एक्सप्लोरर

Parenting Tips: बच्चों के साथ नहीं बिता पा रहे हैं ज्यादा टाइम, तो कम समय में करें यह काम

Parenting Tips: अगर कामकाज की वजह से आप भी अपने बच्चों के साथ समय नहीं बिता पाते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं आप कम समय में अपने बच्चों के साथ कुछ पल एंजॉय कर सकते हैं.

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और कामकाज की वजह से अधिकतर पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ समय नहीं बिता पाते हैं. जिससे बच्चे और माता-पिता के बीच में दूरियां बढ़ने लगती है. अगर इस चीज को लेकर आप भी काफी परेशान है और अपने बच्चों को समय नहीं दे पा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताएंगे, जिसे कर आप कम समय में अपने बच्चों के साथ कुछ पल एंजॉय कर सकते हैं, ताकि इससे बच्चा भी खुश रहे और आप भी. आइए जानते हैं उन खास काम के बारे में. 

कहानियां और किस्से सुनाएं

आप कम समय में बच्चों के साथ हर पल को इंजॉय करना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ कहानियां और किस्से सुनाए, जिसे आपका बच्चा हमेशा याद रखें और उन कहानियों को याद कर आपको महसूस करें. इसके अलावा कम समय में आप अपने बच्चों के साथ खेलकूद कर सकते हैं. इससे भी आपका बच्चा खुश हो जाएगा और आप भी उसके साथ ये कीमती पल एंजॉय कर सकते हैं.

ड्राइंग और क्राफ्ट

आप अपने बच्चों के साथ कुछ ड्राइंग बना सकते हैं, ताकि अगर आप उसके साथ दिनभर नहीं भी रहे, तो आपका बच्चा इन ड्राइंग को देखकर आपकी कमी को पूरा कर सकता है और अपना दिनभर खुशी से निकाल सकता है. यही नहीं अगर आप उसके साथ ड्राइंग या कोई क्राफ्ट करते हैं, तो इससे आपके बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा. 

किचन में बच्चों को रखें साथ

ऑफिस से घर आने के बाद अगर आप किचन का काम संभाल रही हैं,  तो अपने बच्चों को किचन में साथ लेकर जाएं. ऐसे में आप उसके साथ काफी समय बिता सकती हैं. अगर आप कहीं बाहर सामान खरीदने जा रहे हैं, तो अपने बच्चों को साथ लेकर जाएं. इससे भी आप कम समय में अपने बच्चों के साथ हर पल एंजॉय कर सकते हैं.

सोने से पहले आप अपने बच्चों को कहानी सुनाएं, ताकि इससे आपके बच्चे को आपकी कमी महसूस नहीं होगी.  जब भी आप ऑफिस के काम से घर आए, तो फोन को अपने पास से दूर कर दें और अपने बच्चों के साथ पूरा समय बताएं. आप अपने बच्चों की हर बात को ध्यान से सुने और उसे गले लगाकर प्यार दुलार करें.

जब भी आपको टाइम मिले, आप अपने बच्चों की छोटी-छोटी उपलब्धि पर उसे प्रोत्साहित कर सकते हैं. इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा. इन सभी टिप्स को अपनाकर आप कम समय में भी अपने बच्चों के साथ यादगार पल एंजॉय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों की परवरिश में भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां वरना पड़ सकता है भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
Embed widget