एक्सप्लोरर

Weight Loss: कहीं आपके मोटापे की वजह दूध तो नहीं, जानिए वजन कम करने के दौरान दूध पीना चाहिए या नहीं?

Milk For Weight Loss: अगर आप डाइटिंग करके वजन घटाना चाहते हैं तो आपको सीमित मात्रा में ही दूध पीना चाहिए. वजन घटाने के लिए लो फैट मिल्क पिएं. इससे तेजी से आपका वजन कम होगा.

Milk During Dieting: हमारे देश में दूध को अमृत के समान माना जाता है. दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है. दूध में सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. बच्चे के विकास से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध पीने की सलाह दी जाती है. दूध में भरपूर कैल्शियम, विटामिन डी और दूसरे माइक्रोन्यूट्रिएंट पाए जाते हैं जिससे शरीर स्वस्थ रहता है, लेकिन अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको दूध का सेवन करना चाहिए या नहीं ये जानना आपके लिए जरूरी है. कई लोग इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं कि दूध पीने से वजन बढ़ता है या कम होता है. आइये जानते हैं दूध आपकी फिटनेस पर कितना असर डालता है. 

क्या दूध से वजन बढ़ता है?

दूध में काफी कैलोरी और फैट होता है, जिससे वजन कम करने में मुश्किल हो सकती है. बता दें करीब 1 कप दूध में 5 ग्राम फैट और 152 कैलोरी होती है. ऐसे में अगर आप बिना एक्सरसाइज के सिर्फ डाइटिंग से वजन घटाना चाहते हैं तो दूध का सेवन कम करें. आपको डाइटिंग के दौरान सीमित मात्रा में लो फैट मिल्क पीना चाहिए. 

क्या दूध पीने से वजन कम होता है?

एक्सपर्ट्स की मानें तो दूध वजन कम करने में भी मदद करता है. दूध में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है. इससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं. दूध में जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन बी12 और विटामिन डी होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. करीब 1 कप दूध में 8 ग्राम प्रोटीन और 125 ग्राम कैल्शियम होता है. दूध पीने से भूख देरी से लगती है जिससे आप कम खाते हैं. इस तरह आप वजन कम कर सकते हैं.

क्या कहती है रिसर्च?

कई रिसर्च में ये पता चला है कि डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है. ऐसे लोग वजन घटाने के बाद भी खुद को ज्यादा स्वस्थ महसूस कर रहे हैं. जो लोग नियमित रूप से कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं उन्हें मेटाबॉलिक सिंड्रोम, शुगर टाइप 2 और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है. ऐसे में आपको रोजाना दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Omicron Corona: कोरोना या फ्लू के बाद सूखी खांसी को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget