एक्सप्लोरर

Money Management Tips: पति-पत्नी के बीच अब नहीं होगा पैसों को लेकर मनमुटाव, अपनाएं ये तरीका

पति-पत्नी के बीच पैसे को लेकर तकरार होना अच्छी बात नहीं है. घर में रखी हर चीज की तरह ही पैसा भी मेरा-तेरा नहीं होता बल्कि 'हमारा' होता है. हर कपल को जानने चाहिए ये मनी मैनेजमेंट टिप्स...

Money management: आजकल पति और पत्नी दोनों कामकाजी होते हैं और साथ ही ज्यादातर कपल काम के सिलसिले में ही परिवार से दूर रह रहे होते हैं. ऐसे में पति-पत्नी के बीच कई बातों को लेकर समस्या हो जाती है. यह समस्या पति या पत्नी की किसी गलती से नहीं बल्कि गलत सामाजिक परिवेश के कारण पैदा होती है. जैसे, हमारे समाज में लड़कों को घर के काम नहीं सिखाए जाते. मान लिया गया है कि ये तो सिर्फ महिलाओं के ही काम हैं.

ऐसे में हर उस वर्किंग वुमन के लिए समस्या खड़ी हो जाती है, जिसके पति को न तो घर के काम करने आते हैं और न ही वो इन्हें सीखने की इच्छा रखता है. यह स्थिति रिश्तों में दूरी आने की पहली वजह बनती है.

पैसा बढ़ा देता है दूरी
पति-पत्नी के रिश्तों में आ रही दूरियों की दूसरी बड़ी वजह बनता है पैसा. यदि पति या पत्नी दोनों में से कोई भी दूसरे की मेहनत और पैसे को ग्रांटेड लेने लगता है तो ऐसा परिवार आगे नहीं बढ़ पाता है. बल्कि रिश्तों में दरार और दूरियां भी पैदा हो जाती हैं. पैसे का सही मैनेजमेंट एक ऐसा टर्निंग पॉइंट हो सकता है, जो आपके बीच प्यार और विश्वास को बढ़ा दे. इसलिए जरूरी है कि कपल अपने पैसे से अपना भविष्य और वर्तमान दोनों ही सुरक्षित करें. इसके लिए आपको क्या करना है, यहां जानें...

  • सबसे पहले आपस में यह तय करें कि घर में आने वाला पैसा मेरा या तुम्हारा नहीं बल्कि हमारा है.
  • दोनों लोग अपने-अपने व्यक्तिगत खर्चों के लिए एक तय रकम निकालें और बाकी के पैसे का बजट बनाएं कि कितना कहां खर्च होना है.
  • आप दोनों एक मिचुअल अकाउंट भी खुलवा सकते हैं. हर महीने एक तय राशि दोनों लोग इसमें डालें ताकि एक इमर्जेंसी फंड जमा होता रहे, जिसे आप आगे चलकर अपने किसी काम में लगा सकें या निवेश कर सकें.
  • घर में कोई भी नया सामान लाना हो तो दोनों लोग आपस में चर्चा जरूर करें. इसके बाद ही कोई खरीदारी करें. इससे एक-दूसरे की पसंद के प्रति समझ बढ़ती है और जुड़ाव भी बढ़ता है.
  • घर में कोई डायरी या पेपर ऐसा जरूर बनाएं जिस पर सभी इंवेस्टमेंट्स की डिटेल लिखी हो. पति और पत्नी दोनों को एक-दूसरे के इंवेस्टमेंट्स के बारे में जानकारी होनी चाहिए. ताकि कभी किसी अनहोनी में आपकी सेविंग्स आपके अपनों के काम आ सकें.
  • ये सभी बातें आपको बहुत छोटी लग सकती हैं लेकिन इनका असर बहुत गहरा होता है. क्योंकि ये आपके और आपके पार्टनर के बीच मजबूत नींब बनाने का काम करती हैं.

यह भी पढ़ें: पेन किलर्स का ना करें अंधाधुंध सेवन, शरीर को पहुंचाती हैं जानलेवा नुकसान

यह भी पढ़ें: ये हैं गठिया के शुरुआती लक्षण और इससे बचाव के उपाय, संभव है नॉर्मल लाइफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
एक्स-रे, सीटी स्कैन और MRI में क्या होता है अंतर? कब किए जाते हैं ये टेस्ट
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी
दिल के किस भाग में होता है छेद? बच्चों में सबसे ज्यादा है यह बीमारी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget