एक्सप्लोरर

बच्चे को इस तरह करें तैयार...किसी से बात करने में नहीं होगी हिचक, बूस्ट होगा कॉन्फिडेंस

Parenting Tips : अगर आपका बच्चा सोशल नहीं है, वह किसी से भी बात करने में हिचकता है तो उससे सामाजिक बनने की जबरदस्ती न करें. बच्चे को समझें और उसकी पूरी मदद करें.

Parenting Tips : कुछ बच्‍चे आसानी से किसी से भी घुल-मिल जाते हैं और बेबाकी से अपनी बात रख देते हैं, जबकि कुछ बच्चे इसमें कमजोर होते हैं. जब घर पर कोई रिलेटिव या आस-पड़ोस के लोग आते हैं तो वह उनसे बात करते समय घबराता है. ऐसा बच्चों में सोशल स्किल डेवलप न हो पाना है. अगर आपके बच्चे का कॉन्फिडेंस भी कम है और वह सामाजिक नहीं है तो आप उनकी मदद कर सकते हैं. यहां आपके लिए 5 खास टिप्स, जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को सोशल (Tips to Make Child Social) बना सकते हैं. आइए जानते हैं...
 
बात करना सिखाएं
घर में बच्चों से अलग-अलग तरह से खूब बातें करें. कहानी के जरिए आप उनमें सोशल स्किल डेवलप कर सकते हैं. घर पर भी आप अपने फैमिली मेंबर से सही व्यवहार रखें. इससे आपका बच्चा उन बातों को आसानी से सिखेगा और उसकी झिझक दूर होगी.
 
बच्‍चों का मेल-जोल बढ़ाएं
जब भी आप कहीं बाहर जाएं तो कोशिश करें अपने बच्चे को साथ लेकर जाएं. वहां जाने से पहले ही बच्चे को बता दें कि वह किसके साथ कैसे मिलेगा, उन्हें कैसे ग्रीट करेगा. ऐसा करने से बच्चों का कॉन्फिडेंस बढ़ता है और वे बिना डर किसी से भी बात कर सकते हैं. बच्चों को थैंक्‍यू, सॉरी, वेलकम कहना भी सिखाएं.
 
कुछ भी शेयर करने की हैबिट डेवलप करें
अपने बच्चों को बताएं कि कुछ भी चीज शेयर करने से रिश्ता मजबूत होता है. उन्हें बताएं कि अपने फ्रेंड्स या बाकी लोगों के साथ वे अपनी चीजें शेयर करें. इससे वे दोस्तों के साथ खेलेंगे और खाने-पीने या पढ़ाई में कभी समस्या का सामना नहीं करेंगे.
 
दोस्त बनाना सिखाएं
बच्चों को दोस्त की अहमियत बताएं और उन्हें बताएं कि दोस्त कैसे बनाना है. इससे उनका दायरा बढ़ेगा और वे सामाजिक बनते चले जाएंगे. दोस्तों के साथ रहने, उठने -बैठने और खाने-पीने खेलने से बच्चों का आत्‍मविश्‍वास बढ़ता है और वे बेहतर तरीके से लोगों से मिल पाते हैं.
 
बच्चों की तारीफ करें
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा भी फुल कॉन्फिडेंस रहे और सामाजिक बने तो जब भी लोगों के बीच बैठे तो बच्चे की तारीफ करें और उसके स्ट्रॉन्ग पॉइंट्स को बताएं. यह भी कहें कि आपको अपने बच्चे पर गर्व है. इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह सामाजिक रूप से खुद को मजबूत मानेगा.
 
यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Clean Silver Anklet: पहनते-पहनते काली हो गई है चांदी की पायल? घर पर ही ऐसे करें साफ
पहनते-पहनते काली हो गई है चांदी की पायल? घर पर ही ऐसे करें साफ
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
Dal Spilling From Pressure Cooker: कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget