एक्सप्लोरर

Kids Health: बच्चे की लंबाई नहीं बढ़ रही है, तो खिलाएं ये 5 चीजें

Height Growth: बच्चे की लंबाई उसके खाने-पीने से प्रभावित होती है. ऐसे में बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर आहार दें. बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए ये 5 चीजें जरूर खिलाएं.

Food For Kids Height: बच्चो को बचपन से सही डाइट नहीं मिले तो लंबाई पर असर पड़ता है. हालांकि लंबाई काफी हद तक जीन पर भी आधारित होती है, लेकिन बच्चे को अगर पौष्टिक आहार दिया जाए, तो इससे लंबाई, मोटाई और ओवरऑल हेल्थ अच्छी रहती है. अच्छे भोजन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बच्चे बीमारियों से दूर रहते हैं. अगर बच्चा जल्दी-जल्दी बीमार होता है तो इससे लंबाई पर भी असर पड़ता है. ऐसे में बच्चे के सही विकास के लिए जरूरी है पोषक तत्वों से भरपूर भोजन. आपको बच्चे के खाने में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जिससे उसकी लंबाई बढ़े और दिमाग तेज बने. बच्चे की डाइट में ये 5 चीजें जरूर शामिल करें. 

1- दूध- बच्चे के लिए सबसे जरूरी आहार दूध है. दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं. जो बच्चे संपूर्ण विकास में मदद करते हैं. दूध पीने से बच्चे की सेहत और लंबाई दोनों पर असर पड़ता है. लंबाई बढ़ाने बच्चे को कम से कम 2 बार दूध जरूर पिलाएं. 

2- सोयाबीन- बच्चे की लंबाई बढ़ाने के लिए आपको डाइट में प्रोटीन भरपूर चीजें खिलानी चाहिए. आपको बच्चे की डाइट में सोयाबीन जरूर शामिल करना चाहिए. सोयाबीन से हड्डियां मजबूत होती हैं. सोयाबीन में अमीनो एसिड और कई दूसरे पोषक तत्व होते हैं. 

3- अंडे- बच्चे को रोज एक अंडा जरूर खिलाएं.अंडा खिलाने से बच्चे को प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, बायोटिन और आयरन मिलता है. जिससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरह होता है. 

4- हरी सब्जियां- बच्चों के खाने में आपको हरी पत्तेदार सब्जियां भी शामिल करनी चाहिए. आप खाने में पालक, पत्ता गोभी, केल और ब्रोकली शामिल कर सकते हैं. इन सब्जियों में माइक्रो न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिससे बच्चे का शारीरिक विकास अच्छी तरह होता है. इन सब्जियों में कैल्शियम होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं. 

5- ड्राईफ्रूट्स और नट्स- बच्चे के खाने में आपको मेवा जरूर शामिल करने चाहिए. आप उन्हें बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू, किशमिश, खजूर और अंजीर जैसे ड्राईफ्रूट्स खिला सकते हैं. नट्स को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहते हैं. इनमें विटामिन, मिनरल, हेल्दी फैट, प्रोटीन और ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है, जिससे हड्डियों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: बच्चों के लिए नाश्ते में बनाएं चॉकलेट ऑट्स स्मूदी, फुल एनर्जी वाला ब्रेकफास्ट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soft Roti Tips: आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब
आटे में गूंथते समय मिला लें यह एक चीज, हर रोटी बनेगी एकदम सॉफ्ट और स्वाद में बेहद लाजवाब
Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Mosquito Bite Reasons: कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर, क्या है इसके पीछे की वजह? 
कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर, क्या है इसके पीछे की वजह? 
Banarasi Tomato Chaat: बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget