एक्सप्लोरर

Relationship Tips: क्यों होते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

Relationship Advice: पति-पत्नी के बीच कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं कि उनके बीच कोई तीसरा आ जाता है. लोग अपने पार्टनर को धोखा देने लगते हैं. जानते हैं इसके पीछे क्या वजह हो सकती हैं.

Relationship Tips in Hindi: ऐसा क्यों होता है कि भरोसे की नींव पर टिका रिश्ता हिलने लगता है और दो लोगों के बीच किसी तीसरे की एंट्री (Entry) हो जाती है. रूटीन जहां हमें एक तरफ व्यवस्थित रखता है वहीं कई बार बोर भी कर देता है. सालों तक साथ रहने के बाद भी लोग अपने लाइफ पार्टनर (Life partner) के प्रति लापरवाह हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स शुरू होने की पीछे आखिर क्या वजह होती हैं.  

अटेंशन के लिए- ज्यादातर महिलाएं अपने अकेलेपन को कम करना चाहती हैं. वो चाहती हैं कि कोई उन्हें ध्यान से सुने. विवाहित जीवन में अकसर पति या बच्चे महिला को समझ नहीं पाते और यही उनके लिए परेशानी बन जाती है. वो चाहती हैं कि कोई उन्हें या उनके काम को ऐप्रिशिएट (Appreciate) करे. शादी के कुछ सालों बाद कपल्स (Couples) एक दूसरे की तारीफ करना कम कर देते हैं जिसकी तलाश वो किसी बाहरी से करने लगती हैं. सेल्फ एस्टीम बढ़ाने के लिए भी उन्हें दूसरे पुरुषों के ध्यान की जरूरत महसूस होती है. वो कॉन्फिडेंस (Confidence) बढ़ा हुआ महसूस करने लगती हैं.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: रिलेशनशिप में रिस्पेक्ट देना क्यों है जरूरी? जानें ये 4 कारण

भावनात्मक सहारे की चाह में- शादी के कुछ सालों बाद पति-पत्नी एक दूसरे की भावनात्मक जरूरतें पूरी करने से बचते हैं. उन्हें डर हो सकता है कि दूसरा कहीं उन्हें अपना गुलाम न बना ले. वो सच सुनना पसंद नहीं करते. कई बार अपनी भावनाएं भी एक-दूसरे से छिपा लेते हैं. ऐसे में लोग किसी दूसरी महिला या पुरुष में भावनात्मक सहारे ढूंढने लगते हैं.

शादीशुदा जिंदगी अच्छी न हो- शादी में जब पार्टनर के साथ अंडरस्टैंडिंग (Understanding) नहीं होती है तो रिश्ता बिगड़ने लगता है. यहीं से दिक्कतें बढ़ जाती हैं और मन किसी दूसरे की तरफ आकर्षित होने लगता है. इंसान हमेशा किसी ऐसे साथ की तलाश में रहता है जो उसे उसकी कमियों और खूबियों के साथ स्वीकार सके. जब अपने पार्टनर के साथ वो चीजें नहीं मिलती हैं तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की शुरुआत हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: शादी की बात से बचता है बॉयफ्रेंड? ये संकेत बताते हैं कि वो नहीं हैं मानसिक रूप से तैयार

ज्यादा दिनों तक नहीं चलते एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर- रिसर्च (Research) बताते हैं कि शुरुआत में भले ही ऐसे अफेयर अच्छे लगते हों लेकिन इनमें से ज्यादातर लंबे समय तक नहीं चल पाते हैं. आमतौर पर लोगों को जल्द ही अपनी गलती का एहसास हो जाता है और वो वापस से अपने पार्टनर के पास लौट आते हैं. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पता लगने के बाद भी ज्यादातर मामलों में लोग अपने पार्टनर को माफ कर देते हैं और पार्टनर भी उनसे कमिटमेंट (Commitment) का वादा करता है. हालांकि शादीशुदा जिंदगी ठीक न हो तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पता लगने पर शादी टूट भी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Monsoon Cleaning Tips: बारिश में चिपचिपाने लगा है कमरे का फर्श, ऐसे करें सफाई
बारिश में चिपचिपाने लगा है कमरे का फर्श, ऐसे करें सफाई
Meghalaya Tourism: टूरिज्म से हर साल कितना कमाता है मेघालय, विवाद से कितना नुकसान?
टूरिज्म से हर साल कितना कमाता है मेघालय, विवाद से कितना नुकसान?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget