एक्सप्लोरर

Home Remedies: मच्छर काटने पर अपनाएं ये उपाय, दूर होगी खुजली और जलन

Mosquito Bites Remedies: गर्मी और बारिश में मच्छर बहुत परेशान करते हैं. पार्क में खेलने के दौरान बच्चों को सबसे ज्यादा मच्छर काटते हैं. आप इन उपायों से खुजली और जलन दूर कर सकते हैं.

Mosquito Bites Stop Itching मच्छरों के काटने पर बहुत तेज खुजली होती है. कई बार खुजली करके वो जगह लाल और सूज जाती है. बच्चों की स्किन काफी नाजुक होती है ऐसे में उन्हें मच्छर के काटते ही निशान बन जाता है. कई लोगों को मच्छर के काटने पर घाव जैसे हो जाते हैं. ऐसे में खुजली और जलन से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं. इससे मच्छर के काटने पर खुजली कम होगी और जलन भी नहीं होगी. इससे सूजन की समस्या भी कम हो जाएगी. आइये जानते हैं.

मच्छर काटने के बाद करें ये इलाज

1- शहद- अगर मच्छर काट जाए तो उस जगह पर शहद लगा लें. इससे सूजन कम हो जाती है और खुजली भी दूर हो जाएगी. शहद में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो घाव को जल्दी भरते हैं.
2- एलोवेरा- मच्छर के काटने पर एलोवेरा जेल लगाएं. इससे खुजली में राहत मिलेगी और सूजन भी नहीं आएगी. एलोवेरा जेल लगाने के बाद ठंडक महसूस होगी जो जलन को भी शांत करेगा. 
3- लहसुन- मच्छर के काटने के बाद लहसुन का प्रयोग कर सकते हैं. लहसुन में एंटीवायरल गुण होते हैं. लहसुन का पेस्ट जैसा बनाकर सूजी हुई जगह पर लगा लें. इससे खुजली में बहुत आराम मिलेगा. आप चाहें तो काटने वाली जगह पर लहसुन की एक कली को भी मलस सकते हैं. 
4- तुलसी- मच्छर के काटने पर आप तुलसी के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. तुलसी के पत्तों को मच्छर के काटने वाली जगह पर लगाने से खुजली में राहत मिलती है. 
5- आइस- मच्छर के काटने पर आप आइस क्यूब को रगड़ लें. इससे खुजली कम हो जाएगी और सूजन भी नहीं आएगी. आइस लगाने से जलन में भी आराम मिलेगा. आप बच्चे को मच्छर काटने पर तुरंत आइस लगा दें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss With Curry Leaves: तेजी से वजन घटाने के लिए असरदार है करी पत्ता, जल्द ही दिखेगा रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weak Urine Flow Causes: क्या आपकी भी पेशाब की धार हो गई है कमजोर, जानें ये किस बीमारी के संकेत?
क्या आपकी भी पेशाब की धार हो गई है कमजोर, जानें ये किस बीमारी के संकेत?
Chaitra Navratri 2026: खरमास में चैत्र नवरात्रि, क्या घर, वाहन खरीदी, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं ?
खरमास में चैत्र नवरात्रि, क्या घर, वाहन खरीदी, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं ?
होली के बाद पहले मंगलवार को अयोध्या में बुढ़वा मंगल का आयोजन, जानें इस खास परंपर का महत्व?
होली के बाद पहले मंगलवार को अयोध्या में बुढ़वा मंगल का आयोजन, जानें इस खास परंपर का महत्व?
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी की पूजा में पढ़ें ये व्रत कथा, माता शीतला देगी आशीर्वाद
शीतला अष्टमी की पूजा में पढ़ें ये व्रत कथा, माता शीतला देगी आशीर्वाद

वीडियोज

Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump
Oil Crisis: तेल को लेकर मचे हाहाकार के बीच पुतिन ने किसको दिया ऑफर? | US Israel Iran War | Trump
Pakistan Oil Crisis: युद्ध ने निकाला शहबाज का तेल ! | Iran-Israel War Update
BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? #byd #tesla | Auto Live
Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
Embed widget