एक्सप्लोरर

Parenting Tips: क्या आपका बच्चा भी रात में सोते हुए चीखकर रोने लगता है? हो सकता है नाइट टैरर का शिकार

Child Sleep Problem: कुछ बच्चों को रात में भयानक सपने आते हैं या सोते हुए डर लगता है. ये बच्चे में नाइट टेरर (Night Terror) हो सकता है. बच्चे को सुलाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें.

Night Terror In Children: कुछ बच्चे रात में अचानक से सोते हुए रोने लगते हैं या बहुत तेज डर जाते हैं. बच्चे के ऐसा करने से मां-बाप (Parents) परेशान होने लगते हैं. उन्हें लगता है कि शायद बच्चे ने कोई बुरा सपना या डरावनी चीज देखी होगी, जिससे बच्चा (Kids) रात को नींद से एकाएक जाग गया है. कई बच्चे तो इस कदर डर जाते हैं कि चिल्लाने लगते और डर से कांपने लग जाते हैं. इससे बच्चों के अंदर डर बैठ जाता है और वो रात में सोने से ही घबराने लग जाते हैं. लंबे समय तक इस तरह बच्चे का परेशान रहना उनकी सेहत पर भी असर डालता है.

दरअसल इस कंडीशन को नाइट टेरर (Night Terror) या स्लीप टेरर (Sleep Terror) कहते हैं. इसमें बच्चे को डरावने और भयावह सपने आते हैं, जिससे वो बुरी तरह प्रभावित होता है. अगर आपके बच्चे के साथ भी यही समस्या है तो उसे डॉक्टर को जरूर दिखाएं. 

क्या होता है नाइट टेरर
ज्यादातर 4 से 12 साल के बच्चों को ये समस्या होती है. इसमें बच्चा सोते हुए बहुत तेज डर जाता है. ये समस्या ऐसे बच्चों में ज्यादा होती है, जिनकी फैमिली में किसी को स्लीप वॉकिंग की समस्या रही हो. नाइट टेरर सोने के 2-3 घंटे बाद यानि गहरी नींद में जाने के बाद होता है. इसमें किसी डरावने सपने की तरह आपको महसूस होता है. इसमें बच्चे को काफी परेशानी होती है. वो डरा हुआ महसूस करता है. ऐसा सेंट्रल नर्वस सिस्टम में कुछ डिसटर्वेंस होने की वजह से होता है.

नाइट टेरर की वजह

  • कोई डरावना या बुरा सपना देखना 
  • थकान या तनाव ज्यादा होना
  • किसी दवाई का सेवन करना 
  • बुखार या शरीर का टेंपरेचर का बढ़ना
  • मस्तिष्क के कार्यों में हस्तक्षेप 
  • रात को टॉयलेट आना

नाइट टेरर के लक्षण

  • सोते हुए बहुत ज्यादा डर जाना
  • चीखना, चिल्लाना और रोना
  • बहुत तेज सांस लेना
  • भय से पसीना आ जाना
  • आक्रामक तरीके से पैर हाथ हिलाना
  • आंखें खुली होने पर भी डरते रहना
  • नींद में चलना या भागना

बच्चे को नाइट टेरर से कैसे बचाएं

1- कभी भी बच्चे को एकदम झटके से न उठाएं- अगर बच्चा डर रहा है तो उसे एकदाम झटके से न डराएं. इससे बच्चे के दिमाग पर असर पड़ सकता है. नाइट टैरर की स्थिति में दिमाग अस्थिर स्थिति में होता है, ऐसे में झटके के उठाना परेशान कर सकता है.
 
2- बच्चे को प्यार से दिलासा दें- जब आप बच्चे को नाइट टेरर से जगाएं तो उसे प्यार से दिलासा दें. गले लगाकर उसको सहलाएं इससे बच्चे का डर दूर होगा और वो  सुरक्षित महसूस करेगा. बच्चे को फिर से सुलाने की कोशिश करें.

3- हल्की लाइट जलाकर रखें- जिस कमरे में बच्चा सोता है उसमें थोड़ी रोशनी रखें. आप नाइट लैंप या स्लीपिंग लैंप का इस्तेमाल करें. 

4- शांत वातावरण और अच्छी कहानी सुनाएं- जिस कमरे में बच्चा सोतो हो उस जगह को शांत रखें. ज्यादा शोर होने पर भी बच्चे की नींद खराब होती है. बच्चे को सुलावे वक्त अच्छे विचार और अच्छी कहानी सुनाएं. इससे डरावने सपने कम आते हैं.
 
5- बच्चे को सोने से पहले टॉयलेट कराएं- अक्सर नींद में टॉयटेल आने पर बच्चे की नींद टूट जाती है. सोने से पहले हमेशा बच्चे को पेशाब करके सुलाएं. कई बार टॉयलेट भरा होने की वजह से भी नाइट टेरर का शिकार बनते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना से रिकवरी के बाद दिमाग को इस तरह बनाएं स्वस्थ, खाने में शामिल करें ये 5 चीजें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Bed Dampness: गीला गद्दा और बदबूदार चादर? मानसून में नमी दूर करने के हैक्स
गीला गद्दा और बदबूदार चादर? मानसून में नमी दूर करने के हैक्स
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
Haunted Places In India: भूतिया जगहों पर जाने का मन करता है? ये हैं भारत के टॉप हॉन्टेड प्लेस
भूतिया जगहों पर जाने का मन करता है? ये हैं भारत के टॉप हॉन्टेड प्लेस
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget