एक्सप्लोरर

बड़े या छोटे बेटे पर लुटाते हैं खूब प्यार तो दूसरे बच्चे पर पड़ सकता है असर, पैरेंट्स कभी न करें ऐसी गलती

साइकोलॉजिकल बुलेटिन' में पब्लिश एक अध्ययन में कहा गया है कि पैरेंट्स का झुकाव उन बच्चों के प्रति ज्यादा होता है, जो ज्यादा जिम्मेदार और समझदार होते हैं. लेकिन, कभी इस बात को मानते नहीं हैं.

Parenting Mistakes : 'भैया को हर बार गले लगाया जाता है, छोटू को हर गलती पर माफ किया जाता है...और मैं...मैं बस चुपचाप देखता हूं, जैसे मैं हूं ही नहीं...पापा-मम्मी मुझे कम मानते हैं, तुझे ज्यादा...'ये किसी फिल्म की लाइन नहीं, बल्कि उस बच्चे के दिल की आवाज है, जो अपने ही घर में, अपने ही पैरेंट्स के प्यार से बाहर महसूस करता है. वैसे तो हर माता-पिता अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन कई बार यह प्यार संतुलन खो देता है.

अक्सर घरों में देखा जाता है कि या तो सबसे बड़े बेटे को ज्यादा जिम्मेदार और समझदार मानकर उस पर प्यार-दुलार लुटाया जाता है या सबसे छोटे बच्चे मां-बाप के करीब रहते हैं. लेकिन इन सभी के बीच बाकी बच्चों का क्या. यही वो गलती है जो हर पैरेंट्स को पहचाननी चाहिए. आइए जानते हैं बड़े या छोटे बेटे कोअगर खूब प्यार करते हैं तो इसका दूसरे बच्चों पर क्या असर पड़ सकता है...

पैरेंट्स ऐसा क्यों करते हैं

बड़े बेटे को समझदार, घर का जिम्मेदार, पहला बच्चा मानकर कई बार पैरेंट्स उसे प्रॉयरिटी देते हैं. छोटे बेटे को सबसे प्यारा, मासूम, घर का लाडला मानकर ज्यादा दुलार दिया जाता है, लेकिन बीच वाले या अन्य बच्चों को अक्सर ऐसा लगता है कि वो 'स्पॉटलाइट' से दूर हैं. जिसका असर उन पर देखने को मिलता है. 'साइकोलॉजिकल बुलेटिन' में पब्लिश एक अध्ययन में कहा गया है कि पैरेंट्स का झुकाव उन बच्चों के प्रति ज्यादा होता है, जो ज्यादा जिम्मेदार और समझदार होते हैं. लेकिन, कभी इस बात को मानते नहीं हैं.

इसका असर क्या होता है

इनफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स (हीनभावना)

एंग्जायटी और गुस्सा

दूसरे भाई-बहनों से मन मुटाव

जलन और ईर्ष्या

पैरेंट्स से दूरी

हमेशा खुद को कम समझना

कॉन्फिडेंस में कमी

फ्यूचर पर असर

पैरेंट्स क्या करें, क्या नहीं

1. सभी बच्चों को बराबर महत्व दें

बड़ा है या छोटा, हर बच्चा आपके लिए उतना ही जरूरी है. कभी भी ऐसा महसूस न होने दें कि आप किसी एक को ज्यादा प्यार करते हैं और दूसरे को कम. वरना इससे दूसरे बच्चे के मन में हीन भावनाएं आने लगेंगी.

2. तुलना से बचें

'भैया तो इतना अच्छा करता है, तू क्यों नहीं.' 'छोटे को देखो, कितना समझदार है'...जब पैरेंट्स इस तरह की बातें करते हैं तो इससे बच्चे के मन में हमेशा के लिए चुभन सी महसूस होती है.

3. हर बच्चे की अलग पहचान बनाएं

हर बच्चे की खासियत होती है, कोई क्रिएटिव होता है, कोई इमोशनल और कोई शांत. आप उन्हें उस नजर से देखें, जो उनके टैलेंट को पहचान सके. ताकि उनका फ्यूचर किसी तरह से प्रभावित न हो.

4. प्यार जताने के अलग-अलग तरीके अपनाएं

हर बच्चे की पसंद और जरूरतें अलग-अलग होती हैं. किसी को बातचीत में प्यार चाहिए, किसी को गले लगाने में. यह समझना पैरेंट्स की जिम्मेदारी है. इससे हर बच्चे को समान मौका और प्यार मिलेगा.

5. खुलकर बात करें

कभी-कभी बच्चे अपनी फीलिंग्स पैरेंट्स के सामने ए्क्सप्रेस नहीं कह पाते हैं. ऐसे में समय-समय पर उनसे बात करें. किसी तरह की बात मन में है तो उसे निकालने की कोशिश करें, ताकि बच्चे पर इसका असर न पड़े.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
Gold Jewellery For Wife: 9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
9 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी से जीतें बीवी का दिल, सिर्फ इतने पैसे में बनेगा काम
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget