एक्सप्लोरर

कहीं जाने-अनजाने Peacock Parenting तो नहीं करने लगे आप? बच्चों पर इसका पड़ता है निगेटिव असर

आजकल एक खास पेरेंटिंग भी काफी ज्यादा ट्रेंड में है, जिसे Peacock Parenting कहा जा रहा है. यह एक ऐसा तरीका है जो बच्चों के मेंटल और इमोशनल ग्रोथ को नुकसान पहुंचा सकता है.

हर मां- बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा बेहतर करे. अच्छे नंबर लाए, अच्छी नौकरी करे और समाज में उसका नाम हो. हालांकि, कई बार पैरेंट्स की जरूरत से ज्यादा उम्मीद, बच्चों पर दबाव बन जाती है. इसका असर बच्चों की मेंटल और इमोशनल ग्रोथ पर पड़ता है, जो आगे चलकर एक समस्या के रूप में सामने आता है. चिंता की बात तो यह है कि कई बार अभिभावकों को पता ही नहीं होता कि वह इस तरह से अपने बच्चे पर जरूरत से ज्यादा प्रेशर डाल रहे हैं. 

आपने अक्सर देखा होगा कि कई पैरेंट्स दूसरों के सामने अपने बच्चों की जबरन तारीफ करते हैं. उनकी जीती हुई ट्रॉफियां, मेडल दिखाते हैं. शुरुआत में तो यह अच्छा लगता है, लेकिन इससे धीरे-धीरे बच्चों पर दबाव बढ़ने लगता है. उन्हें लगता है कि कहीं उनकी छोटी सी गलती मां-बाप की उम्मीद न तोड़ दे. आजकल इसी तरह की एक खास पेरेंटिंग भी काफी ज्यादा ट्रेंड में है, जिसे Peacock Parenting कहा जा रहा है. यह एक ऐसा तरीका है जो बच्चों के मेंटल और इमोशनल ग्रोथ को नुकसान पहुंचा सकता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में...

Peacock Parenting क्या होता है?

Peacock Parenting का मतलब बच्चों को अपनी शान और समाज में नाम कमाने का जरिया बनाना होता है. जैसे मोर अपने रंग-बिरंगे पंख फैलाकर सबका ध्यान खींचता है, वैसे ही कुछ पेरेंट्स अपनी शान के लिए बच्चों को दूसरों के सामने इस तरह पेश करते हैं. शुरुआत में यह सिर्फ प्राउड दिखाने जैसा होता है, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत बच्चों पर दबाव डालने लगती है. यानी कभी-कभी पेरेंट्स बच्चों को इस तरह पेश करते हैं जैसे वे उनके लिए कोई सामान हों, जैसे कि मेरा बेटा कितना अच्छा गाता है या मेरी बेटी ने कितने सारे मेडल जीते है. यह सब सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन अगर यह आदत बन जाए तो यह Peacock Parenting कहलाती है. 

कैसे Peacock Parenting से बच्चे की सोच पर असर पड़ता है?

Peacock Parenting का असर यह होता है कि बच्चे यह सोचने लग जाते हैं कि वे तभी अच्छे हैं जब लोग ताली बजाएं या उनकी तारीफ करें. इससे उनके कॉन्फिडेंस में कमी भी आती है. इसके अलावा बच्चे अंदर से कमजोर बनने लगते हैं. जब कोई तारीफ न करे तो उन्हें लगता है कि वे फेल हो गए. साथ ही इसके चलते बच्चे वही करते हैं जो पैरेंट्स या लोग पसंद करें, न कि जो उन्हें पसंद हो. Peacock Parenting से हर वक्त अच्छा करने का डर उनके मन में बैठ जाता है. ऐसे में इससे बचने के लिए जरूरी है कि बच्चे की अच्छाइयों और कमियों दोनों को प्यार दें. उसे यह महसूस कराएं कि उसे बिना शर्त के प्यार किया जाता है. हर बच्चे की अपनी अलग रफ्तार और टैलेंट होता है, उसे उसकी छोटी कोशिशों पर भी एप्रिशिएट करें. यही उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा. 

यह भी पढ़ें : क्या होता है Adolescence, जिसे लेकर बनी वेब सीरीज मचा रही धूम- जानें पेरेंट्स के लिए ये जानना कितना जरूरी

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget