एक्सप्लोरर

सिर्फ टूथपेस्ट से नहीं होंगे दांत और मसूड़े मजबूत, ओरल हाइजीन भी है ज़रूरी

ज़्यादातर लोग समझते हैं कि सिर्फ ब्रश कर लेने से और तरह तरह के टूथपेस्ट के इस्तेमाल से वे अपने दांतों और मसूड़ों को मजबूत बना सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं, दांतों की मजबूती के लिए केवल टूथपेस्ट ही नहीं बल्कि ओरल हाइजीन यानी पूरे मुंह की सफाई भी महत्‍वपूर्ण है क्योंकि तभी आप कई गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं.

अक्सर लोग साफ़ व मजबूत दांतों और मसूड़ों के लिए अपना टूथपेस्ट बार-बार बदलते हैं. लेकिन आपको बता दें कि सभी टूथपेस्ट लगभग एक जैसे ही काम करते हैं. दांतों की मजबूती के लिए केवल टूथपेस्ट ही नहीं बल्कि ओरल हाइजीन यानी पूरे मुंह की सफाई भी महत्‍वपूर्ण है. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप अपनी डेली हाइजीन के दौरान थोड़ा-सा समय और ध्यान अपने मुंह की सही तरीके से सफाई पर देंगे तो आप कई गंभीर बीमारियों से खुद को बचा पाएंगे. तो चलिए जानते हैं कि किस तरह आप अपने मुंह को साफ, स्वस्थ और बीमारियों से दूर रख सकते हैं.

ओरल हाइजीन से नहीं होगा बीमारियों का खतरा जिस तरह से आप अपने शरीर को स्वच्छ रखते हैं, ठीक वैसे ही अगर आप अपने मुंह को स्वच्छ नहीं रखेंगे तो दांतों व मसूड़ों से संबंधित कई संक्रमणों के होने का खतरा बढ़ सकता है. दांतों में सड़न, जिंजिवाइटिस, बैक्टीरियल संक्रमण, सांसों की बदबू आदि जैसी परेशानियां तो होंगी ही, साथ ही इससे शरीर के दूसरे हिस्सों में भी समस्याएं हो सकती हैं. एक रिसर्च के मुताबिक, दांतों और मसूढ़ों की समस्‍या हृदय रोग का कारण बन सकती है.

क्‍या है टूथपेस्ट की भूमिका बाज़ार में अलग-अलग ब्रांडेड टूथपेस्ट उपलब्ध होते हैं जो दांतों को मजबूत, साफ और चमकदार बनाने के कई तरह-तरह के दावे भी करते हैं. लेकिन आप की जानकारी के लिए बता दें कि इन अलग-अलग टूथपेस्ट का काम एक जैसा ही होता है. जो है, दांतों की सफाई. क्योंकि हर टूथपेस्ट में स्वीटनिंग एजेंट, एब्रेसिव, फोमिंग व कलरिंग करीब-करीब एक जैसे ही होते हैं. इन सबमें टेस्ट व फ्लेवर अलग-अलग रखने के लिए कंपनियां अपने हिसाब से अलग-अलग फ्लेवरिंग एजेंट डाल देती हैं. दंतमंजन में नीम, बबूल और नमक के दावे सिर्फ विज्ञापन में इमोशनल टच देने के लिए होते हैं क्योंकि पुराने जमाने में लोग अपने दांत साफ करने के लिए आमतौर पर नीम, बाबूल जैसी चीजों का इस्तेमाल करते थे. ऐसे में आप कौन सा टूथपेस्ट इस्तेमाल करते हैं ये ज़रूरी नहीं, बल्कि इससे ज़्यादा ज़रूरी यह है कि आप कितनी बार उस टूथपेस्ट से अपने दांतों को साफ करते हैं.

टूथब्रश इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान आप चाहें ब्रश करने के लिए कोई भी टूथपेस्ट इस्तेमाल करें इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन इस बात का आपको हमेशा ध्यान रखना है कि आपका टूथब्रश कितना असरदार है, आपके लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है. टूथपेस्ट दांतों की सफाई में 10 फीसदी भूमिका निभाता है. लेकिन 80 से 95 फीसदी का काम आपका ब्रश ही करता है. वैसे तो बाजारों में टूथब्रश के बहुत से विकल्प मौजूद हैं पर इन्हें खरीदते वक्त हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ब्रश मुलायम हों जिससे दांतों की सफाई भी हो और आपके मसूड़ों को कोई नुकसान भी न पहुंचे.

ब्रश करने का सही तरीका अगर आप दिन में दो बार ब्रश करते हैं तो बहुत अच्छी बात है लेकिन यह भी ज़रूरी है कि आपके ब्रश करने का तरीका कितना सही है. ब्रश करने का सही तरीका यह है कि जब आप ब्रश करें तो अपने ब्रश को दांतों के ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं करते हुए साफ करें. वहीं ब्रश करने के दौरान जीभ की सफाई करना भी बेहद ज़रूरी है लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि जीभ पर ब्रश बहुत तेज़ी से ना रगड़ें.

अपनाएं ये हेल्दी हैबिट्स सही तरीके से ब्रश करना ही आपके ओरल हाइजीन के लिए काफी नहीं होता। इसके लिए आपको कई छोटी-छोटी सावधानियां भी बरतना आवश्यक है, जैसे: - दिन में दो बार ब्रश ज़रूर करें - खाने के बाद हमेशा कुल्ला ज़रूर करें - कभी भी बहुत अधिक चॉकलेट, कैफीन आदि का सेवन करने से बचें - पान मसाला और धूम्रपान से हमेशा दूरी बनाकर रखें - बच्चों के दूध वाले दांतों का भी उसी तरह ख्याल रखें और कम उम्र से ही बच्चों को ब्रश करने की आदत डालें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget