहते समस्या का हल निकाला जा सकता है. 

रात भर जागना, सेहती या इफ्तार के बाद तत्काल सोना
विशेषज्ञ किसी भी भोजन खाने के फौरन बाद सोने को मना करते हैं. ये इंसानी सेहत के लिए नुकसानदेह आदत कही जाती है. रमजान में ये आदत इसलिए ज्यादा नुकसानदेह साबित होती है क्योंकि हमारे शरीर को खाना बहुत देर बाद मिलता है, जिसे पचाने और अवशोषित होने में समय लगता है. इस आदत से कब्ज, गैस, थकान, बोझिलपन बढ़ जाता है. हो सकता है वजन में इजाफा और दिल की बीमारी का भी सामना करना पड़े. 

कैफीन युक्त चाय का इस्तेमाल बढ़ा देना
कुछ लोग खुद को तरोताजा रखने या सेहरी तक जागने के लिए कॉफी या चाय की मदद लेते हैं. रमजान के दौरान कैफीन का ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदेह साबित हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा कॉफी या चाय पीने से शरीर में संचित पानी का स्राव होता है और इंसान बहुत जल्द डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकता है. 

सक्रिय न रहना
रमजान के दौरान खुद को सक्रिय नहीं रखना या चहलकदमी न करना एक नुकसानेदह आदत है. रमजान के महीने में व्यायाम के दोगुने फायदे हासिल होते हैं, जबकि सबसे बढ़ कर इंसान खुद को सक्रिय और चुस्त महसूस करता है और भोजन भी आसानी से पचता है.

सेहरी के बिना रोजा रखना
सेहरी के वक्त सुबह-सबेरे उठना सभी लोगों के लिए आसान नहीं होता. मगर सेहरी खाए बिना रोजा रखना अच्छी आदत नहीं. सेहरी के वक्त उठना और सेहरी कर रोजा रखना एक सेहतमंद आदत है. सेहरी खाने से इंसानी शरीर की साइकिल संतुलित और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करते हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर शेफ ने छोले भटूरा खाते हुए शेयर की तस्वीर, भारत के संकट पर कही ये बात

कोरोना वायरस: बीते 10 दिनों में नारियल पानी के दाम में हुआ दो गुना इज़ाफा, जानें क्या हैं इसके फायदे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cooking Tips: क्या कढ़ाई में चिपक जाती है सब्जी? नोट करें 5 आसान हैक्स
क्या कढ़ाई में चिपक जाती है सब्जी? नोट करें 5 आसान हैक्स
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
क्रेज या दीवानगी? फिलाटेली पासपोर्ट के लिए रात 2 बजे से लगीं लंबी कतारें
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget